Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके लुक को खराब कर सकती हैं मेकअप से जुड़ी ये गलतियां, रखें इनका ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 12:09:10

आपके लुक को खराब कर सकती हैं मेकअप से जुड़ी ये गलतियां, रखें इनका ध्यान

मेकअप आज के समय में महिलाओं के जीवन का हिस्सा बन चुका हैं जिसके बिना वे घर से बाहर तक निकलना पसंद नहीं करती हैं। और जब बात किसी पार्टी या शादी-समारोह की हो तो बिना मेकअप काम ही नहीं चलता हैं। मेकअप आपके लुक को निखारते हुए आकर्षक बनाने का काम करता हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि महिलाएं कई बार मेकअप के दौरान कुछ गलतियां कर बैठती हैं क्योंकि उन्हें मेकअप से जुड़ी सही जानकारी नहीं होती हैं। मेकअप से जुड़ी ये गलतियां उनका लुक खराब करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी हैं।

mistakes related to makeup can spoil your look,beauty tips,beauty hacks गलत रंग का फाउंडेशन

यह आमतौर पर होने वाली गलती है। अक्सर महिलाएं गलत रंग का फाउंडेशन इस्तेमाल कर लेती हैं, जिससे उनका लुक खराब हो जाता है। आपको फाउंडेशन खरीदने से पहले उसे लगाकर देखना चाहिए। आपको अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही फाउंडेशन चुनना चाहिए, तभी आप सही मेकअप कर पाएंगी।

mistakes related to makeup can spoil your look,beauty tips,beauty hacks पुराने और गंदे मेकअप ब्रश

अगर आप मेकअप करते वक्त पुराने व गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करती हैं तो आपका मेकअप कभी सही तरह से नहीं होगा। इन ब्रशेज की वजह से आपकी स्किन को नुकसान भी हो सकता है। कोशिश करें कि अपने ब्रशेज को अच्छे से धोकर रखें और जरूरत हो तो नए ब्रश खरीदने में कंजूसी न करें।

mistakes related to makeup can spoil your look,beauty tips,beauty hacks ज्यादा पाउडर

अगर आप ज्यादा पाउडर लगाती हैं तो आपके चेहरे पर उम्र का प्रभाव तेजी से दिखने लगेगा। खासकर ऑयली स्किन वाली महिलाएं इसका ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ज्यादा ऑयली जगहों पर ज्यादा पाउडर लगाने की वजह से आपका मेकअप हैवी लग सकता है और आपकी स्किन को ग्रेइश टोन दे सकता है। इसलिए पाउडर हमेशा ब्रश को झाड़ कर लगाएं। पफ से लगाने से भी यह ज्यादा लग सकता है। mistakes related to makeup can spoil your look,beauty tips,beauty hacks ब्लश

सही ब्लश लगाने से चेहरे और गालों पर नेचुरल ग्लो आता है। ब्लश शेड को होंठों के रंग और स्किन टोन के आधार पर चुना जाना चाहिए। फेयर और मीडियम स्किन टोन के साथ पिंक, पीच शेड्स का ब्लश अच्छा लगता है। ऑर्रेंज और ब्रोंच कलर मीडियम कलर की स्किन टोन के अनुरूप होते हैं। सही शेड और ब्लश के टाइप चुनने से आप जवां और शाइनी दिख सकती हैं। ब्लश गालों पर होना चाहिए और इसे ऊपरी स्ट्रोक की ओर लगाया जाना चाहिए। mistakes related to makeup can spoil your look,beauty tips,beauty hacks सही मॉइश्चराइजर न चुनना

मेकअप एक्सपर्ट अनुग डोगरा कहते हैं, ज्यादातर लोग मेकअप करने से पहले अपनी स्किन को तैयार नहीं करते। इसका मतलब है कि मेकअप लगाने से पहले सही मॉइश्चराइजर का चुनाव करें ताकि मेकअप से पहले आपकी स्किन मेकअप करवाने के लिए तैयार हो सके। आमतौर पर एक उम्र के बाद स्किन ड्राई हो जाती है और अगर आप ड्राई स्किन पर सीधे मेकअप लगाएंगी तो मेकअप पैची दिखेगा। लिहाजा रेग्युलर लोशन में इसेंशल ऑइल की 2-3 बूंदें मिलाकर स्पॉन्ज से पूरे चेहरे पर लगाएं। mistakes related to makeup can spoil your look,beauty tips,beauty hacks काजल के प्रति आपका ऑब्सेशन

मेकअप एक्सपर्ट शगुन गुप्ता कहती हैं कि ज्यादातर लोग अब भी यही मानते हैं कि काजल लगाने से उनकी आंखें बड़ी-बड़ी दिखती हैं इसलिए काजल के प्रति लड़कियों और महिलाओं का ऑब्सेशन बना रहता है। लेकिन ये सच नहीं है। काजल आपकी आंखों को डिफाइन जरूर करता है लेकिन आंखों को बड़ा नहीं छोटा दिखाता है खासकर ब्लैक काजल। सचमुच आंखों को बड़ा दिखाना है तो ब्लैक काजल की जगह वाइट या न्यूड काजल ट्राई करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology