न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून में ऑयली स्किन करती हैं परेशान, इन उपायों से मिलेगी निजात

बरसात का मौसम जारी हैं जहां स्किन को कई परेशनियों का सामना करना पड़ता हैं, खासतौर से इन दिनों में नमी की वजह से स्किन ऑयली हो जाती हैं और चिपचिपाहट महसूस होने लगती हैं। वहीँ केमिकल्स से भरे प्रोडक्ट्स भी कई बार ऑयली स्किन की समस्या को बढ़ाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 11:25:50

मॉनसून में ऑयली स्किन करती हैं परेशान, इन उपायों से मिलेगी निजात

बरसात का मौसम जारी हैं जहां स्किन को कई परेशनियों का सामना करना पड़ता हैं, खासतौर से इन दिनों में नमी की वजह से स्किन ऑयली हो जाती हैं और चिपचिपाहट महसूस होने लगती हैं। वहीँ केमिकल्स से भरे प्रोडक्ट्स भी कई बार ऑयली स्किन की समस्या को बढ़ाते हैं। इस ऑयली स्किन की वजह से चहरे को आकर्षक लुक नहीं मिल पाता हैं और चहरे पर पिंपल्स, मुहांसे, व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है। आज हम आपको ऑयली स्किन से निजात पाने के कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल बेहतर परिणाम देगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

oily skin,oily skin treatment,oily skin monsoon season,get rid of oily skin,skin care tips,skin care,healthy skin,skin treatment in hindi

नींबू का इस्तेमाल

नींबू ना केवल आपको अनइवन स्किन टोन से मुक्ति दिलाता है, यह अतिरिक्त ऑयल को मैनेज करने में भी मदद करता है। आप बेकिंग सोडा में नींबू का रस व शहद डालकर पेस्ट बना सकते हैं और उसे अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। करीबन दस मिनट बाद अपनी स्किन को साफ पानी से क्लीन कर लें। इससे आपका चेहरा साफ और चमकदार दिखेगा। यह एक कारगर उपाय है, लेकिन फिर भी इसे पूरे फेस पर अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें।

oily skin,oily skin treatment,oily skin monsoon season,get rid of oily skin,skin care tips,skin care,healthy skin,skin treatment in hindi

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

हेल्दी स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग फेस पैक के रूप में कर सकते हैं। इससे न सिर्फ चेहरे पर निखार और चमक आएगा, अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपके लिए मुल्तानी मिट्टी से बेस्ट कुछ नहीं। मुल्तानी मिट्टी में मैग्निशम क्लोराइट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पिंपल्स और ब्लैक हेड्स जैसी समस्या को दूर करता है। इसकी फेस पैक बनाने के लिए इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर, थोड़ी मात्रा में गुलाब जल और दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

oily skin,oily skin treatment,oily skin monsoon season,get rid of oily skin,skin care tips,skin care,healthy skin,skin treatment in hindi

अंडे का इस्तेमाल

विटामिन ए से भरपूर अंडे का सफ़ेद भाग आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है। इसके लिए आप अंडे में नींबू मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे पर लगायें। यह चहरे पर से अतिरिक्त तेल को हटा देता है और आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

oily skin,oily skin treatment,oily skin monsoon season,get rid of oily skin,skin care tips,skin care,healthy skin,skin treatment in hindi

दही का इस्तेमाल

स्किन केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि दही एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो ऑयली व रूखी दोनों ही स्किन पर बेहद प्रभावी तरीके से काम करता है। बस आपको इसे सही तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए। अगर आप ऑयली स्किन से मुक्ति चाहते हैं तो आप दही में बेसन डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगा लें और करीबन दस मिनट के लिए इंतजार करें। अंत में, ठंडे पानी से अपनी स्किन को वॉश कर लें।

oily skin,oily skin treatment,oily skin monsoon season,get rid of oily skin,skin care tips,skin care,healthy skin,skin treatment in hindi

बेसन का इस्तेमाल

इन दोनों चीजों को त्वचा पर इस्तेमाल करने से न सिर्फ टैनिंग दूर होती है, बल्कि इससे ऑयलीनेस और मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर इस्तेमाल करके अपनी त्वचा से अतिरिक्त तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच बेसन लें, उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। पानी की मदद से एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब अंत में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर अच्छे से लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

oily skin,oily skin treatment,oily skin monsoon season,get rid of oily skin,skin care tips,skin care,healthy skin,skin treatment in hindi

शहद का इस्तेमाल

शहद के साथ दही का इस्तेमाल करें। दही और शहद में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो ऑयली त्वचा को साफ करने में मददगार होते हैं। दही चेहरे के अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करती है। इसके लिए आपको एक चम्मच दही में थोड़ा सा नींबू का रस और शहद मिलाना है। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दे फिर ठण्डे पानी से चेहरे को अच्छी तरह धो लें।

oily skin,oily skin treatment,oily skin monsoon season,get rid of oily skin,skin care tips,skin care,healthy skin,skin treatment in hindi

खीरे का इस्तेमाल
विटामिन और मिनरल से भरपूर खीरे में विटामिन ई, विटामिन ए, पोटेशियम, मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से तेल की मात्रा को कम करता है और सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें सूदिंग एवं एसट्रिन्जेंट प्रोपर्टीज भी होती है। खाने के साथ-साथ आप इसे चेहरे में भी लगा सकते हो। रात में सोने से पहले खीरे के टुकड़ों को चेहरे में रब कर लें। इसके बाद सुबह-सुबह सादे पानी से फेस को अच्छे से साफ़ करलें। रोज रात को ऐसा करने से पिम्पल्स कम हो जाएंगे।

oily skin,oily skin treatment,oily skin monsoon season,get rid of oily skin,skin care tips,skin care,healthy skin,skin treatment in hindi

टमाटर का इस्तेमाल

आपको एक टमाटर को आधा काटना है और फिर इसको ब्लेंड करके इसका रस निकाल लेना है। अब इस रस को एक कप बेसन में मिला लें और ऊपर से एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इसके तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर लगभग 15 मिनट तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; होम और ऑटो लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं
RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; होम और ऑटो लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं
'PM मोदी से सार्वजनिक माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, नहीं तो होगी कार्रवाई', संसदीय समिति ने Meta CEO को दिया 3 दिन का समय
'PM मोदी से सार्वजनिक माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, नहीं तो होगी कार्रवाई', संसदीय समिति ने Meta CEO को दिया 3 दिन का समय
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
संसद का गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू; बैठक में प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद
संसद का गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू; बैठक में प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
तमिलनाडु बजट 2026-27: महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का, विजय सरकार ने किए कई बड़े ऐलान
तमिलनाडु बजट 2026-27: महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का, विजय सरकार ने किए कई बड़े ऐलान
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक
Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल