Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

किचन में पड़ी इन 9 चीजों से बनाए बिना खर्चे के फेसपैक, स्किन को मिलेगी रंगत

इन फेसपैक से आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं और त्वचा को बेहतरीन रंगत देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन फेसपैक के बारे में

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Sep 2022 2:32:59

किचन में पड़ी इन 9 चीजों से बनाए बिना खर्चे के फेसपैक, स्किन को मिलेगी रंगत

स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता हैं अन्यथा यह रंगत खोने लगती हैं और समय से पहले ही आपकी उम्र बढ़ी हुई दिखाई देने लगती हैं। त्वचा को पोषण देने के लिए लोग बाजार में उपलब्ध कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। हांलाकि ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ ही उतने कारगर साबित नहीं होते हैं जितनी की प्राकृतिक चीजें। ऐसे में आज हम आपके लिए किचन में पड़ी कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनसे बने फेसपैक बिना खर्चे के बनाए जा सकते हैं। इन फेसपैक से आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं और त्वचा को बेहतरीन रंगत देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन फेसपैक के बारे में

natural homemade face packs for glowing skin,beauty tips,beauty hacks एलोवेरा

एलोवेरा आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। रेगुलर इसे लगाने से आप अपनी ढीली त्वचा में कसाव ला सकती हैं। सबसे अच्छी बात इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। यानि आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को टाइट कर सकती हैं। अगर वेट लॉस के बाद आपकी स्किन ढीली हो गई है तो एलोवेरा से अच्छा उपाय आपके लिए कोई और हो ही नहीं सकता है। जी हां इसमें मौजूद मैलिक एसिड त्वचा की लोच में सुधार लाने और ढीली त्वचा से छुटकारा पाने में हेल्प करता है। साथ ही यह स्किन को नेचुरल तरीके से मॉश्चराइज करता है। एलोवेरा की पत्ती में से जैल निकालकर अपनी चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहे तो रात को सोने से पहले भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। natural homemade face packs for glowing skin,beauty tips,beauty hacks अंडा

अंडे का सफेद हिस्सा आपके टी-ज़ोन से अतिरिक्त तेल को साफ करने और पोर्स को कसने में मदद करता है। वहीं, जैतून का तेल ड्राय और परतदार क्षेत्रों को पर्याप्त हाइड्रेशन प्रदान करता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक अंडे की सफेदी को दो बड़े चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाएं और इसे साफ चेहरे पर लगाएं। एक बार सूख जाने पर इसे धो लें और मॉइस्चराइजर लगा लें। स्वस्थ त्वचा के लिए सप्ताह में एक बार ऐसा करें। natural homemade face packs for glowing skin,beauty tips,beauty hacks संतरे के छिलके

संतरे के छिलके के अनेकों फायदे हैं। इसका लेप आपकी त्वचा को सॉफ कर इसे बच्चों की तरह कोमल व चमकदार बना देता है। इसका फेस पैक बनाना बेहद आसान है। छिलके मे 1 चम्मच नीबू का रस, 1 चम्मच शहद मिलाकर पीस ले और 20 मिनिट तक लगाकर रखे फिर गुनगुने पानी से धो ले। संतरे के छिलके का पाउडर बेहतरीन और पोषण से भरपूर स्क्रब का कार्य करता है। आप इसमें गुजाबजल मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर कुछ देर लगाए रखें और स्क्रब करते हुए साफ करें। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। दमकती हुई त्वचा के लिए संतरे के छिलके का पैक और स्क्रब बेहतरीन तरीका है। यह त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। natural homemade face packs for glowing skin,beauty tips,beauty hacks गुलाब जल

इसमें मौजूद नेचुरल एस्ट्रिंजेंट के कारण गुलाबजल त्वचा को टोन, साफ तथा मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही यह त्वचा को चमकदार और टाइट करने में भी सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह स्किन के अंदर के ब्लड नर्वस को कसकर आपकी स्किन को हेल्दी बनाता है। गुलाबजल और चन्दन का एक पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के बाद धो दें। आप इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में कई बार कर सकती हैं। natural homemade face packs for glowing skin,beauty tips,beauty hacks शहद

शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। वहीं, इसमें नींबू मिलाया जाता हैं जो अतिरिक्त तेल से छुटकारा पाने और त्वचा में निखारा भरने के लिए एक अच्छा इंग्रीडियंट है। जब यह फेस मास्क लगाया जाता है, तो यह तेल से लड़ने में मदद करता है और आपकी त्वचा को नमी देता है। अपना चेहरा धोकर पोंछ लें। फिर इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। आप इस फेस मास्क को सप्ताह में दो बार लगा सकते हैं। natural homemade face packs for glowing skin,beauty tips,beauty hacks खीरा

खीरा सिर्फ डार्क सर्कल को ही दूर नहीं करता है बल्कि आपकी लूज स्किन को टाइट करने में भी हेल्प करता है। जी हां यह सबसे अच्छे नेचुरल स्किन टोनर में से एक है और इससे इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिली-खिली नजर रहती है। खीरे का रस निकालकर, इस रस को चेहरे पर लगाकर ड्राई होने तक छोड़ दें। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को दिन में एक बार करें। कुछ दिनों में आपको अपनी त्वचा टाइट होने लगेगी। natural homemade face packs for glowing skin,beauty tips,beauty hacks दही

दही में लैक्टिक एसिड और बहुत सारे विटामिन्स होते है, जो हमारी डेड स्किन को निकाल कर चमका देते है। दही में प्रोबिओटिक्स भी होते है, जो चेहरे की झाइयों को दूर करने में सहायक होता है। दही के साथ स्ट्रॉबेरी का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बेहद प्रभावी हैं। स्ट्रॉबेरी विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है, जबकि दही में लैक्टिक एसिड होता है। ये दोनों साथ में मिलकर स्किन से मुंहासों को दूर करते हैं और स्किन की टैनिंग हटाकर उसे चमकदार और गोरा बनाते हैं। तीन से चार स्ट्रॉबेरी लें और इसमें आधा कप सादा दही मिलाएं। चिकना पेस्ट बनाने के लिए दोनों सामग्रियों को ब्लेंड करें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे लगभग 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। natural homemade face packs for glowing skin,beauty tips,beauty hacks आलू

आलू में आयरन और अस्ट्रिंजेंट के गुण होते है, जो की ऑयली स्किन के एक्स्ट्रा ऑइल को निकाल कर चेहरे का रंग भी साफ़ करता है। 2-3 चम्मच आलू का रस लें और उमसें 1 चम्मच खट्टी दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसके अलावा टैनिंग हटाने के लिए 1 आलू का रस ले कर उसमें 1 चम्मच अंडे का सफेद भाग और 1 चम्मच दही मिला लें। इन चीजों को मिक्स कर के चेहरे पर लगा कर 20 मिनट छोड़ दें। बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
natural homemade face packs for glowing skin,beauty tips,beauty hacks दालचीनी

आपकी किचन में मौजूद दालचीनी, ढीली स्किन को टाइट करने वाला एक और अच्छा उपाय है। यह कोलाजेन उत्पादन में तेजी लाने में हेल्प करता है जो स्किन को फर्म और टाइट करने के लिए जरूरी होता है। 1 चम्मच दालचीनी पाउडर, थोड़ी सी हल्दी पाउडर और पर्याप्त मात्रा में तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें आधा चम्मच नमक या चीनी मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर कुछ देर के लिए लगा लें। फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार जरूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology