Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयुष्मान-रश्मिका की इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित, ‘सूबेदार’ मूवी से अनिल का फर्स्ट लुक आया सामने

फिल्ममेकर दिनेश विजान ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद अपने हॉरर यूनिवर्स को आगे बढ़ाते हुए एक और ब्लडी लव स्टोरी लाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Oct 2024 1:40:43

2 News : आयुष्मान-रश्मिका की इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित, ‘सूबेदार’ मूवी से अनिल का फर्स्ट लुक आया सामने

फिल्ममेकर दिनेश विजान ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद अपने हॉरर यूनिवर्स को आगे बढ़ाते हुए एक और ब्लडी लव स्टोरी लाने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म का टाइटल होगा ‘थामा’ और इसमें आयुष्मान खुराना व रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखेगी। दोनों पहली बार एक साथ काम करते दिखेंगे। मेकर्स ने दिवाली के मौके पर फैंस को सौगात देते हुए ‘थामा’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मूवी अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

मूवी खूनी बैकग्राउंड पर आधारित एक एंटरटेनिंग लव स्टोरी होगी। इसका डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार करेंगे। फिल्म को निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखा है। प्रोड्यूसर दिनेश विजान और अमर कौशिक हैं। फिल्म का ऐलान करते हुए मैडॉक फिल्म ने इंस्टा पोस्ट मे लिखा, “दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को एक लव स्टोरी की जरूरत थी...दुर्भाग्य से, यह एक खूनी कहानी है।”

मैडॉक फिल्म्स की इस साल की शुरुआत में ‘मुंज्या’ रिलीज हुई थी, जो दर्शकों का प्यार बटोरने में सफल रही। फिर 15 अगस्त को ‘स्त्री 2’ रिलीज हुई, जो सुपर डुपर हिट रही। बता दें कि आयुष्मान की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी, जबकि रश्मिका सुपरहिट मूवी ‘एनिमल’ में नजर आई थीं।

‘सूबेदार’ में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान की भी होगी महत्वपूर्ण भूमिका

40 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे दिग्गज एक्टर अनिल कपूर अब 'सूबेदार' फिल्म में दिखेंगे। इसके डायरेक्शन की कमान सुरेश त्रिवेणी ने संभाली है। फिल्म से अनिल की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है। अनिल जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इसमें अभिनेत्री राधिका मदान का भी मेन रोल है। अनिल ने फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे एक शख्स से भिड़ते हुए दिख रहे हैं।

एक अन्य पोस्टर में अनिल हाथों में बंदूक थामे हुए नजर आ रहे हैं। 'सूबेदार' सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। बता दें अनिल इससे पहले दिव्या खोसला कुमार के साथ फिल्म 'सवी : ए ब्लडी हाउसवाइफ' में नजर आए थे। इसमे उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। अनिल की इससे पिछली दो फिल्में ‘फाइटर’ और ‘एनिमल’ सुपरहिट रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका