न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेयर कलर करने के दौरान बचें इन गलतियों से, बालों को होता हैं नुकसान

लुक्स को लेकर प्रयोग करना एक सामान्य बात है। खुद को अलग और आकर्षक दिखाने के लिए महिलाएं अपने बालों की मदद लेना पसंद करती हैं। इसके लिए आजकल महिलाएं बालों में कलर करना पसंद करती हैं। इ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Apr 2024 1:06:52

हेयर कलर करने के दौरान बचें इन गलतियों से, बालों को होता हैं नुकसान

लुक्स को लेकर प्रयोग करना एक सामान्य बात है। खुद को अलग और आकर्षक दिखाने के लिए महिलाएं अपने बालों की मदद लेना पसंद करती हैं। इसके लिए आजकल महिलाएं बालों में कलर करना पसंद करती हैं। इन दिनों बालों को कलर कराने का ट्रेंड काफी छाया हुआ है। यह कलर टेम्परेरी और परमानेंट दोनों होते हैं। इससे बालों की सफेदी छिपाने के साथ ही इन्हें नया लुक भी दिया जा सकता हैं। लेकिन यह तभी प्रभावी दिखता हैं जब इस दौरान सावधानियां बरती जाए। अगर आप भी बालों में कलर करना चाहते हैं और पार्लर की जगह घर पर ही इसे आजमाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं हेयर कलर करने के दौरान होने वाली गलतियों के बारे में जिनसे आपको बचने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

हेयर कलर करने के दौरान बचें इन गलतियों से, बालों को होता हैं नुकसान

बालों पर ज्यादा समय तक ना लगाएं रखे डाई

बालों पर कलर करते समय कुछ लोगों को लगता है कि जितना लंबे वक्त के लिए वह कलर को लगा रहने देंगे उतना ही अच्छा कलर आएगा लेकिन यह सही नहीं है। लंबे समय तक बालों पर कलर लगाए रखने से आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बालों पर सिर्फ 20 से 30 मिनट तक ही कलर को लगाएं और इसे धो ले।

स्कैल्प पर ना लगाएं कलर

कई बार लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए अपने स्कैल्प पर भी रंग लगाने लगते हैं। सफेद बालों को छुपाने के लिए अपने स्कैल्प को रंग देना बिल्कुल भी सही नहीं है। इसकी वजह से स्कैल्प ड्राई हो सकता है। साथ ही साथ स्कैल्प पर अलग तरह की समस्या जैसे कि स्कैल्प का ड्राई होना आदि भी आपके सामने खड़ी हो सकती है।

हेयर कलर करने के दौरान बचें इन गलतियों से, बालों को होता हैं नुकसान

गर्म पानी से बाल न धोएं

कुछ लोगों को गर्म पानी से नहाने और बाल धोने की आदत होती है। गर्म पानी से नहाना रिलैक्सिंग हो सकता है लेकिन हेयर कलर के लिए नुकसानदायक होता है। गर्म पानी से नहाने से बाल कमजोर हो जाते है। साथ ही बालों का रंग भी फेड हो जाता है। आप बालों को धोने के लिए गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी से बाल धोएं। यह सिर्फ आपके बालों की केयर ही नहीं करता है बल्कि बालों को मजबूती भी देता है।

गलत शैंपू लगाना

कलर करने के बाद एक्सपर्ट्स आपको वहीं शैंपू लगाने की सलाह देते हैं जिससे आपके बालों का कलर फेड नहीं होता है। लेकिन कई बार हम उनकी इस बात को नजर अंदाज कर अपने रेगुलर शैंपू का इस्तेमाल करने लगते हैं। जिसकी वजह से बालों का रंग फेड होने लगता है। दरअसर कलर प्रोटेक्टिंग शैंपू आपके बालों के रंग को प्रोटक्ट करने का काम करता है। कलर्ड हेयर शैंपू में वहीं इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो आपके बालों के रंगो को फेड होने से बचाता है। इससे आपके बालों में कलर लंबे समय तक रहता है।

हेयर कलर करने के दौरान बचें इन गलतियों से, बालों को होता हैं नुकसान

धूप में जाने से बचें

हेयर डाई एक तरह का टाइम टेकिंग प्रोसेस है, ऐसे में आपको बेहतर रिजल्ट के लिए समय देने की आवश्यकता होती है। तेज धूप या फिर अधिक देर तक सूरज की रोशनी में रहने से बालों से कलर गायब हो सकता है। अगर आप हेयर डाई लगाने के बाद ज्यादा से ज्यादा समय घर के बाहर रहने वाली हैं तो उसकी सुरक्षा के लिए स्कार्फ या फिर हैट कैरी कर सकती हैं।

हीट प्रोटेक्टर का इस्तेमाल न करना

पहले लोग बालों को स्ट्रेट और स्टाइल करने के लिए पार्लर जाते थे। लेकिन अब धीरे- धीरें ट्रेंड बदलता जा रहा है। लोग घर पर ही स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कर बालों को सेट कर लेते है। अगर आपने बालों को कलर करवाया है तो बिना हीट प्रोटेक्टर के इस्तेमाल किए अगर टूल्स का यूज करती हैं तो बाल जल्दी फेड हो जाते है। हीट प्रोटेक्टर में मौजूद सिलिकोसिस और मॉश्चराइजिंग एजेंट बालों को डैमेज होने से बचाता है। साथ ही रंगों को फेड होने से भी बचाता है।

हेयर कलर करने के दौरान बचें इन गलतियों से, बालों को होता हैं नुकसान

बहुत जल्दी दोबारा डाई करना

कई बार महिलाएं हेयर डाई का प्रभाव कम दिखने पर अगले दिन ही दोबारा बालों को कलर करना शुरू कर देती हैं। यह आपके बालों को ना सिर्फ डैमेज करेगा बल्कि स्किन के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। कम से कम 6 हफ्ते बाद ही दोबारा डाई करने की कोशिश करें। आजकल कई अलग-अलग ब्रांड में कलर उपलब्ध हैं, ऐसे में उन पर दिए गए दिशा निर्देशों को पालन करते हुए डाई लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में बड़े स्तर पर नाम बदलने का फैसला, कई मेट्रो स्टेशन, अस्पताल और चौकों को मिले नए नाम
दिल्ली में बड़े स्तर पर नाम बदलने का फैसला, कई मेट्रो स्टेशन, अस्पताल और चौकों को मिले नए नाम
ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी मामले में बड़ा मोड़, पंचायत समझौते से सुलझा विवाद, बच्चों के नाम संपत्ति और कंचन की ससुराल वापसी पर सहमति
ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी मामले में बड़ा मोड़, पंचायत समझौते से सुलझा विवाद, बच्चों के नाम संपत्ति और कंचन की ससुराल वापसी पर सहमति
IPL में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने नए सिक्सर किंग
IPL में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने नए सिक्सर किंग
TDP का बड़ा सियासी फैसला, 2029 लोकसभा चुनाव में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण
TDP का बड़ा सियासी फैसला, 2029 लोकसभा चुनाव में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण
7 जून का विष्कुंभ योग बढ़ा सकता है परेशानियां, इन 3 राशियों को नौकरी, बिजनेस और रिश्तों में रहना होगा सतर्क
7 जून का विष्कुंभ योग बढ़ा सकता है परेशानियां, इन 3 राशियों को नौकरी, बिजनेस और रिश्तों में रहना होगा सतर्क
वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास, 15 साल की उम्र में छू लिया सुरेश रैना का महारिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास, 15 साल की उम्र में छू लिया सुरेश रैना का महारिकॉर्ड
बंगाल चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
29 गेंदों में 97 रन ठोक वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, टूट गया बड़ा रिकॉर्ड
29 गेंदों में 97 रन ठोक वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, टूट गया बड़ा रिकॉर्ड
2 जून को देवगुरु बृहस्पति करेंगे राशि परिवर्तन, वृश्चिक-मकर समेत 3 राशियों पर बरसेगी ‘अमृत दृष्टि’, जानें क्या मिलेगा शुभ फल
2 जून को देवगुरु बृहस्पति करेंगे राशि परिवर्तन, वृश्चिक-मकर समेत 3 राशियों पर बरसेगी ‘अमृत दृष्टि’, जानें क्या मिलेगा शुभ फल
VIDEO: क्या आपने कभी देखा है सफेद हिरण? कुदरत के इस दुर्लभ ‘करिश्मे’ को देखकर दंग रह गए लोग
VIDEO: क्या आपने कभी देखा है सफेद हिरण? कुदरत के इस दुर्लभ ‘करिश्मे’ को देखकर दंग रह गए लोग
दिल्ली की गर्मी का तांडव, डिब्बे में रखे लड्डू पिघलकर बने ‘हलवा’, वायरल वीडियो
दिल्ली की गर्मी का तांडव, डिब्बे में रखे लड्डू पिघलकर बने ‘हलवा’, वायरल वीडियो
सोने से पहले करें इसका इस्तेमाल, झुर्रियों और पिगमेंटेशन से मिल सकती है राहत
सोने से पहले करें इसका इस्तेमाल, झुर्रियों और पिगमेंटेशन से मिल सकती है राहत
टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं पपीता फेस पैक, दाग-धब्बे भी होंगे कम
टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं पपीता फेस पैक, दाग-धब्बे भी होंगे कम
मौनी रॉय की डिलीट पोस्ट से मची हलचल, दिशा पाटनी को बताया ‘लिटिल सिस्टर’, सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल
मौनी रॉय की डिलीट पोस्ट से मची हलचल, दिशा पाटनी को बताया ‘लिटिल सिस्टर’, सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल