न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देना चाहते हैं स्किन को नेचुरल निखार, आजमाइए कॉफी से बने ये स्क्रब

कई लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी के साथ होती हैं जो उन्हें एनर्जी देने का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कॉफ़ी आपके स्किन को निखार देने का काम भी करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Jun 2023 11:35:59

देना चाहते हैं स्किन को नेचुरल निखार, आजमाइए कॉफी से बने ये स्क्रब

कई लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी के साथ होती हैं जो उन्हें एनर्जी देने का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कॉफ़ी आपके स्किन को निखार देने का काम भी करती हैं। जी हां, कॉफी है एक अच्छा एक्सफोलिएटर है जिसके इस्तेमाल से चेहरे पर दाग-धब्बे, डेड स्किन और मुहांसे आदि को दूर करने में मदद मिल सकती हैं। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर कॉफी स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाती है और आपके रोमछिद्रों में जमा गंदगी को दूर करती है। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल होता है। आप कॉफी का इस्तेमाल स्क्रब के तौर पर भी कर सकते हैं। आज हम आपको कॉफी से बने कुछ स्क्रब की जानकारी देने जा रहे हैं जो स्किन को नेचुरल निखार देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन कॉफी स्क्रब के बारे में...

natural glow,coffee-based scrub,skin care,beauty regimen,skincare routine,rejuvenating scrub,glowing skin,natural skincare,exfoliation,coffee scrub benefits

शक्कर और कॉफी का स्क्रब

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कॉफी पाउडर, नारियल की शक्कर, जैतून का तेल, नींबू का रस। इसे बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में अप्लाई करें। 5 से 7 मिनट के बाद साफ करें। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसी के साथ फेस स्क्रब में मौजूद कैफिन डार्क अंडर आई को साफ करता है।

natural glow,coffee-based scrub,skin care,beauty regimen,skincare routine,rejuvenating scrub,glowing skin,natural skincare,exfoliation,coffee scrub benefits

नींबू और कॉफी का स्क्रब

चेहरे पर कॉफी और नींबू का स्क्रब बनाकर लगाया जा सकता है। इसके लिए जरूरत के अनुसार कॉफी और बराबर मात्रा में नींबू का रस लेकर मिला लें। इसे चेहरे पर तकरीबन 5 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें। इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार किया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप बारीक कॉफी ही लें और इसे छुड़ाते हुए चेहरे पर तेजी से ना घिसें।

natural glow,coffee-based scrub,skin care,beauty regimen,skincare routine,rejuvenating scrub,glowing skin,natural skincare,exfoliation,coffee scrub benefits

दही और कॉफी का स्क्रब

फेस स्क्रब बनाने के लिए आपको एक चम्मच कॉफी और 1 चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 5 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को गर्म पानी से धो लें। आप हफ्ते में इस स्क्रब का इस्तेमाल 1 से 2 बार कर सकते हैं। ये रूखी त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

natural glow,coffee-based scrub,skin care,beauty regimen,skincare routine,rejuvenating scrub,glowing skin,natural skincare,exfoliation,coffee scrub benefits

चावल आटा और कॉफी का स्क्रब

एक बाउल में 1 चम्मच कॉफी पाउडर के साथ 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच गुनगुना पानी डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। लीजिए तैयार है आपका कॉफी स्क्रब। इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। फिर फेस पर मॉइश्चराइजर लगाएं। एक्ने-प्रोन स्किन वाली महिलाओं को बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 3 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए।

natural glow,coffee-based scrub,skin care,beauty regimen,skincare routine,rejuvenating scrub,glowing skin,natural skincare,exfoliation,coffee scrub benefits

शहद और कॉफी का स्क्रब

एंटी एजिंग स्किन पाने के लिए आप कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको कॉफी पाउडर में शहद मिलाना है। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं। कुछ देर के लिए हाथों से स्क्रब करें फिर चेहरे को धो लें। आप इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार आसानी से कर सकते हैं।

natural glow,coffee-based scrub,skin care,beauty regimen,skincare routine,rejuvenating scrub,glowing skin,natural skincare,exfoliation,coffee scrub benefits

हल्दी और कॉफी का स्क्रब
इस फेस स्क्रब को बनाने के लिए आपको कॉफी पाउडर, दही और हल्दी की जरूरत पड़ेगी। एक छोटी कटोरी में कॉफी पाउडर और हल्दी पाउडर लें। इसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इससे त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। आप ग्लोइंग त्वचा को लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं। यह स्क्रब त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ करता है। जिससे एक्ने की समस्या कम हो सकती है।

natural glow,coffee-based scrub,skin care,beauty regimen,skincare routine,rejuvenating scrub,glowing skin,natural skincare,exfoliation,coffee scrub benefits

खीरा और कॉफी का स्क्रब
खीरे और कॉफी के कोंबिनेशन के बारे में आपने पहले शायद ही सुना होगा। अच्छी बात यह है कि आपको इसे खाना नहीं बल्कि चेहरे पर लगाना है। इस कॉफी स्क्रब को बनाने के लिए 2 चम्मच कॉफी लेकर उसमें खीरे का रस मिला लें। स्क्रब आपको गाढ़ा बनाना है इस बात का ध्यान रखें। इस स्क्रब को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धो लें। आप यह स्क्रब हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।

natural glow,coffee-based scrub,skin care,beauty regimen,skincare routine,rejuvenating scrub,glowing skin,natural skincare,exfoliation,coffee scrub benefits

नारियल तेल और कॉफी का स्क्रब

ऑयली त्वचा वालों के लिए स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल में आधा चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें आधा चम्मच नारियल का तेल, शहद और नींबू का रस मिलाएं। इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं। इस स्क्रब को त्वचा पर लगाएं। इससे कुछ देर तक त्वचा की मसाज करें। इसके बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 बार इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

natural glow,coffee-based scrub,skin care,beauty regimen,skincare routine,rejuvenating scrub,glowing skin,natural skincare,exfoliation,coffee scrub benefits

ओटमील और कॉफी का स्क्रब

इस कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा से इन्फ्लेमेशन खत्म होता है साथ ही यह डेड स्किन सेल्स को भी खत्म करता है। आधा चम्मच कॉफी पाउडर और आधा चम्मच ओटमील पाउडर में लगभग एक चम्मच दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक के लिए रहने दे। चेहरे को धोने से पहले हल्के हाथों से अपने चेहरे को इस मास्क के साथ स्क्रब करें और बाद में चेहरा अच्छे से धो लें। आप इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन