Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की सेहत के लिए जरूरी हैं सही कंघी का चुनाव, जानें इससे जुड़ी जानकारी

अपने बालों को हेल्दी रखने और इन्हें डैमेज से बचाने के लिए आपको बालों के टाइप के अनुसार ही कंघी चुननी चाहिए। हम आपको इससे जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Nov 2022 2:42:54

बालों की सेहत के लिए जरूरी हैं सही कंघी का चुनाव, जानें इससे जुड़ी जानकारी

सभी को अपने बालों से बेहद प्यार होता हैं और चाहते हैं कि ये लंबे, चमकीले और खूबसूरत बने। कई लोग तो इस चाहत में दिनभर अपने बालों को संवारते रहते हैं और इसके लिए वे कंघी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों की सेहत में कंघी का भी बहुत महत्व हैं। अच्छी कंघी से बालों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है, क्योंकि अच्छी कंघी से बालों फंसे धूल के कण और दूसरी गंदगी साफ हो जाती है, जिससे स्कैल्प साफ रहती है। खराब कंघी से बालों के कमजोर होने और टूटने की आशंका अधिक रहती है, इसलिए हमेशा अच्छी कंघी का उपयोग करें। अपने बालों को हेल्दी रखने और इन्हें डैमेज से बचाने के लिए आपको बालों के टाइप के अनुसार ही कंघी चुननी चाहिए। हम आपको इससे जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...
tips to choose the right comb for hair health,beauty tips,beauty hacks कर्ली बालों के लिए

कर्ली हेयर की देखभाल थोड़ी मुश्कि़ल होती है, क्योंकि वह उलझते ज्यादा हैं। ऐसे बाल न तो जल्दी सुलझते हैं और न ही संवरते हैं, इसलिए ऐसे बालों को संवारने के लिए नायलॉन ब्रिसल्स वाले थोड़े चौड़े ओवल शेप के कुशन हेयरब्रश का चुनाव करें। इससे आपके बाल सुलझ भी जाएंगे और सुंदर भी लगेंगे। tips to choose the right comb for hair health,beauty tips,beauty hacks स्ट्रेट बालों के लिए

स्ट्रेट बालों में कंघी करना बहुत आसान होता है। यदि आपके बाल लंबे हैं, तो इन्हें कई सेक्शन में बांट ले। दरअसल, लंबे बालों के सिरे कमजोर और अधिक ड्राई होते हैं। इसके कारण बाल डैमेज होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे बालों में ब्रश करने से पहले सीरम या हल्के तेल का इस्तेमाल करें। इसके बाद पैडल ब्रश से बालों को सुलझाएं।

tips to choose the right comb for hair health,beauty tips,beauty hacks चिकने बालों के लिए

रोजमर्रा के ब्रश में से एक पैडल ब्रश एक आम ब्रश है। इस ब्रश के कुशन बॉटम से काफी सॉफ्ट होते हैं और और बॉल टिप ब्रिसल्स स्कैल्प को मसाज करने का काम करती है। यह फ्रिज़ को कम करता है और बालों को स्मूद बनाता है। यह ब्रश प्राकृतिक रूप से चिकने बालों के लिए अच्छा माना जाता है या स्ट्रेटनिंग आयरन का उपयोग करने से पहले भी यह बेहतरीन तरीके से काम करता है। tips to choose the right comb for hair health,beauty tips,beauty hacks
घने और मोटे बालों के लिए

अगर आपके बाल मोटे हैं तो इन्हें कंघी करने के लिए नरम ब्रिसल वाले ब्रश काफी नहीं हैं। आपको अपने मोटे स्ट्रैंड्स में कंघी करने के लिए नायलॉन ब्रश चाहिए होगा। इस तरह की कंघी के ब्रिसल्स एक सिंथेटिक मैटीरियल से बने होते हैं जो आपके मोटे, घने बालों को प्रभावी ढंग से कॉम्ब करते हैं। tips to choose the right comb for hair health,beauty tips,beauty hacks पतले बालों के लिए

बहुत ज्यादा पतले बाल देखने में ऐसे लगते हैं, जैसे सिर पर बाल ही नहीं हैं, इसलिए ऐसे बालों को अच्छा वॉल्यूम देने की ज़रूरत होती है। अगर आपके बाल भी बहुत पतले हैं तो ऐसा हेयरब्रश चुनें, जिसके ब्रिसल्स बहुत पास-पास हों। इससे संवारे पर आपके बाल बहुत घने नज़र आएंगे। इस तरह के बालों के लिए रबर बेस, प्लास्टिक ब्रिसल्स वाला कर्वी हेयरब्रश भी बेहतर होता है। tips to choose the right comb for hair health,beauty tips,beauty hacks गीले बालों के लिए

चौड़े दांतों वाला ब्रश का एक प्रकार नहीं है, लेकिन फिर भी एक बालों के लिए बेहद जरूरी है और हर महिला की हेयर किट में होना ही चाहिए। जब आपके बाल गीले हों, तो चौड़े दांतों वाले ब्रश का यूज करें। यह आपके बालों को खींचता नहीं है और बालों की उलझन व गांठों को भी आसानी से सुलझा देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology