न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुलाबी ठंड में भी चाहते हैं साफ और चमकती त्वचा, स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें ये चीजें

आज इस कड़ी में हम आपको स्किनकेयर रूटीन के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो इस गुलाबी ठंड में भी आपकी स्किन को निखार देते हुए खिली-खिली बनाएंगे। आइये जानते हैं इन स्किनकेयर टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 07 Dec 2022 4:15:37

गुलाबी ठंड में भी चाहते हैं साफ और चमकती त्वचा, स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें ये चीजें

हर किसी को अपनी त्वचा से प्यार होता हैं और चाहते हैं कि हर मौसम में त्वचा साफ और चमकती रहे। सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां ठंड का असर स्किन पर भी देखने को मिल रहा हैं। सर्दियों के मौसम में तापमान में बदलाव के साथ ही त्वचा को ड्राई स्किन, पपड़ीदार त्वचा, त्वचा पर चकत्ते और खुजली जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं। ऐसे में मौसम बदलने के साथ ही सर्दियों में स्किन केयर का अंदाज भी बदलना पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको स्किनकेयर रूटीन के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो इस गुलाबी ठंड में भी आपकी स्किन को निखार देते हुए खिली-खिली बनाएंगे। आइये जानते हैं इन स्किनकेयर टिप्स के बारे में...

want clean and glowing skin even in pink cold,include these things in skincare routine,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल

सर्दियों में आप अपने स्किनकेयर रूटीन में नारियल का तेल शामिल कर सकते हैं। ये त्वचा के रूखेपन को दूर करने में मदद करता है। ये बेजान और रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। नारियल का तेल आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।

want clean and glowing skin even in pink cold,include these things in skincare routine,beauty tips,beauty hacks

दूध

आपको रात में सोने से पहले चेहरा साफ जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप क्लींजर का प्रयोग कर सकते हैं, खासकर दूध का। दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो एक बेहतरीन क्लींजर के रूप में काम करता है। यह त्वचा की गंदगी साफ करता है, साथ ही त्वचा में नमी लॉक करके उसे कोमल बनाता है।

want clean and glowing skin even in pink cold,include these things in skincare routine,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा

एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। त्वचा के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा संबंधित समस्याएं जैसे मुंहासे और झुर्रियों को भी दूर रखता है। इससे त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद मिलती है। ये मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।

want clean and glowing skin even in pink cold,include these things in skincare routine,beauty tips,beauty hacks

ग्लिसरीन

ग्लिसरीन, कॉस्मेटिक उत्पादों में उपयोग होने वाली अहम चीजों में से एक है। मॉइश्चराइजर और लोशन में तो यह सबसे प्रमुख इस्तेमाल होने वाली चीज है। ग्लिसरीन हमारी त्वचा की बाहरी लेयर को हाइड्रेड करती है। जलन आदि से त्वचा को बचाती है और घावों को भी तेजी से भरने में मदद करती है। एकदम प्योर ग्लिसरीन को इस्तेमाल करने से बचें। आप इसे गुलाब जल में मिलाकर लगा सकते हैं। बहुत से लोगों को इससे एलर्जी की भी शिकायत रहती है। अगर आपको भी खुजली, रेडनैस और रैशेज दिखें, तो इस्तेमाल ना करें।

want clean and glowing skin even in pink cold,include these things in skincare routine,beauty tips,beauty hacks

शहद

शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। आप त्वचा के लिए शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शहद आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपकी त्वचा को फ्रेश महसूस होता है।

want clean and glowing skin even in pink cold,include these things in skincare routine,beauty tips,beauty hacks

पेट्रोलियम जैली

यह मिनिरल ऑयल और मोम का मिश्रण होता है। पेट्रोलियम इसका सबसे प्रमुख भाग है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा के लिए मॉइश्चर का काम करता है। न सिर्फ चेहरे बल्कि फटी एड़ियों और फटे होठों के उपचार में भी इसे उपयोग किया जाता है। लेकिन इसे इस्तेमाल करते हुए सावधनी बरतनी होती है कि यह शरीर के अंदर ना जाने पाए। बच्चों के लिए भी इसे इस्तेमाल न करें। घरों में इस्तेमाल होने वाली वैसलीन भी पेट्रोलियम जैली का ही एक रूप है।

want clean and glowing skin even in pink cold,include these things in skincare routine,beauty tips,beauty hacks

दही

दही प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है। ये मृत त्वचा कोशिकाओं को दूर करने में मदद करता है। आप सर्दियों में त्वचा के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। ये रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

want clean and glowing skin even in pink cold,include these things in skincare routine,beauty tips,beauty hacks

बादाम तेल

बादाम तेल त्वचा के साथ ही बालों की देखभाल भी करता है। इसमें विटामिन A, E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। जहां तक बात त्वचा की देखभाल की है, तो बादाम तेल आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को कम करता है। मुंहासों पर असरदार है। स्किन को रूखा नहीं होने देता और सूरज की रोशनी से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

लोकसभा में FCRA बिल पर आर-पार की तैयारी, कांग्रेस ने 10 से 12 अगस्त तक जारी किया व्हिप

पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?

मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'

पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र

'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने की मुलाकात; जल्द मिल सकती है छुट्टी

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ

सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो

करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल

टीनएज गर्ल्स घर पर बनाएं दूध-चीनी का फेस पैक, डेड स्किन और अनचाहे बाल हटाने में मिलेगी मदद

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके

प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार

बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश