Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 18 फेम रजत ने की नौकरानी से तुलना तो ऐसा बोलीं ईशा, विवियन ने पत्नी के लिए गाया गाना, देखें...

‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को हुआ था और एक्टर करणवीर मेहरा ने खिताब पर कब्जा जमाया। शो खत्म होने के बाद से इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Feb 2025 2:24:26

2 News : BB 18 फेम रजत ने की नौकरानी से तुलना तो ऐसा बोलीं ईशा, विवियन ने पत्नी के लिए गाया गाना, देखें...

‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को हुआ था और एक्टर करणवीर मेहरा ने खिताब पर कब्जा जमाया। शो खत्म होने के बाद से इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई अलग-अलग प्रोजेक्ट में बिजी हो गए हैं तो कई एक-दूसरे के लिए बयान देने में मशगूल हैं। शो के दौरान ईशा सिंह ने साथी कंटेस्टेंट रजत दलाल को अपना भाई कहा था। रजत ने भी माना था कि वे बाहर जाकर भी ईशा से बहन का रिश्ता निभाएंगे। हालांकि घर से बाहर आने के बाद रजत जब ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर पहुंचे तो उन्होंने ईशा की तुलना नौकरानी से कर डाली।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब ईशा ने इस पर रिएक्शन दी है। ईशा ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह एक रोस्टिंग वीडियो है। रजत भाई के साथ मेरा रिश्ता ऐसा है कि मैं पब्लिकली ये नहीं कहूंगी कि उन्होंने ऐसा किया या वैसा किया। मैं उस तरह की बहन हूं, जो अगर मुझे कोई बात पसंद नहीं आती है तो मैं उन्हें रस्पेक्ट के साथ पर्सनली बता देती हूं। अगर कोई चीज मुझे परेशान करती है, तो यह एक पर्सनल मामला है और मैं इस बारे में उनसे सीधे बात करूंगी।

अगर मुझे कोई चीज पसंद नहीं है तो मुझे उसे बताने का पूरा अधिकार है। एपिसोड के बाद रजत ने मुझे फोन किया था और बताया था कि उन्हें एक स्क्रिप्ट दी गई थी और उन्होंने उसे फॉलो किया था। मैं जानना चाह रही थी क्या चीज है। हल्का सा दुख हुआ क्योंकि शायद मैं नहीं बोलती वो चीज। उन्हें बात करनी चाही थी और मैं थोड़ी सी गुस्सा थी। लेकिन भाई-बहन के रिश्ते में यह नॉर्मल बात है। ऐसा होता है।

मैं उन्हें भाई मानती हूं इसलिए आगे भी मानती रहूंगी। और अगर उसने कुछ गलत किया है, तो मुझे उसे यह बताने का पूरा अधिकार है कि मुझे यह पसंद नहीं आया, लेकिन मैं इसे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने दूंगी। अगर कोई चीज मुझे परेशान करती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उनके साथ मेरा रिश्ता खत्म हो गया है।

नूरन के जन्मदिन पर विवियन ने सुनाया गाना और लिखा यह प्यारा मैसेज

एक्टर विवियन डीसेना कई टीवी सीरियल में अपने किरदार की बदौलत फैंस का दिल जीत चुके हैं। वे ‘बिग बॉस 18’ का खिताब जीतने से चूक गए और फर्स्ट रनरअप रहे थे। फिलहाल विवियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें वे अपनी पत्नी नूरन के लिए उनके जन्मदिन पर एक रोमांटिक गाना गाते दिख रहे हैं। विवियन ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है।

विवियन पहले लाइव सिंगिंग कर रहे सिंगर के पास पहुंचते हैं और उन्हें रोककर उनके कानों में कुछ कहते हैं। इसके अगले ही पल दोनों साथ में बैठकर ‘आशिकी 2’ मूवी का गाना 'क्योंकि तुम ही हो' गाते दिख रहे हैं। विवियन ने कैप्शन में लिखा, “एक छोटा सा ट्रिब्यूट मेरी वाइफ के बर्थडे पर, वैसे तो मैं बाथरूम सिंगर हूं लेकिन मैंने नूरन के लिए अपना बेस्ट गाना गाने की कोशिश की है। आप मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट, मेरी ताकत और मेरा सुकून रही हैं।

हर गुजरते दिन के साथ आपके लिए मेरा प्यार बढ़ रहा है, मेरे हर अच्छे-बुरे वक्त में मेरे साथ खड़े रहने के लिए थैंक यू। मैं बस इतना कह सकता हूं कि आई लव यू।” फैंस विवियन के गाने और उनकी भावनाओं पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि नूरन और विवियन की ये दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2022 में शादी की थी। विवियन ने इस शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था। दोनों के एक बेटी है। इसके अलावा विवियन की दो सौतेली बेटियां भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका