Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्सपायर हो चुके महंगे मेकअप प्रोडक्टस को फेंकने की बजाय इस तरह करें इस्तेमाल

सुंदरता बढ़ाने के लिए महिलाएं मेकअप की मदद लेती हैं और इसके लिए वे कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ये मेकअप प्रोडक्ट्स बहुत महंगे आते हैं और जब भी कभी ये एक्सपायर हो चुके होते हैं या सूख जाते हैं तो इन्हें फेंकना पड़ता हैं जो बहुत दुखदायी होता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 11:00:51

एक्सपायर हो चुके महंगे मेकअप प्रोडक्टस को फेंकने की बजाय इस तरह करें इस्तेमाल

सुंदरता बढ़ाने के लिए महिलाएं मेकअप की मदद लेती हैं और इसके लिए वे कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ये मेकअप प्रोडक्ट्स बहुत महंगे आते हैं और जब भी कभी ये एक्सपायर हो चुके होते हैं या सूख जाते हैं तो इन्हें फेंकना पड़ता हैं जो बहुत दुखदायी होता हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि आपके ये महंगे मेकअप प्रोडक्टस एक्सपायर होने के बाद भी आपके लिए कई काम आ सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप एक्सपायर हुए मेकअप प्रोडक्टस का दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
beauty products,expired beauty products,expired beauty products use,beauty tips लिपस्टिक से बनाए लिप बाम

अपनी फेवरेट लिपस्टिक को फेंकने से आप बहुत दुखी होती हैं। इसका एक उपाय है, वह यह कि आप उससे टिंटेड लिप बाम बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में अपनी लिस्पतिक को निकाल लीजिए। इस कटोरी को कुछ देर के लिए गरम पानी में रखिए। इस तरह से लिपस्टिक पिघल जाएगी और इसमें रहने वाले बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे। अब इसे अपनी वैसलीन या पेट्रोलियम जेली में मिला लीजिए। एक छोटे बॉक्स में इसे डालकर फ्रिज में रख दीजिए। आपके फेवरेट कलर का लिप बाम तैयार है। beauty products,expired beauty products,expired beauty products use,beauty tips लिप बाम से करें एडियों को सॉफ्ट

आप अपने पुराने लिप बाम का इस्तेमाल अपने नाखूनों के आस- पास की ड्राई स्किन को नरिश करने के लिए कर सकती हैं। इसके अलावा, अपनी रूखी एड़ी को सॉफ्ट करने के लिए भी एक्सपायर हो चुके लिप बाम का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिर्फ यही नहीं, आप अपने फुटवियर को चमकाने के लिए भी लिप बाम का उपयोग कर सकती हैं। अगर पैंट की जीप खराब हो गई है, तो इसे आप जिप पर लगाकर उसे ठीक कर सकती हैं। beauty products,expired beauty products,expired beauty products use,beauty tips आईशैडो से तैयार करें नया नेल कलर

अमूमन आईशैडो एक से डेढ़- दो साल ही चलते हैं। ऐसी स्थिति में, आप आईशैडो को नेल पॉलिश में डालकर नया शेड बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए क्लियर नेल पॉलिश लीजिए और इसमें आईशैडो के पिगमेन्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए। आपका नया नेल कलर तैयार है। beauty products,expired beauty products,expired beauty products use,beauty tips मस्कारा से दें आईब्रोज को शेप

अमूमन मस्कारा का प्रयोग 6 से 8 महीने के भीतर ही कर लेना चाहिए, क्योंकि यह बहुत जल्दी एक्सपायर हो जाता है। लेकिन इसके एक्सपायर हो जाने के बाद इसे फेंकिए मत। आप इसका इस्तेमाल अकई चीजों में कर सकती हैं। अगर आपके आईब्रोज ग्रे हो रहे हैं, तो वहां लगा सकती हैं। आप मस्कारा के ब्रश से अतिरिक्त मस्कारा को निकाल कर साफ कर लें। इससे अपने आईब्रोज को शेप कर सकती हैं। आप चाहें तो इस ब्रश से अपने होंठों को भी एक्सफ़ोलिएट कर सकती हैं। beauty products,expired beauty products,expired beauty products use,beauty tips फेस ऑइल से तैयार करें बॉडी स्क्रबर

फेस ऑइल बहुत महंगा मिलता है। ऐसे में यह एक्सपायर हो जाए तो मन दुखी हो जाता है। इसके एक्सपायर हो जाने के बाद आप इसका इस्तेमाल बॉडी स्क्रब के तौर पर कर सकती हैं। इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर बढ़िया बॉडी स्क्रबर तैयार हो जाता है। beauty products,expired beauty products,expired beauty products use,beauty tips स्किन टोनर आएगा बहुत काम

स्किन टोनर अल्कोहल और केमिकल बेस्ड होता है, जिसका इस्तेमाल एक्सपायर होने के बाद नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर यह एक्सपायर हो जाता है, तो आप इससे ग्लास, मोबाइल स्क्रीन जैसी चीजें साफ कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology