न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय की बेटी से वीडियो गेम के दौरान शख्स ने मांगी न्यूड फोटो, कोर्ट ने आशा के पक्ष में दिया यह फैसला

एक्टर अक्षय कुमार (58) ने अपनी 13 साल की बेटी नितारा के साथ ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुई अजीबोगरीब घटना के बारे में खुलासा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Oct 2025 3:08:26

2 News : अक्षय की बेटी से वीडियो गेम के दौरान शख्स ने मांगी न्यूड फोटो, कोर्ट ने आशा के पक्ष में दिया यह फैसला

एक्टर अक्षय कुमार (58) ने अपनी 13 साल की बेटी नितारा के साथ ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुई अजीबोगरीब घटना के बारे में खुलासा किया है। आज शुक्रवार (3 अक्टूबर) को मुंबई में पुलिस महानिदेशक (डीजी) कार्यालय में ‘साइबर अवेयरनेस मंथ अक्टूबर 2025’ का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अक्षय भी शामिल हुए। इस दौरान अक्षय ने नितारा से जुड़ी एक परेशान करने वाली घटना शेयर करते हुए बताया कि कैसे कुछ महीने पहले ऑनलाइन वीडियो गेम खेलते समय उनकी बेटी का सामना एक अनजान व्यक्ति से हुआ।

उस शख्स ने पहले उसे दोस्ताना अंदाज में मैसेज भेजे और फिर अचानक न्यूड फोटो भेजने के लिए कहा। अक्षय ने कहा कि मैं कुछ महीने पहले अपने घर पर घटी एक छोटी सी घटना शेयर करना चाहता हूं। मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी। कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ खेल सकते हैं। आप किसी अनजान अजनबी के साथ खेल रहे होते हैं। जब आप खेल रहे होते हैं, तो कभी-कभी उधर से एक मैसेज आता है…फिर एक मैसेज आया, क्या आप मेल हैं या फीमेल? तो उसने जवाब दिया फीमेल और फिर उसने एक मैसेज भेजा। क्या आप मुझे अपनी नग्न तस्वीरें भेज सकते हैं? ये मेरी बेटी थी।

उसने सब कुछ बंद कर दिया और जाकर मेरी पत्नी ट्विंकल को बताया। इस तरह से चीजें शुरू होती हैं। ये भी साइबर अपराध का एक हिस्सा है…मैं मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करूंगा कि हमारे महाराष्ट्र राज्य में 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा में हर हफ्ते साइबर पीरियड नाम से एक पीरियड होना चाहिए जहां बच्चों को इसके बारे में समझाया जाए। आप सभी जानते हैं कि ये अपराध सड़क पर होने वाले अपराध से भी बड़ा होता जा रहा है। इस अपराध को रोकना बहुत जरूरी है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर को साइबर अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करना है।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,nitara,akshay nitara,akshay daughter,twinkle khanna,nitara video game,asha bhosle,singer asha bhosle,bombay high court,personality rights

आशा भोसले ने याचिका में कई कंपनियों पर लगाया था उनकी पहचान के दुरुपयोग का आरोप

आशा भोसले (92) बॉलीवुड की दिग्गज गायिका हैं। उन्होंने हजारों गानों को अपनी मधुर आवाज से सजाया है। लोग उनकी गायिकी के दीवाने हैं। फिलहाल आशा से जुड़ी खबर ये है कि उनकी पर्सनलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि बिना आशा की अनुमति के कोई भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, एआई टूल या अन्य सोशल मीडिया उनके नाम, आवाज, तस्वीर या पहचान का इस्तेमाल नहीं कर सकता। आर्टिफियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दुरुपयोग के बीच कोर्ट का ये फैसला आया है।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने खासकर इस बात पर जोर दिया कि एआई टूल्स जो किसी सेलिब्रिटी की आवाज को मोडिफाई कर नकल करते हैं वे उन सेलेब्रिटीज के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। ऐसी तकनीकें बिना सहमति के किसी की आवाज को कॉपी कर सकती हैं, जिससे उनके पब्लिक और पर्सनलिटी को नुकसान पहुंचता है। उल्लेखनीय है कि आशा ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसमें उन्होंने कई कंपनियों पर उनकी पहचान के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इनमें Mayk AI कंपनी, अमेजन, फ्लिपकार्ट और गूगल जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं जो उनकी आवाज, नाम फोटो को प्रसारित कर रहे थे।

आशा की लीगल टीम ने दलील दी कि इस तरह की गतिविधियों से उनकी दशकों में बनी प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत ब्रांड को नुकसान पहुंचा है। आशा को पद्म विभूषण, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और दो ग्रैमी नामांकन जैसे कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत इन गतिविधियों पर रोक लगाई है और सभी संबंधित प्लेटफॉर्म और विक्रेताओं को ऐसे उत्पादों और कंटेंट को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह