Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी स्किन से प्यार करते हैं तो रात में सोने से पहले जरूर आजमाएं ये टिप्स

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें रात में सोने से पहले जरूर आजमाना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Nov 2022 2:31:13

अपनी स्किन से प्यार करते हैं तो रात में सोने से पहले जरूर आजमाएं ये टिप्स

हर कोई चाहता हैं कि उनके चेहरे की रंगत निखरी हुई रहे और चेहरा जवां दिखाई दें। सभी अपनी स्किन को ग्लोइंग रखना चाहते हैं, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण चेहरे पर नज़र न आएं। लेकिन कुछ महिलाओं को शिकायत रहती हैं कि वे दिनभर काम की व्यस्तता के चलते स्किन का उचित ख्याल नहीं रख पाती हैं। वे महिलाएं रात में अपनी स्किन का अच्छी तरह से ख्याल रख सकती हैं। रात के समय यानी सोने से पहले कुछ आसान टिप्स अपनाकर हम अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें रात में सोने से पहले जरूर आजमाना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

nigh care skin tips for lovely skin,beauty tips,beauty hacks मेकअप हटा कर सोने जाएं

इस बात पर जरूर ध्यान दें कि सोने से पहले आपने अपना मेकअप हटा लिया हो। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी त्वटा बेजान हो जाती है। इसलिए हमेशा सोने से पहले रात में एक बार गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। गुनगुना पानी आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करता है।

nigh care skin tips for lovely skin,beauty tips,beauty hacks चेहरे की क्लींजिंग

फेस को साफ रखने के लिए रात में सबसे पहले चेहरे की क्लींजिंग करनी चाहिए। इससे फेस पर जमी गंदगी व अतिरिक्त तेल हटाया जा सके। जब ये गंदगी हटेगी तभी तभी स्किन प्रॉडक्ट्स को एब्जोर्व कर सकेगी। उदाहरण के लिए अगर आप ने कोई मेकअप लगाया था, तो ऑयल क्लींजर से चेहरा साफ कर सकती हैं, वरना वॉटर-बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। nigh care skin tips for lovely skin,beauty tips,beauty hacks ऑलिव ऑयल मास्क

रात में सोने से पहले अपने पसंदीदा नाइट क्रीम में वर्जिन ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं और अपने चेहरे पर उससे मालिश करें। आप जैतून के तेल को बिना किसी क्रीम में मिलाए सीधे अपने चेहरे पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। nigh care skin tips for lovely skin,beauty tips,beauty hacks स्किन को दें हाइड्रेशन

अगर चेहरे पर चमक चाहिए तो स्किन का हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप टोनर का यूज करें। ऐसा टोनर जो चेहरे को अतिरिक्त हाइड्रेशन प्रदान करता हो। इससे चेहरे की त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल भी कंट्रोल होता है। निमयित तौर पर ऐसा करने से चेहरा पूरी तरह क्लीन हो जाता है। nigh care skin tips for lovely skin,beauty tips,beauty hacks नाइट क्रीम का करें इस्तेमाल

नाइट क्रीम्स चेहरे की नमी और रिकवरी पर फोकस करती हैं। यह स्किन रिपेयरिंग, रिस्टोरिंग और रिजनरेटिंग का काम करती है। रात को इसलिए यह क्रीम लगाई जाती है क्योंकि इनमें ऐसे स्ट्रॉन्ग मॉइस्चराइजर गुण पाए जाते हैं जो बेहद धीमी गति से स्किन द्वारा अब्जॉर्ब हो जाते हैं। नाइट क्रीम - डे क्रीम की तुलना में थोड़ी अधिक गाढ़ी होती है।
nigh care skin tips for lovely skin,beauty tips,beauty hacks मॉश्चराइजर का करें इस्तेमाल

रात में सोने से पहले हाइड्रेशन के बाद मॉश्चराइज करना भी बहुत जरूरी है, ताकि स्किन को मिला फायदा लॉक रह सके। इसके लिए आप नाइट में लाइट मॉश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। आप हफ्ते में एक बार स्किन के मुताबिक किसी फेस पैक का भी उपयोग कर सकते हैं।

nigh care skin tips for lovely skin,beauty tips,beauty hacks नारियल तेल की लें मदद

अपनी पसंदीदा नाइट क्रीम में एक चम्मच वर्जिन नारियल तेल या कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल मिलाएं। इससे अपने चेहरे पर मालिश करें और अगली सुबह धो लें। आपकी त्वचा के लिए नारियल का तेल एक सुपरफूड की तरह काम करता है। यह त्वचा की जलन को मिटाता है और इंफेक्शन से बचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology