न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में स्किन लग रही है रूखी और मुरझाई हुई? इन 5 नेचुरल टोनर से पाएं तुरंत हाइड्रेशन

सर्दियों में रूखी और मुरझाई हुई त्वचा से परेशान हैं? जानिए 5 असरदार नेचुरल टोनर, जो स्किन को तुरंत हाइड्रेशन देकर उसे सॉफ्ट, फ्रेश और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 16 Jan 2026 11:57:14

सर्दियों में स्किन लग रही है रूखी और मुरझाई हुई? इन 5 नेचुरल टोनर से पाएं तुरंत हाइड्रेशन

सर्दियों का मौसम आते ही ठंडी और शुष्क हवा हमारी त्वचा से उसकी प्राकृतिक नमी छीन लेती है। नतीजा यह होता है कि स्किन रूखी, बेजान और खिंची-खिंची सी महसूस होने लगती है। कई लोगों को इस दौरान खुजली, रैशेज और ड्राई पैच जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो महंगे मॉइश्चराइजर भी असर दिखाना बंद कर देते हैं। अगर आपकी त्वचा भी सर्दियों में ऐसा ही व्यवहार कर रही है, तो अब समय आ गया है कि आप अपनी स्किन केयर रूटीन में क्लींजिंग के साथ-साथ टोनिंग पर भी ध्यान दें। अच्छी बात यह है कि आप घर में मौजूद नेचुरल चीजों से ही ऐसे टोनर तैयार कर सकते हैं, जो त्वचा को गहराई से हाइड्रेट कर सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर टोनर

एप्पल साइडर विनेगर को एक असरदार नेचुरल टोनर माना जाता है, क्योंकि यह त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड स्किन को गहराई से साफ करने, हल्का एक्सफोलिएशन करने और बैक्टीरिया से बचाने का काम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर में बराबर मात्रा में पानी मिलाएं और इस मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।

रोज वॉटर और ग्लिसरीन का मिश्रण

गुलाब जल सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह त्वचा को नमी देने के साथ-साथ उसके सूजन और जलन को भी शांत करता है। आप 40 एमएल गुलाब जल में 5 एमएल ग्लिसरीन मिलाकर एक बोतल में भर लें। इस टोनर को रोजाना साफ चेहरे पर कॉटन की मदद से लगाएं, इससे स्किन लंबे समय तक मॉइस्चराइज रहेगी।

खीरे का नेचुरल टोनर

खीरा अपनी कूलिंग और हाइड्रेटिंग खूबियों के लिए जाना जाता है। यह न सिर्फ त्वचा को ठंडक देता है, बल्कि सनबर्न और जलन को भी शांत करता है। इसे बनाने के लिए खीरे के दो स्लाइस कद्दूकस करें और उनका रस निकाल लें। इस रस को फ्रिज में स्टोर करें और जरूरत पड़ने पर कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं। यह टोनर स्किन को फ्रेश और सॉफ्ट बनाए रखता है।

ग्रीन टी टोनर

ग्रीन टी में टोनिंग के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके लिए दो कप पानी उबालें और उसमें दो ग्रीन टी बैग डालकर करीब 20 मिनट तक छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इस पानी को बोतल में भरकर फ्रिज में रखें और रोजाना कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन को ठंडक और ताजगी मिलेगी।

शहद और पुदीना टोनर

शहद एक बेहतरीन ह्यूमेक्टेंट है, जो त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, जबकि पुदीना स्किन को रिफ्रेश करने और पोर्स की दिखावट को कम करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालें, फिर छानकर उस लिक्विड में थोड़ा शहद मिला लें। ठंडा होने पर इस टोनर को चेहरे पर लगाएं। यह सर्दियों में स्किन को नरम, हाइड्रेटेड और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत