न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहुत खूबसूरत नहीं था अनिल कपूर का बचपन, 18 साल की उम्र में किया नौकरी करने का फैसला

1956 में जन्मे अनिल कपूर लुक और पर्सनैलिटी में आज के हीरो को भी मात देते हैं। अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनका बचपन बहुत खूबसूरत नहीं था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Dec 2022 10:35:24

बहुत खूबसूरत नहीं था अनिल कपूर का बचपन, 18 साल की उम्र में किया नौकरी करने का फैसला

1956 में जन्मे अनिल कपूर लुक और पर्सनैलिटी में आज के हीरो को भी मात देते हैं। अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनका बचपन बहुत खूबसूरत नहीं था। 24 दिसंबर 1956 को अनिल कपूर का जन्म एक पंजाबी खत्री परिवार में चैंबूर में हुआ था। उनकी मां का नाम निर्मला कपूर था और उनके पापा का नाम सुरिंदर कपूर था जो आगे चलकर फेमस फिल्म प्रोड्यूसर बने। चैंबूर के तिलक नगर में एक बड़ी बिल्डिंग में एक कमरे का मकान था जिसमें उनका पूरा परिवार रहता था। अलग से बाथरूम भी नहीं था, सिर्फ एक कॉमन बाथरूम था। हालांकि इतनी तंगहाली में रहने के बावजूद उनके पापा ने सभी की जरूरतों को बखूबी पूरा किया। अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। इसी वजह से पृथ्वीराज थिएटर से उनके पापा जुड़े रहे। अनिल कपूर के दो भाई बोनी कपूर और संजीव कपूर हैं। तीनों की एक बहन भी है। अनिल सभी भाई- बहनों में दूसरे नंबर पर हैं।

पढ़ाई पूरी करने के बाद अनिल कोई नौकरी नहीं करते थे। इसी दौरान एक दिन उनके पापा काम से वापस घर लौटे, लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। डॉक्टर को दिखाया गया तो पता चला कि उनको दिल की बीमारी है। जब ये बात परिवार समेत अनिल को पता चली तो उन्होंने फैसला किया कि वो अब घर को फाइनेंशियली तौर पर मदद करने के लिए कोई ना कोई नौकरी जरूर करेंगे। उस समय अनिल की उम्र केवल 17-18 साल थी।

इस घटना के बाद अनिल कपूर ने फिल्मी सेट पर काम किया। वहां पर उनका काम होता था एक्टर्स को नींद से उठाना, उन्हें एयरपोर्ट पर लेने जाना, लोकेशन पर उन्हें छोड़ना। फिल्मी सितारों के लिए स्नैक्स और चाय लेकर आना, ये सभी काम अनिल कपूर ने किए। बाद में वो कास्टिंग डायरेक्टर बन गए।

फिल्म 'हम पांच' के लिए अनिल ने पहली बार कास्टिंग डायरेक्टर का काम किया था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई भी की थी।

अनिल कपूर ने बतौर लीड एक्टर 1980 में तेलुगु फिल्म 'वामसा वृक्षम' से डेब्यू किया था। हालांकि इससे पहले वे 1979 में डायरेक्टर उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे-तुम्हारे' में कैमियो में नजर आए थे। उन्होंने 1979 से 1982 तक बॉलीवुड की 4 फिल्मों हमारे तुम्हारे (1979), एक बार कहो (1980), हम पांच (1980) और शक्ति (1982) में बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम किया। 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' के जरिए उन्होंने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा। कम ही लोग जानते होंगे कि यह मूवी तमिल फिल्म 'Andha Ezhu Naatkal' का रीमेक थी।

अनिल कपूर ने कभी हार नहीं मानी और कठिन परिश्रम से उन्होंने बाॅलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया। जहां उनकी पहली फीस 201 रुपए थी, वहीं आज वो 134 करोड़ के मालिक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त