Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में जमने लगती हैं होंठों पर पपड़ी, इन तरीकों से मिलेगा गुलाबी निखार

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो होंठों पर जमी पपड़ी को दूर करने के साथ ही इसको गुलाबी निखार देने का काम करेंगे। आइए जानते हैं होंठो की देखभाल करने की टिप्स।

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 05 Dec 2022 4:54:46

सर्दियों में जमने लगती हैं होंठों पर पपड़ी, इन तरीकों से मिलेगा गुलाबी निखार

सर्दियों में होंठ फटने की परेशानी आम है। सर्दियों का मौसम आते ही सूखे और फटे होठों की समस्या शुरु हो जाती है। खासकर होंठ सर्दी के मौसम में बेहद रुखे और पपड़ीदार हो जाते है। कई बार तो होठ इतने सूख जाते हैं कि इनसे खून निकलने लगता हैं। बाजार में होठों को नर्म और गुलाबी बनाने के लिए कई तरह के लिप बाम मिल जाएंगे, लेकिन होठों की केयर घर पर रहकर भी की जा सकती है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो होंठों पर जमी पपड़ी को दूर करने के साथ ही इसको गुलाबी निखार देने का काम करेंगे। आइए जानते हैं होंठो की देखभाल करने की टिप्स।
in winter,crust starts forming on the lips,these methods will give pink glow,beauty tips,beauty hacks # नारियल का तेल

नारियल का तेल शरीर के साथ होंठों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नारियल तेल होंठो को मॉइश्चराइज कर टैनिंग हटाने में भी मदद करता हैं। नारियल का तेल नैचुरल मॉइश्चराइज है। होंठों पर इसको नियमित लगाने से फटे होंठों की समस्या भी दूर होती है। ये होंठों की स्किन को ड्राई होने से बचाता हैं।

in winter,crust starts forming on the lips,these methods will give pink glow,beauty tips,beauty hacks # हल्दी

क्या आप जानते हैं कि होठों पर हल्दी लगाने से भी होंठ हेल्दी बनते हैं? कई बार होठों के सूखने और पपड़ीनुमा होने पर खून निकलने लगता है। खून जब निकले, तो आप हल्दी पाउडर पेस्ट लगा सकते हैं। हल्दी पेस्ट में दूध और थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। फटे हुए होठों के दरार जल्दी भर जाएंगे। साथ ही ये मुलायम और गुलाबी नजर आने लगेंगे। in winter,crust starts forming on the lips,these methods will give pink glow,beauty tips,beauty hacks # वैसलीन

सर्दियों में फटे होंठ बेहद आम समस्या है। ऐसे में होंठों को नरम बनाने के लिए आपको वैसलीन या लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। ओरिजनल पेट्रोलियम जेली का ही उपयोग करें। इसके साथ ही आपको ऐसे लिप बाम का यूज करना चाहिए जिसमें नेचुरल इंग्रीडियंट्स मिलाए गए हों। इससे आपके लिप्स सॉफ्ट के साथ-साथ नेचुरली पिंक रहेंगे।
in winter,crust starts forming on the lips,these methods will give pink glow,beauty tips,beauty hacks # कॉफी

गुलाबी होठों की रंगत और शान बनाए रखने के लिए कॉफी पाउडर बहुत अधिक मददगार होता है। इसके लिए आप आधा चम्मच कॉफी पाउडर को एक चौथाई चम्मच यानी 1/4 चम्मच मलाई में मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दो मिनट के लिए होंठो पर लगा रहने दें और फिर फिंगर टिप्स की मदद से रगड़ते हुए डेड स्किन को साफ कर दें। in winter,crust starts forming on the lips,these methods will give pink glow,beauty tips,beauty hacks # गुलाब की पत्तियां

गुलाब की पत्तियां होंठों को गुलाबी बनाने के साथ होंठों को पोषण भी देती हैं। होंठों पर गुलाब की पत्तियों को इस्तेमाल करने के लिए 5-6 गुलाब की पत्तियों को रातभर के लिए दूध में भिगो दें। उसके बाद सुबह इस दूध को छानकर पत्तियों को मैश करके पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को होंठों पर 5 से 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद होंठों को नॉर्मल पानी से वॉश करें in winter,crust starts forming on the lips,these methods will give pink glow,beauty tips,beauty hacks # संतरे के छिलके

संतरे के छिलकों का आपको पाउडर तैयार करना है, ताकि ये आपके फटे होंठों को ठीक कर सके। इसके लिए आपको थोड़े से संतरे के पाउडर में बादाम के तेल की 10-12 बूंदें और ब्राउन शुगर मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। इसे अपने होंठों पर लगाकर थोड़ी देर बाद धो लें। इसके बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा। in winter,crust starts forming on the lips,these methods will give pink glow,beauty tips,beauty hacks # बादाम का तेल

बादाम का तेल होंठों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। होंठों पर इसको लगाने से होंठ मॉइश्चराइज होने के साथ होंठों का कालापन भी दूर होगा। बादाम का तेल होंठों को गुलाबी करने में मदद करता है। होंठों पर बादाम का तेल इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच बादम का तेल लें। इसमें कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाएं। अब इस मिश्रण को होठों पर लगा लें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। in winter,crust starts forming on the lips,these methods will give pink glow,beauty tips,beauty hacks # शहद

शहद होंठों को मॉइश्चराइज कर उन्हें गुलाबी बनाने में मदद करता है। कई बार सर्दियों में होंठों की फटने की समस्या काफी ज्यादा हो जाती हैं। ऐसे में होंठो पर शहद को लगाएं। शहद को होंठों पर लगाने से फटे होंठों की परेशानी दूर होने के साथ होंठ गुलाबी भी बनेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology