Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सॉफ्ट, क्लीन और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर रात को लगाए बस ये चीज, घर पर ऐसे करे तैयार

स्किन की देखभाल तो वैसे हर मौसम में और हमेशा ही करनी चाहिए, लेकिन सर्दियों में त्वचा का कुछ ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। सर्दियों में स्किन में ड्राईनेस काफी बढ़ जाती है। इसके कारण फटे होंठ, खुरदुरी त्वचा जैसी समस्याएं होती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 12:02:53

सॉफ्ट, क्लीन और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर रात को लगाए बस ये चीज, घर पर ऐसे करे तैयार

स्किन की देखभाल तो वैसे हर मौसम में और हमेशा ही करनी चाहिए, लेकिन सर्दियों में त्वचा का कुछ ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। सर्दियों में स्किन में ड्राईनेस काफी बढ़ जाती है। इसके कारण फटे होंठ, खुरदुरी त्वचा जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में अक्सर हम त्वचा की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसका असर बहुत लंबे समय तक नहीं होता। सर्द हवाएं बढ़ते ही समस्या फिर से बढ़ने लगती है। ऐसे में घर पर तैयार किया गया ग्लिसरीन का सीरम काफी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। ग्लिसरीन के सीरम को रोजाना इस्तेमाल त्वचा को सॉफ्ट, क्लीन, फेयर और ग्लोइंग बनाता है। सबसे जरुरी बात इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। तो आइए जानते है कि इस सीरम को घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है...
winter care,skin care,skin care in winter,homemade serum for skin,beauty,beauty tips सामग्री

100 ML ग्लिसरीन
2 बड़े चम्मच नींबू का रस
30 - 40 ML गुलाब जल
विटामिन ई तेल की 10 बूंदें,
स्टोर करने के लिए कांच की बोतल

बनाने का तरीका

- इसे बनाना बहुत आसान है। इसके लिए एक बड़ा सा बर्तन लें।
- उस बर्तन में पहले ग्लिसरीन डालें। फिर गुलाबजल डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसे बाद नींबू और विटामिन ई के तेल की बूंदें डाल दें।
- इसके बाद इस मिश्रण को कांच की बोतल में भरकर रखें और रात में इस्तेमाल करें।

इस्तेमाल करने का तरीका

- इसे रात को सोते समय इस्तेमाल करना बेस्ट रहता है क्योंकि उस समय किसी तरह की धूल मिट्टी स्किन पर लगने का डर नहीं होता।
- रात को सोने से पहले मुंह को पानी से अच्छी तरह से धोएं।
- इसके बाद इस मिश्रण को लगाएं। रात भर लगा रहने दें।
- सुबह मुंह को पानी से धोकर साफ कर लें। winter care,skin care,skin care in winter,homemade serum for skin,beauty,beauty tips ग्लिसरीन

जैसा की हमने शुरू में आपको बताया कि इस सीरम को तैयार करने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। तो आपको बता दे, ग्लिसरीन का इस्तेमाल सामान्य, रूखी और तैलीय त्वचा तीनों के लिए किया जा सकता है। इससे त्वचा कोमल बनती है और चमक आती है। इसके साथ ही त्वचा की रंगत निखरती है और स्किन डिजीज का खतरा कम हो जाता है। वहीं, चेहरे को मॉश्चराइज और टोन करने में भी यह मददगार है, जो एजिंग मार्क्स को भी कम करती है। winter care,skin care,skin care in winter,homemade serum for skin,beauty,beauty tips नींबू का रस

इसके साथ ही हम अब बात करते है नींबू के रस की। नींबू के रस में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिम्पल्स और एक्नेस से लड़ने में मदद करते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है जो स्किन से एजिंग के लक्षणों को कम करता है। winter care,skin care,skin care in winter,homemade serum for skin,beauty,beauty tips गुलाब जल

इस सीरम को तैयार करने के लिए एक और चीज का इस्तेमाल हुआ है और वे है गुलाब जल। गुलाब जल त्वचा पर निखार लाने में सहायक हो सकता है। एक शोध में बताया गया है कि गुलाब की पंखुड़ियों के अर्क में स्किन व्हाइटनिंग गुण होता है। इस गुण की मदद से चेहरे की रंगत में निखार आ सकती है। साथ ही गुलाब जल स्किन ब्लॉचीनेस यानी काले व लाल रंग के पैच को दूर करके चेहरे को चमकदार बना सकता है। winter care,skin care,skin care in winter,homemade serum for skin,beauty,beauty tips विटामिन ई तेल

अब बात करते है विटामिन ई तेल की। विटामिन ई तेल में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो स्किन के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन ई में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मदद करते हैं। विटामिन ई तेल और विटामिन ई के अन्य रूप आपकी स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। इसके साथ ही यह ऑयल आपकी त्वचा को मजबूत और जवां बना रखने में मदद करता है। विटामिन ई ऑयल ड्राई स्किन को कम में करता है। यह एक मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करता है। विटामिन ई आंखों के नीचे पड़े काले घेरे से भी छुटकारा दिलाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology