न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में पाना चाहते हैं आकर्षक और बेहतरीन लुक, ऐसा रखें अपना मेकअप

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं जो सर्दियों में आपको आकर्षक और बेहतरीन लुक देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 30 Nov 2022 4:54:46

सर्दियों में पाना चाहते हैं आकर्षक और बेहतरीन लुक, ऐसा रखें अपना मेकअप

मौसम बदलने के साथ ही ग्रूमिंग स्टाइल में भी बदलाव लाने की जरूरत होती हैं। जिस तरह स्किन की देखभाल के तरीके बदल जाते हैं, उसी तरह मेकअप स्टाइल भी बदलने की जरूरत होती हैं। जो मेकअप गर्मियों में अच्छा नहीं लगता वही मेकअप सर्दियों में आपकी लुक्स को निखार सकता है। मेकअप लवर्स के लिए सर्दियों का मौसम सबसे बेस्ट होता है। लेकिन सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, तो ऐसे में मेकअप करने का अंदाज भी बदलना होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं जो सर्दियों में आपको आकर्षक और बेहतरीन लुक देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में...

want to get attractive and best look in winter,keep your makeup like this,beauty tips,beauty hacks

त्वचा को पहले मॉइस्चराइज करें

सर्दियों में त्वचा को मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है क्योंकि सर्द हवा हमारी स्किन की नमी को छीन लेती है। ऐसे में हार्ड कैमिकल्स वाले मेकअप प्रोडक्ट्स चेहरे को और नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आपको सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले मेकअप प्रोडक्ट्स का उपयोग करना चाहिए। आपको बस इतना करना है कि अपना चेहरा साफ करने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं

want to get attractive and best look in winter,keep your makeup like this,beauty tips,beauty hacks

ऐसे चुनें फाउंडेशन

मेकअप को क्रीजलेस और क्रैक प्रूफ बनाने के लिए सबसे पहले आपको फाउंडेशन के लिए लाइट वेट प्रोडक्ट को चुनना होगा। साथ ही आप ध्यान रखें कि प्रोडक्ट ज्यादा थिक न हो और आसानी से स्किन के ऊपर ब्लेंड हो सके। फाउंडेशन की मात्रा कम से कम लें और जरूरत के हिसाब से बढ़ाते जाएं ताकि फाउंडेशन एक जगह पर जमा न हो और आसानी से ब्लेंड हो पाए।

want to get attractive and best look in winter,keep your makeup like this,beauty tips,beauty hacks

फाउंडेशन में मिलाएं फेस ऑयल

अगर आप चेहरे पर हेवी मेकअप करने की सोच रही हैं तो हो सकता है कि ये आपके चेहरे पर पैची नजर आएं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप जब भी फाउंडेशन का प्रयोग करें इसमे दो बूंद फेस ऑयल मिला लें। इससे आपके चेहरे पर फाउंडेशन फ्लोलेस दिखेगा और चेहरे पर ग्लो नजर आएगा।

want to get attractive and best look in winter,keep your makeup like this,beauty tips,beauty hacks

इस तरह करें ब्लेंडिंग

बेस मेकअप को तब तक ब्लेंड करें, जब तक हार्श लाइंस न नजर आने पाए। इसके लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें ताकि मेकअप जमा हुए बिना चेहरे के कोने-कोने पर आसानी से ब्लेंड हो पाए। साथ ही ब्लेंडर के लिए ब्रांडेड प्रोडक्ट ही चुनें और लोकल ब्यूटी ब्लेंडर को अवॉयड करें। ध्यान रहे कि आप ब्लेंडिंग करने से पहले ब्यूटी ब्लेंडर को साफ पानी में अच्छी तरह से डैब कर लें।

want to get attractive and best look in winter,keep your makeup like this,beauty tips,beauty hacks

ऐसे करें आंखों का मेकअप

इस मौसम में अपने चेहरे के किसी एक भाग को आकर्षक बनाना चाहती हैं तो आँखों के मेकअप पर जोर दें। पेस्टल रंग से दूर एवं गाढ़े रंगों का प्रयोग करें। गाढ़े रंगों के लाईनर में नेवी, प्लम, हंटर ग्रीन, ब्राउन लगाकर आँखों को एडवेंचरस लुक दे सकती हैं। इन दिनों स्मोकी आई लुक बहुत सूट करता है। आँखों के लिए पर्पल का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि यह हर तरह के स्किन टाइप और टोन्स पर फबता है। आँखों को डार्कर लुक देने के लिए काले रंग का आईलाइनर लगाएँ। अपने आउटफिट से मेल खाते हुए अलग-अलग रंगों को मिला सकती हैं। आईशैडो में गोल्डन, चॉकलेट ब्राउन, ब्रोंज, गाढ़ा लाल, मैरून, पीला, बेरी, ग्रे स्मोकी लुक देने के लिए बेहतर होता है। खासकर जब किसी पार्टी में जाना हो तो मस्कारा में नेवी रंग का मस्कारा लगाएँ।

want to get attractive and best look in winter,keep your makeup like this,beauty tips,beauty hacks

पाउडर उत्पादों से बचें

पाउडर उत्पादों का उपयोग करने से आपकी त्वचा सुस्त और परतदार दिखाई दे सकती है। इससे आपकी स्किन ज्यादा टूटी हुई और खराब नजर आती है। ऐसे में कोशिश करें कि ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स का चुनाव करें जो कि लिक्विड प्रोफाइल में हो। दूसरा ये आपकी स्किन टाइप के अनुसार सही हो और आपकी त्वचा की रंगत से मेल खाती हुई हो। साथ ही आप बीबी और सीसी क्रीम का उपयोग कर सकते हैं।

want to get attractive and best look in winter,keep your makeup like this,beauty tips,beauty hacks

हेयर स्टाइल पर ध्यान दें

सर्दियों के दौरान मेकअप से मैचिंग हेयर स्टाइल आपके लुक को एन्हॉन्स करने का काम करती है। वहीं सर्दियों में ओवर द टॉप हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में रहती है। ऐसे कर्ली बालों पर आप पोकर लुक या टेक्सचर्ड पोनीटेल्स ट्राई कर सकते हैं। खासकर लेयर्ड हेयर कट पर पोनीटेल बेस्ट लगती है। साथ ही नॉर्मल बालों पर ऑम्ब्रे हेयर कलर और लम्बे बालों पर पफी हेयर कलर ट्राई करके आप सर्दियों की बेस्ट हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह