न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैन्स ने सिम कार्ड पर बना दी सोनू सूद की पेंटिंग, एक्टर ने शेयर कर लिखा मजेदार कमेंट

सोमिन जबलपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले भी वे सोनू सूद की वॉल पेंटिंग बना चुके हैं। जो उन्होंने सोनू के बर्थडे पर शेयर किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 1:28:18

फैन्स ने सिम कार्ड पर बना दी सोनू सूद की पेंटिंग, एक्टर ने शेयर कर लिखा मजेदार कमेंट

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लगातार जरूरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं। सोनू के सोशल मीडिया अकाउंट पर मदद मांगने वालों की संख्या रोजाना बढती जा रही है। सोनू की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। कई लोगों की जिंदगी में मसीहा बनकर आए एक्टर के फैंस नए-नए अंदाज में उन्हें तोहफे भेज कर आभार जताते रहते हैं। इसी कड़ी में सोनू के एक फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर की खासियत ये है कि छोटे से सिमकार्ड पर सोनू के चेहरे को पेंट की मदद से बनाया गया है। सोमिन नामक शख्स के आर्टवर्क को देख सोनू इतने खुश हुए कि रिट्वीट करते हुए मजेदार कैप्शन में लिखा ‘फ्री 10 जी नेटवर्क’।

सोमिन जबलपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले भी वे सोनू सूद की वॉल पेंटिंग बना चुके हैं। जो उन्होंने सोनू के बर्थडे पर शेयर किया था। इस टाइम लेप्स वीडियो के जरिए सोनू को जबलपुर आने का निमंत्रण भी दिया था। सोमिन ने ये सिम कार्ड पेटिंग सोनू को खुद जाकर भेंट की थी।

हथेली में समा जाने वाले छोटे से सिम कार्ड पर सोनू की शानदार फोटो देख फैंस न सिर्फ बनाने वाले की बल्कि एक्टर की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोनू के कैप्शन पर एक फैन ने लिखा ‘आपके हेल्प करने का नेटवर्क उससे भी तेज है’। दूसरे ने लिखा ‘यह दुनिया का सबसे तेज नेटवर्क है’। एक ने ‘सुपरहीरो’ ही बना डाला।

बता दें कि पिछले दिनों सोनू सूद के घर आयकर विभाग की टीम ने सर्वे किया था। सोनू के घर हुई छापेमारी के बाद खबरें थीं कि एक्टर ने फंड से जमा हुए 18.94 करोड़ रुपए में से महज 1.9 करोड़ रुपए का ही इस्तेमाल किया है। टैक्स से जुड़ी गड़बड़ी का जानकारी मिलने पर तीन दिन तक सोनू के घर छानबीन की गई। इस दौरान टीम को कोरोना काल से शुरु हुए मदद से संबंधित तमाम कागज हाथ लगे। ऐसे में जाते-जाते अधिकारी भी सोनू सूद के काम की तारीफ भी की थी।

सोनू सूद ने बॉम्बे टाइम्स से कहा, 'कोई भी फाउंडेशन जो भी फंड हासिल करता है उसे इस्तेमाल करने के लिए फाउंडेशन को एक साल का समय मिलता है। अगर एक साल की अवधि में फंड को इस्तेमाल ना किया जाए तो इसे अगले साल में ट्रांसफर किया जा सकता है, ये रूल्स हैं। मैंने ये फाउंडेशन महज कुछ महीनों पहले ही शुरू किया है, कोविड की दूसरी लहर के आसपास। वरना कोविड की पहली लहर के समय जब में प्रवासियों की मदद कर रहा था तो लोग खुद आगे बढ़कर मदद कर रहे थे और लोगों के लिए बसें बुक कर रहे थे, हम उस समय पैसे इकट्ठा नहीं कर रहे थे।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर