न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे-बालों पर तो ध्यान, लेकिन फटी एड़ियों से अनजान! भारी पड़ सकती है लापरवाही, करें ये उपाय

अक्सर हम अपने चेहरे व बालों की खूबसूरती पर ध्यान तो देते हैं, लेकिन पैरों की परेशानियों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। स्किन एक्सपर्ट्स के ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 6:13:11

चेहरे-बालों पर तो ध्यान, लेकिन फटी एड़ियों से अनजान! भारी पड़ सकती है लापरवाही, करें ये उपाय

अक्सर हम अपने चेहरे व बालों की खूबसूरती पर ध्यान तो देते हैं, लेकिन पैरों की परेशानियों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार हमारी एड़ियां दूसरे हिस्सों की तुलना में ज्यादा ड्राई होती है क्योंकि इसमें किसी भी तरह के नैचुरल ऑयल मौजूद नहीं होता। वैसे तो यह कई बार अपने आप भी ठीक हो जाती है। लेकिन कई बार लापरवाही की वजह से हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। कुछ मामलों में ये गंभीर रूप भी ले सकती है जैसे पैरों में दर्द और इन्फेक्शन, फटी एड़ियों से खून आना, आदि। हमें समय रहते ही इससे निजात पाने की ज़रूरत है।

heels,cracked heels,heels tips,heels infection,honey,banana,rose,milk,vinegar,mouthwash solution,pumice stone,heels oiling,beauty article in hindi

शहद-केले का पेस्ट लगाएं

आपकी फटी एड़ियों को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए केला और शहद का मास्क लगाएं। इसके लिए आपको एक पके हुए केले को मैश कर उसमें 2 चम्मच शहद मिलाना है। और फिर इसे अपनी फटी एड़ियों पर लगाना है। आप चाहें तो इसमें एवोकाडो भी मिला सकते हैं। 30 मिनट तक इसे पैरों पर लगा रहने दें। यह पैक एक नैचुरल मॉस्चराइज़र के रूप में काम करेगा और आपकी क्रेक्ड हील्स को ठीक करेगा।

heels,cracked heels,heels tips,heels infection,honey,banana,rose,milk,vinegar,mouthwash solution,pumice stone,heels oiling,beauty article in hindi

गुलाब और दूध का इस्तेमाल करें

फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए आप पैरों को रोज़ व मिल्क बाथ दे सकते हैं। इसके लिए एक छोटे टब में इतना गर्म पानी लें, जितना आपकी एड़ियां पानी में डूब जाएं। फिर इसमें 1 या आधा कप दूध डालें और कुछ गुलाब की पंखुड़ियों और नीम के पत्तों को भी डालें। साथ ही, 4-5 बूंदें कोई भी एसेंशियल ऑयल की डालकर पैरों को डुबो दें। लगभग 20 से 30 मिनट के लिए अपने पैरों को रखें और फिर पैरों को हल्का-हल्का रब करें। यह आपकी क्रेक हील्स की डेड स्किन को हटाकर एड़ियों को मुलायम बनाएगा।

heels,cracked heels,heels tips,heels infection,honey,banana,rose,milk,vinegar,mouthwash solution,pumice stone,heels oiling,beauty article in hindi

सिरका और माउथवॉश सोल्यूशन

यह एक कारगर उपाय है, आपकी फटी एड़ियों को ठीक करने का। यह पैरों में मौजूद फंगस को निकालकर, स्किन को आराम देता है। इसके लिए आप एक टब या बाल्टी में एक कप सिरका, एक कप माउथवॉश और थोड़ा पानी डालें। फिर 15 से 20 मिनट तक अपनी एड़ियों को इसमें डुबोकर रखें। फिर इसे सुखा कर, पैरों को मॉस्चराइज़ करें। ऐसा नियमित करने से यह समस्या जल्दी ठीक हो जाएगी।

heels,cracked heels,heels tips,heels infection,honey,banana,rose,milk,vinegar,mouthwash solution,pumice stone,heels oiling,beauty article in hindi

प्यूमिक स्टोन का उपयोग

यह स्टोन खुरदुरी व डेड स्किन को हटाता है और फटी एड़ियों को सॉफ्ट करने में मदद करता है। यह स्क्रबिंग, फटी एड़ियों और कई स्किन प्रॉब्लम के लिए उपयोग किया जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए पहले आप बाल्टी या टब में पानी और शैम्पू डालकर झाग बनाएं और कुछ देर अपनी एड़ियों को भिगो लें। इसके बाद अपने पैरों को प्यूमिक स्टोन से थोड़ा-थोड़ा घिसें। साथ ही, आप इसमें 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर भी पैरों पर रब कर सकते हैं। यह प्रोसेस आप दूसरे या तीसरे दिन करें, जल्द ही आपको फटी एड़ियों से राहत मिल जाएगी।

heels,cracked heels,heels tips,heels infection,honey,banana,rose,milk,vinegar,mouthwash solution,pumice stone,heels oiling,beauty article in hindi

पैरों की ऑयलिंग करें

फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए आप हर रात सोने से पहले अपने पैरों की अच्छी तरह से मालिश करें। पहले आप पैरों को साफ से धो लें फिर जैतून व बादाम के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर अपने पैरों की मालिश करें। मसाज के बाद आप अपने पैरों में कोई पतली सी जुराबें पहन लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपकी फटी एड़ियां जल्द ठीक हो जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद