न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह पुण्यतिथि: CBI जांच पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- 310 दिन बाद भी क्यों साध रखी है चुप्पी?

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह CBI, ED और NIA का इस्तेमाल महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jun 2021 2:13:23

सुशांत सिंह पुण्यतिथि: CBI जांच पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- 310 दिन बाद भी क्यों साध रखी है चुप्पी?

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बरसी है। आज से ठीक एक साल पहले यानि कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन के पीछे आत्महत्या बताई गई थी। हालांकि आज तक इस बात पर कोई भी भरोसा नहीं कर पाया है। सुशांत के की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास हैं। ये तीनों एजेंसियां अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में लगी हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी पर कांग्रेस ने CBI जांच पर सवाल उठाए हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह CBI, ED और NIA का इस्तेमाल महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ कर रही है।

सचिन सावंत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'आज सुशांत सिंह राजपूत की दुर्भाग्यपूर्ण मौत को एक साल हो गया है। CBI को इस मामले में जांच करते हुए 310 दिन और AIIMS के पैनल की ओर से हत्या की आशंका से इनकार किए 250 दिन हो गए हैं। CBI अंतिम निष्कर्ष कब देगी? CBI ने इस पर मुंह बंद क्यों किया हुआ है? CBI राजनीतिक आकाओं के दबाव में है।'

sushant singh rajput,sushant singh rajput death anniversary,congress,cbi silence,sushant singh rajput news

सावंत ने अपनी एक अन्य पोस्ट में सचिन वझे मामले में NIA की जांच पर भी सवाल उठाया और पूछा कि आखिर एजेंसी मास्टरमाइंड तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने लिखा है, ‘परमबीर सिंह से पूछताछ क्यों नहीं हो रही है? आखिर क्यों NIA बार-बार कोर्ट से समय मांग रही है और कुछ भी नहीं कर रही है?’

सावंत ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, 'मोदी सरकार NIA, ED और CBI का इस्तेमाल MVA (महाविकास अघाड़ी) को निशाना बनाने और उसे बदनाम करने के लिए राजनीतिक हथियार की तरह कर रही है। ये एजेंसियां अब स्वतंत्र नहीं हैं, लेकिन जीत हमेशा सच की होती है।'

19 अगस्त को सौंपा गया था CBI को केस

25 जुलाई 2020 को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में FIR दर्ज कराई और रिया चक्रवर्ती पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। जब बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची तो आनन-फानन में रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मामले को पटना से मुंबई शिफ्ट करने की अपील की। इसी बीच बिहार सरकार ने मामले की CBI जांच की सिफारिश की और यह मामला 19 अगस्त 2020 को CBI को सौंप दिया गया।

यह क्लियर कट खुदकुशी का मामला

सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट में AIIMS के पांच डॉक्टर्स की टीम ने हत्या की आशंका से इनकार किया था। AIIMS के फॉरेंसिक विभाग के हेड डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा था, 'यह क्लियर कट खुदकुशी का मामला है। सुशांत का मर्डर नहीं हुआ था।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम को विसरा में किसी तरह का जहर नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'ईरान ने अभी-अभी संपर्क किया, अब समझौते की बात कर रहे हैं', अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
'ईरान ने अभी-अभी संपर्क किया, अब समझौते की बात कर रहे हैं', अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
अमेरिका के ताजा हमले के बाद ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकाने बने निशाना
अमेरिका के ताजा हमले के बाद ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकाने बने निशाना
पीएम मोदी और पुआन महारानी की तस्वीर पर कांग्रेस की पोस्ट से बवाल, बीजेपी महिला मोर्चा ने लगाई फटकार
पीएम मोदी और पुआन महारानी की तस्वीर पर कांग्रेस की पोस्ट से बवाल, बीजेपी महिला मोर्चा ने लगाई फटकार
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
गुजरात में बड़ा निवेश करेगा ऑस्ट्रेलिया, CEO फोरम में पीएम मोदी ने आर्थिक साझेदारी को बताया भविष्य की ताकत
गुजरात में बड़ा निवेश करेगा ऑस्ट्रेलिया, CEO फोरम में पीएम मोदी ने आर्थिक साझेदारी को बताया भविष्य की ताकत
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव