बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) बुआ गई हैं। सनी लियोन के भाई सुदीप वोहरा और उनकी वाइफ करिश्मा नायडू ने बेबी गर्ल का स्वागत किया। सनी ने अपनने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाई संदीप वोहरा और उनकी पत्नी करिश्मा नायडू के साथ न्यूबोर्न बेबी की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ-साथ बेबी का नाम भी फैंस को बताया है और अपनी फीलिंग्स भी शेयर की है। आपको बता दें कि सनी लियोन के भाई संदीप अमेरिका के कैलिफोर्निया में शेफ हैं।
सनी लियोनी ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह भाई संदीप और बेबी के साथ हैं। दूसरी तस्वीर में सुदीप वोहरा और उनकी पत्नी करिश्मा बेबी को गोद में लिए हैं और फोटो के लिए पोज दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में भाई की फैमिली के साथ सनी भी हैं। उन्होंने ये बेबी का नाम लीया कौर बताया है।














