न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अदिति ने कहा, ‘हीरामंडी’ की सफलता के बाद पड़ गया काम का अकाल, सिद्धार्थ के साथ शादी को लेकर फराह से कही यह बात

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी साउथ के साथ हिंदी सिनेमा में भी लोकप्रिय हैं। पिछले साल अदिति दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 12:22:00

अदिति ने कहा, ‘हीरामंडी’ की सफलता के बाद पड़ गया काम का अकाल, सिद्धार्थ के साथ शादी को लेकर फराह से कही यह बात

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी साउथ के साथ हिंदी सिनेमा में भी लोकप्रिय हैं। पिछले साल अदिति दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी : द डायमंड बाजार के कारण लाइमलाइट में रहीं। अदिति को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज में उनके अभिनय के लिए काफी तारीफें मिलीं। तब लगने लगा कि उन्हें अब एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट के ऑफर मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अदिति ने खुद कुबूल किया है कि भले ही उन्होंने सीरीज से सफलता हासिल की लेकिन उन्हें इसका फायदा नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उनकी प्रोफेशनल लाइफ में काम का अकाल पड़ गया। अदिति ने मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के व्लॉग में उनसे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की। फराह ने अदिति के साथ उनके एक राउंड टेबल इंटरव्यू का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘हीरामंडी’ में काम करने के बाद उन्हें लगा कि वो अपने करिअर में एक खास मुकाम पर पहुंच गई हैं। इस पर अब अदिति का कहना है कि कुछ भी नहीं हुआ।

अदिति ने कहा कि ‘हीरामंडी’ तो छोड़िए, सब्जी मंडी में भी नहीं, क्योंकि ‘हीरामंडी’ के बाद जिस तरह सबने तारीफ की, उसे इतना प्यार दिया। मुझे लगा कि अब तो ढेर सारे एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स में काम करने के लिए मिलेगा। लेकिन फिर सोच में पड़ गई कि ये क्या हो रहा है? सचमुच सूखा पड़ गया। ‘हीरामंडी’ की सफलता के बाद काम ज्यादा मिलना चाहिए था लेकिन यहां तो अकाल ही पड़ गया।

aditi rao hydari,actress aditi rao hydari,heeramandi the diamond bazaar,aditi heeramandi,aditi siddharth,aditi siddharth marriage,farah kahn

इसलिए मैंने सिद्धार्थ से शादी के लिए सोचने में एक सैकंड भी नहीं लगाया : अदिति

हीरामंडी में अदिति ने ‘बिब्बोजान’ का किरदार निभाया था और उनका डांस नंबर “सैंया हट्टो जाओ” काफ़ी फेमस हुआ था। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मीन सेगल, फरदीन खान और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में थे। यह सीरीज़ 1940 के दौर की ‘हीरामंडी’ की दुनिया को दिखाती है, जहां तवायफों और उनके संरक्षकों की कहानियां आजादी की लड़ाई के माहौल में बुनी गई हैं।

यह शो 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। अदिति ने इस दौरान अपनी और साउथ इंडियन एक्टर सिद्धार्थ की शादी को लेकर भी बात की। फराह ने कहा कि ‘हीरामंडी’ के बाद आपने शादी कर ली। इस पर अदिति ने जवाब दिया कि दोनों को इसे अलग-अलग समय पर करना पड़ा ताकि वो काम पर वापस जा सकें और शादी भी कर सकें।

अदिति ने सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए कहा कि वो बिल्कुल बनावटी नहीं हैं। अगर उनको लगता है कि कोई उनके करीब है तो वो सबको साथ लेकर चलते हैं। इसलिए मैंने उनसे शादी के लिए सोचने में एक सैकंड भी नहीं लगाया और मैं फट से राजी हो गईं। बता दें कि, सितंबर 2024 में अदिति ने सिद्धार्थ से एक निजी समारोह में शादी कर ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी