Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियां आते ही बढ़ जाती हैं बालों में डैंड्रफ की समस्या, इन उपायों से करें इसे दूर

आज इस कड़ी में हम आपको बहुत ही आसान घरेलू चीजें बताने जा रहे हैं इनके इस्तेमाल से आप डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 10 Dec 2022 4:38:51

सर्दियां आते ही बढ़ जाती हैं बालों में डैंड्रफ की समस्या, इन उपायों से करें इसे दूर

जिस तरह सर्दियों में त्वचा को रूखेपन का सामना करना पड़ता हैं, उसी तरह बालों में भी डैंड्रफ की समस्या होना आम बात हैं। दरअसल ठंड के मौसम में स्कैल्प रूखी हो जाती है। ड्राई और ठंडी हवा बालों तक पहुंचती है तो हमारा स्कैल्प जहां से बालों की जड़ें शुरू होती हैं ड्राई और पपड़ीदार हो जाता है और उसमें खुजली होने लगती है। जिसके कारण डैंड्रफ की समस्या होती है। डैंड्रफ बालों के लिए बहुत नुकसानदायक होता हैं जो इसे जड़ों से कमजोर करता हैं। इसी के साथ ही डैंड्रफ की समस्या कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदा भी कर देती हैं। ऐसे में इससे जल्द छुटकारा पाने में ही आपकी भलाई हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बहुत ही आसान घरेलू चीजें बताने जा रहे हैं इनके इस्तेमाल से आप डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

the problem of dandruff in hair increases as soon as winter comes remove it with these measures,beauty tips,beauty hacks नींबू का रस

रूसी की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करना बहुत लाभदायक है। लेकिन आपको इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए वरना आपके बाल रूखे हो सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल या फिर नारियल के तेल में एक नींबू को अच्छी तरह निचोड़ कर मिला लें। फिर इस तेल से स्कैल्प में हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ देर के लिए इसे यूं ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपको जरूर फायदा मिलेगा।

the problem of dandruff in hair increases as soon as winter comes remove it with these measures,beauty tips,beauty hacks मेथी

मेथी फंगल इन्फेक्शन को ठीक करता है और बालों को प्राकृतिक तरीके से कंडीशन करता है। मेथी के एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करते हैं साथ ही इसमें मौजूद विटामिन्स सूखापन और बालों के झड़ने की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। the problem of dandruff in hair increases as soon as winter comes remove it with these measures,beauty tips,beauty hacks दही

बालों से डैंड्रफ को खत्म करने के लिए दही काफी कारगर साबित होता है। इसके साथ ये बालों को भी पोषित करने का काम करता है। बालों और स्कैल्प पर दही लगाने से डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। इसके लिए आप एक कटोरी दही लेकर बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं। अच्छी तरह स्कैल्प की मालिश करें। 1-2 घंटे तक इसे यूं ही छोड़ दें। उसके बाद बालों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।

the problem of dandruff in hair increases as soon as winter comes remove it with these measures,beauty tips,beauty hacks सेब का सिरका

सेब का सिरका भी इस समस्या का समाधान है। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में एक कप पानी और आधा कप सिरका डालकर रखें और बालों की जड़ों में स्प्रे करें। आप चाहें तो रात को ऐसा कर सो जाएं और सुबह बालों के धो लें। the problem of dandruff in hair increases as soon as winter comes remove it with these measures,beauty tips,beauty hacks बेकिंग सोड़ा

बेकिंग सोड़ा बालों से रूसी निकालने में काफी लाभदायक होता है। इसके लिए थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा लें और उसे अपने स्कैल्प पर और बालों की जड़ों में लगाएं। हल्के हाथ से अपने स्कैल्प की मसाज करें। थोड़ी देर ऐसे ही रहने दें और उसके बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें। इससे आपके बालों से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी। the problem of dandruff in hair increases as soon as winter comes remove it with these measures,beauty tips,beauty hacks कपूर और नारियल का तेल

बालों में कपूर और नारियल का तेल मिलाकर अच्छी तरह से लगाएं और मसाज करें। ऐसा करने से आपको डैंड्रफ से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस बात का ध्यान रखें कि इसे लगाने के एक घंटे बाद आप सिर धुल लें। the problem of dandruff in hair increases as soon as winter comes remove it with these measures,beauty tips,beauty hacks नीम और तुलसी का पानी

नीम और तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर हैं। इन दोनों के इस्तेमाल से आपकी डैंड्रफ की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। इसके लिए नीम और तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब बर्तन में पानी आधा हो जाए तो इसे छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें। कुछ बार के इस्तेमाल से ही रूसी की समस्या दूर हो जाएगी। the problem of dandruff in hair increases as soon as winter comes remove it with these measures,beauty tips,beauty hacks अंडा और नींबू

रूसी और बेजान बालों निजात पाने के लिए अंडा और नींबू से बना पैक सबसे सिंपल और बेस्ट है। प्रोटीन से भरपूर अंडा आपके स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करता हैं और एक नैचुरल कंडीशनर के रूप में काम करता हैं, जबकि नींबू आपके स्कैल्प के पीएच को संतुलित करता है जो बदले में रूसी को कम करता है। एक बाउल में एक अंडा लेकर अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस डाल दें। अब इसे स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और करीब 30 मिनट लगा रहने के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

the problem of dandruff in hair increases as soon as winter comes remove it with these measures,beauty tips,beauty hacks टी-ट्री ऑयल

टी-ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में रूसी की समस्या दूर करने का ये एक बहुत ही कारगर घरेलू उपाय है। इसके लिए आप अपने शैंपू में इसकी कुछ बूंदें मिलाकर बालों को अच्छी तरह धो लें। 4-5 बार के इस्तेमाल से ही आपकी डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology