न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : राखी के पति रितेश की पहली पत्नी ने खोली पोल! रश्मि को लेकर एक्स बॉयफ्रेंड अरहान ने तोड़ी चुप्पी

राखी सावंत ने बिग बॉस-14 में शादी के बाद जब कदम रखा था तो हर कोई उनके पति के बारे में जानना चाहता था। राखी ने साल 2019 में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Dec 2021 6:17:07

BB-15 : राखी के पति रितेश की पहली पत्नी ने खोली पोल! रश्मि को लेकर एक्स बॉयफ्रेंड अरहान ने तोड़ी चुप्पी

राखी सावंत ने बिग बॉस-14 में शादी के बाद जब कदम रखा था तो हर कोई उनके पति के बारे में जानना चाहता था। राखी ने साल 2019 में गुपचुप शादी रचा ली थी। राखी बिग बॉस 15 में अपने पति रितेश को साथ लेकर पहुंची हैं। अब रितेश को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रितेश की पहली पत्नी स्निग्धा प्रिया और बच्चे के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं स्निग्धा ने रितेश पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्निग्धा ने बताया कि रितेश के साथ मेरी शादी 2014 में बिहार में हुई थी। 2015 में बेटे का जन्म हुआ, जबकि साल 2017 में हम अलग हो गए। इसकी वजह रितेश का हिंसात्मक रवैया था।

जब हम चेन्नई में थे तो रितेश ने मुझे कमरे में बंद कर लगातार 4 घंटे तक बेल्ट से पीटा था। तब मेरे सास-ससुर घर आए हुए थे। इसके बाद मैं भागकर बिहार आ गई थी और रितेश से अलग रहने लगी। रितेश ने मुझे कई बार बुरी तरह मारा। मेरी बहन ने रितेश की फोटो एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर भी देखी थी। रितेश से शादी के लिए हमने 25 लाख रुपए का दहेज दिया था। अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं बिग बॉस-15 में जाकर रितेश से सवाल-जवाब जरूर करूंगी। रितेश, राखी के साथ सिर्फ पैसों की वजह से जुड़ा है।

bigg boss-15,rakhi sawant,rashmi desai,ritesh,snigdha priya,arhaan khan,bollywood news in hindi

बिग बॉस-13 में रश्मि और अरहान ने की थी शिरकत

बिग बॉस-15 में कंटेस्टेंट आए दिन किसी ना किसी बात पर एक-दूसरे से झगड़ते हुए दिखाई देते हैं। गुरुवार के एपिसोड में वीआईपी प्रतियोगी रश्मि देसाई तथा देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच टास्क के चलते झगड़ा हो गया। इनके झगड़े के बाद रश्मि के एक्स बॉयफ्रेंड अरहान खान ने चुप्पी तोड़ी है। अरहान, रश्मि के साथ बिग बॉस-13 का भी हिस्सा रह चुके हैं। वे शो में कई बार रश्मि के लिए झगड़ते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि शो में ही दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं।

अब अरहान ने रश्मि को अटेंशन सीकर कहा है। अरहान ने ट्वीट किया, ‘आप लोगों को लगता है वो बदल गई है? नहीं फ्रेंड्स वो वही अटेंशन, सिंपथी गेनर है। ऐसी लड़की, आप जानते हैं। बिग बॉस। अरहान ने ये ट्वीट रश्मि के देवोलीना से झगडे तथा उनकी उमर के साथ बढ़ती नजदीकियों के बाद किया है। शो के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार में रश्मि को अरहान का नाम लिए बगैर छेड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो