Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office अपडेट: अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ को दे रही कड़ी टक्कर, बुधवार का कलेक्शन जानें

बॉक्स ऑफिस अपडेट: 13 दिन पुरानी अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने नई रिलीज़ ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ को कड़ी टक्कर दी। जानें बुधवार के कलेक्शन और डे वाइज कमाई का पूरा आंकड़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Nov 2025 10:41:42

Box Office अपडेट:  अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ को दे रही कड़ी टक्कर, बुधवार का कलेक्शन जानें

सिनेमाघरों में इन दिनों नई रिलीज़ और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। फरहान अख्तर स्टारर ‘120 बहादुर’ और रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी व विवेक ओबेरॉय की ‘मस्ती 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर क्लैश किया, वहीं अजय देवगन की 13 दिन पुरानी ‘दे दे प्यार दे 2’ भी टिकिट खिड़की पर मजबूती से कब्जा बनाए हुए है और इन दोनों नई फिल्मों को चुनौती दे रही है। आइए जानते हैं बुधवार के कलेक्शन का हाल।

‘120 बहादुर’ का बुधवार कलेक्शन

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उतना परफॉर्म नहीं कर पा रही है। रिलीज के 6 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म ने अब तक 20 करोड़ की कमाई तक नहीं पहुंची है। सैकनिल्क के अनुसार, बुधवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब 6 दिनों का कुल कलेक्शन 14 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज कलेक्शन – 120 बहादुर

पहला दिन: 2.25 करोड़ रुपये

दूसरा दिन: 3.85 करोड़ रुपये

तीसरा दिन: 4 करोड़ रुपये

चौथा दिन: 1.4 करोड़ रुपये

पांचवां दिन: 1.5 करोड़ रुपये

छठा दिन: 1 करोड़ रुपये

कुल: 14 करोड़ रुपये

‘मस्ती 4’ का छठे दिन का कलेक्शन

‘मस्ती 4’ फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म में रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में हैं। शुरुआत में फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, लेकिन वीकडेज में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। सैकनिल्क के अनुसार, बुधवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज के 6 दिनों में ‘मस्ती 4’ का कुल कलेक्शन अब 12.85 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज कलेक्शन – मस्ती 4

पहला दिन: 2.75 करोड़ रुपये

दूसरा दिन: 2.75 करोड़ रुपये

तीसरा दिन: 3 करोड़ रुपये

चौथा दिन: 1.6 करोड़ रुपये

पांचवां दिन: 1.6 करोड़ रुपये

छठा दिन: 1.15 करोड़ रुपये

कुल: 12.85 करोड़ रुपये

‘दे दे प्यार दे 2’ ने दूसरे बुधवार कितनी कमाई की?

अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ को टक्कर दे रही है और इन दोनों नई रिलीज़ से अधिक कलेक्शन कर रही है। रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की। 13 दिनों का कुल कलेक्शन अब 66.25 करोड़ रुपये हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका