न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जब राजेश खन्ना ने शूटिंग के दौरान इस एक्टर को मारी थी लात, हमेशा के लिए टूट गई दोस्ती

कभी-कभी फिल्मों में कुछ दृश्यों की डिमांड ऐसी होती है कि एक्टर्स उनके लिए राजी नहीं होते। ऐसे में फिल्म निर्माता-निर्देशक स्टार्स को मनाने की जी जान लगा देते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Dec 2022 10:28:35

जब राजेश खन्ना ने शूटिंग के दौरान इस एक्टर को मारी थी लात, हमेशा के लिए टूट गई दोस्ती

कभी-कभी फिल्मों में कुछ दृश्यों की डिमांड ऐसी होती है कि एक्टर्स उनके लिए राजी नहीं होते। ऐसे में फिल्म निर्माता-निर्देशक स्टार्स को मनाने की जी जान लगा देते है। ऐसा ही एक किस्सा है डायरेक्टर अनिल गांगुली राजेश खन्ना स्टारर फिल्म 'आंचल' का। 1980 में आई इस फिल्म में राजेश खन्ना के अलावा रेखा, अमोल पालेकर, प्रेम चोपड़ा और राखी लीड रोल में थे। फिल्म में राजेश खन्ना से छोटी उम्र के अमोल पालेकर और राखी उनके भैया भाभी बने थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसी घटना घटी कि राजेश खन्ना की दोस्ती अपने को-स्टार अमोल पालेकर से हमेशा-हमेशा के लिए टूट गई।

दरअसल, अमोल पालेकर एक सीन करने से साफ मना कर चुके थे। डायरेक्टर्स ने उन्हें खूब मनाया लेकिन वह तैयार न हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद राजेश खन्ना और डायरेक्टर अनिल गांगुली ने मिलकर एक ट्रिक के जरिए उनसे यह सीन करवाया। हालाकि सीन पूरा होने के बाद अमोल पालेकर और राजेश खन्ना की दोस्ती में दरार आ गई थी।

rajesh khanna,amol palekar,movie anchal,rajesh khanna news in hindi

राजेश खन्ना को अमोल पालेकर को मारनी थी लात

सीन यह था कि अमोल पालेकर को अपनी गलती मानते हुए राजेश खन्ना से माफी मांगनी थी। अमोल को राजेश खन्ना के पैर पकड़कर माफी मांगनी थी और इसी समय राजेश खन्ना को उन्हें लात मारनी थी। इस सीन को करने से अमोल ने माना कर दिया था। जब अमोल किसी भी तरह तैयार न हुए तो राजेश खन्ना और अनिल गांगुली ने एक प्लान बनाया।

rajesh khanna,amol palekar,movie anchal,rajesh khanna news in hindi

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल गांगुली ने अमोल पालेकर को इस बात के लिए राजी कर लिया था कि वह सिर्फ घुटने के बल बैठकर राजेश खन्ना से माफी मांग लें। इस सीन को करने के लिए अमोल तैयार हो गए थे। लेकिन जब यह सीन शूट किया जा रहा था तब अमोल घुटने के बल बैठकर राजेश खन्ना से माफी मांग रहे थे। तभी निर्देशक ने राजेश खन्ना को इशारा करके अमोल पालेकर को लात मारकर गिरा देने को कहा। राजेश खन्ना ने ऐसा ही किया भी। इसके बाद अमोल पालेकर हैरान रह गए। उनके मना करने के बाबजूद फिल्म में यह सीन किया गया। अमोल पालेकर के जमीन पर गिरने को लेकर राजेश खन्ना और अनिल गांगुली दोनों हंसने लगे थे, लेकिन अमोल पालेकर चुप रहे। इसके बाद उन्होंने राजेश खन्ना और डायरेक्टर अनिल गांगुली के साथ कभी काम नहीं किया। राजेश खन्ना अमोल के सीनियर थे। वह राजेश खन्ना को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानते थे। लेकिन इस फिल्म के बाद उनकी यह दोस्ती हमेशा के लिए टूट गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी