न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑर्गेनिक गुलाब जल : घर पर ऐसे करें तैयार, त्वचा को निखारे, नहीं पहुंचाता कोई नुकसान

गुलाब का फूल दिखने में बेहद सुंदर लगता है। इसकी पंखुड़ियों का प्रयोग कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने में किया जाता है। ऑर्गेनिक...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 12:47:38

ऑर्गेनिक गुलाब जल : घर पर ऐसे करें तैयार, त्वचा को निखारे, नहीं पहुंचाता कोई नुकसान

गुलाब का फूल दिखने में बेहद सुंदर लगता है। इसकी पंखुड़ियों का प्रयोग कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने में किया जाता है। ऑर्गेनिक गुलाब जल भी इसमें से एक है। त्वचा के लिए ऑर्गेनिक गुलाब जल के फायदे की बात करें तो यह त्वचा से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने की क्षमता रखता है। ऑर्गेनिक गुलाब जल को आप घर पर बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह शत प्रतिशत नेचुरल होता है और त्वचा को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। वहीं बाजार में मिलने वाले अधिकतर गुलाब जल केमिकल युक्त होते हैं। इसलिए इनकी जगह घर पर बने ऑर्गेनिक गुलाब जल का प्रयोग करें।

organic rose water,gulab jal,skin,rose water skin,beauty product,rose water chemical,skin toner,make up remover,dark circle,beauty article in hindi

ऑर्गेनिक गुलाब जल बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक या दो गुलाब के फूल लीजिए। अब इनकी पंखुड़ियों को अलग कर किसी कटोरी में रख दीजिए। इसके बाद इन्हें अच्छी तरह से धोकर साफ़ करें। फिर एक पैन लें और इसमें एक बड़ा कप पानी और गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें। इन्हें 15 से 20 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर उबालें। अब पैन को गैस से उतारें और पानी के ठंडा हो जाने तक इंतजार करें। अब इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर दें। आपका होममेड ऑर्गेनिक गुलाब जल बनकर तैयार है।

organic rose water,gulab jal,skin,rose water skin,beauty product,rose water chemical,skin toner,make up remover,dark circle,beauty article in hindi

स्किन टोनर की तरह इस्तेमाल करें

ऑर्गेनिक गुलाब जल के फायदे की बात करें तो इसे आप नेचुरल स्किन टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको ऊपर बताई गई गुलाब जल बनाने की विधि को फॉलो करना है। इसका प्रयोग त्वचा को गहराई से साफ़ करने का काम करता है। साथ ही यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम भी करता है। थोड़े से गुलाब जल को एक कटोरी में निकालें और रुई की मदद से त्वचा पर लगाएं।

organic rose water,gulab jal,skin,rose water skin,beauty product,rose water chemical,skin toner,make up remover,dark circle,beauty article in hindi

पिम्पल्स की समस्या करे दूर

यदि आप चेहरे पर पिम्पल्स की समस्या से परेशान हैं और इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप ऑर्गेनिक गुलाब जल का प्रयोग जरूर करें। इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा में हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। साथ ही यह चेहरे की सूजन को कम करने का कार्य भी करता है जिसके परिणाम स्वरूप चेहरे पर पिम्पल्स की समस्या कम होने लगती है।

organic rose water,gulab jal,skin,rose water skin,beauty product,rose water chemical,skin toner,make up remover,dark circle,beauty article in hindi

डार्क सर्कल दूर करने के लिए

ऑर्गेनिक गुलाब जल का प्रयोग डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। इसका प्रयोग करने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए रात्रि में सोने से पहले थोड़े से ठंडे दूध में गुलाब जल को मिक्स करें। अब इसे कॉटन की मदद से डार्क सर्कल पर लगा लें। रातभर के लिए इसे लगा रहने दें। सुबह उठने के बाद पानी से धो लीजिए। इस प्रयोग को नियमित रूप से दोहराएं। आप देखंगे कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल खत्म होने लगे हैं।

organic rose water,gulab jal,skin,rose water skin,beauty product,rose water chemical,skin toner,make up remover,dark circle,beauty article in hindi

मेकअप रिमूवर की तरह करें इस्तेमाल

मेकअप रिमूव करने के लिए ऑर्गेनिक गुलाब जल के फायदे लिए जा सकते हैं। इसका प्रयोग करना बेहद आसान है गुलाब जल का स्प्रे अपने चेहरे पर मारें और फिर रुई की मदद से मेकअप को निकालना शुरू करें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लीजिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद