Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में पाना चाहते हैं चांद जैसी खूबसूरती, आजमाए ये घरेलू फेसपैक

ये फेस पैक पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। आइये जानते हैं इन घरेलू फेसपैक के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 02 Dec 2022 1:02:19

सर्दियों में पाना चाहते हैं चांद जैसी खूबसूरती, आजमाए ये घरेलू फेसपैक

सर्दियों के दिनों में स्किन को ज्यादा केयर की जरूरत होती है। सर्दियों में ड्राईनेस और सर्द हवाओं की वजह से स्किन काफी ज्यादा खराब हो जाती हैं। सर्दियों में स्किन की चमक फीकी पड़ने लगती है। सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए बहुत अधिक मॉइस्चराइजिंग और त्वचा को बेहतर पोषण देने की आवश्यकता होती है। इस दौरान कई महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू फेसपैक लेकर आए हैं जो आपकी स्किन को सर्दियों में गुलाबी निखार देने का काम करेंगे। ये फेस पैक पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। आइये जानते हैं इन घरेलू फेसपैक के बारे में...
want to get beauty like moon in winter,try this home face pack,beauty tips,beauty hacks,skin care tips,skin beauty,beauty tips in hindi,winter care tips,face mask for winter शहद और गुलाबजल का फेसपैक

सर्दियों में अगर आप चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं तो शहद और गुलाबजल का फेसपैक आपकी स्किन के लिए काफी प्रभावी हो सकता है। इस फेसपैक को चेहरे पर लगाने से आपकी डैमेज स्किन की रिपेयरिंग हो सकती है। साथ ही आपकी स्किन की चमक भी बढ़ सकती है। शहद और गुलाबजल फेसपैक तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच शहद लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी खूबसूरती बढ़ेगी।

want to get beauty like moon in winter,try this home face pack,beauty tips,beauty hacks,skin care tips,skin beauty,beauty tips in hindi,winter care tips,face mask for winter बेसन का फेसपैक

सर्दियों में बेजान और रूखी स्किन के लिए आप बेसन का फेस पैक चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें। इसमें 1 चम्मच दूध की मलाई और 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब फेसपैक सूख जाए तो चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन की खूबसूरती बढ़ेगी। साथ ही खोई हुई चमक वापस आ सकती है। want to get beauty like moon in winter,try this home face pack,beauty tips,beauty hacks,skin care tips,skin beauty,beauty tips in hindi,winter care tips,face mask for winter दही का फेसपैक

दही लैक्टिक एसिड और अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड से भरपूर होता है जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। शहद त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है और हल्दी एक एंटीबैक्टिरियल एजेंट के रूप में काम करती है, जिससे मुंहासों को रोका जा सकता है। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी की जरूरत होगी। सभी सामग्री को मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें। आप इस पैक को सप्ताह में दो बार लगा सकते हैं।
want to get beauty like moon in winter,try this home face pack,beauty tips,beauty hacks,skin care tips,skin beauty,beauty tips in hindi,winter care tips,face mask for winter कॉफी-कोकोनट का फेसपैक

कॉफी-कोकोनट ऑयल फेस पैक बनाने के लिए आप एक बाउल में एक टी स्पून कॉफी पाउडर और एक टी स्पून कोकोनट ऑयल लें। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिक्स कर लें। फिर इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों पर थोड़ा पानी लेकर गोलाई में चेहरे की पांच मिनट तक मसाज करें, इसके बाद चेहरा धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी ब्यूटी फेस पैक को लगाने से पहले अपने चेहरे को गुलाब जल या टोनर की मदद से साफ कर लें या पानी से धो लें। जिससे चेहरे पर जमा धूल, मिट्टी और गंदगी आपके चेहरे से हट सके। want to get beauty like moon in winter,try this home face pack,beauty tips,beauty hacks,skin care tips,skin beauty,beauty tips in hindi,winter care tips,face mask for winter हल्दी का फेसपैक

सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है। साथ ही संक्रमण फैलने का भी खतरा रहता है। इस स्थिति में हल्दी का फेस पैक आपकी स्किन के लिए काफी प्रभावी हो सकता है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच हल्दी, 2 से 3 टेबलस्पून दूध और आधा चम्मच चोकर लें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आप गुलाबी निखार पा सकते हैं। want to get beauty like moon in winter,try this home face pack,beauty tips,beauty hacks,skin care tips,skin beauty,beauty tips in hindi,winter care tips,face mask for winter केला-शहद का फेसपैक

केला-शहद फेस पैक बनाने के लिए लिए एक केले को लेकर अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद एक टी स्पून शहद भी इसमें मिक्स कर लें। अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है तो आप इसमें आधा चम्मच मलाई भी मिला सकते हैं। इसके बाद इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। फिर सूखने के बाद चेहरा सादे या गुनगुने पानी से धो लें। want to get beauty like moon in winter,try this home face pack,beauty tips,beauty hacks,skin care tips,skin beauty,beauty tips in hindi,winter care tips,face mask for winter गाजर और शहद का फेसपैक

सर्दियों में ड्राई स्किन से बचने के लिए साथ ही स्किन पर निखार पाने के लिए गाजर और शहद का फेसपैक चेहरे पर लगाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। यह फेसपैक आपकी स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेट बनाए रखने में प्रभावी हो सकता है। इससे स्किन पर मौजूद मृत कोशिकाओं से छुटकारा मिल सकता है। गाजर और शहद का फेसपैक तैयार करने के लिए एक गाजर को छीलकर इसकी प्यूरी तैयार कर लीजिए। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ेगी।
want to get beauty like moon in winter,try this home face pack,beauty tips,beauty hacks,skin care tips,skin beauty,beauty tips in hindi,winter care tips,face mask for winter एवोकैडो का फेसपैक

एवोकैडो पल्प में बी-कैरोटीन और लेसिथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं। शहद त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच मैश हुआ एवोकैडो, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल की जरूरत होगी। सभी सामग्री को मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे धो लें। आप इस पैक को सप्ताह में एक बार लगा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology