Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गंजेपन से हो चुके हैं परेशान, नये बाल उगाने के लिए आजमाए ये 10 घरेलू चीजें

बालों से जुड़ी समस्याओं से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। कई बार तो ध्यान रखने के बावजूद समस्याएं खत्म नहीं होती। इन्हीं समस्याओं में से एक हैं बालों का झड़ना और टूटना जो बढ़ते हुए गंजेपन की ओर ले जाता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Apr 2024 7:40:51

गंजेपन से हो चुके हैं परेशान, नये बाल उगाने के लिए आजमाए ये 10 घरेलू चीजें

बालों से जुड़ी समस्याओं से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। कई बार तो ध्यान रखने के बावजूद समस्याएं खत्म नहीं होती। इन्हीं समस्याओं में से एक हैं बालों का झड़ना और टूटना जो बढ़ते हुए गंजेपन की ओर ले जाता हैं। गंजेपन से न सिर्फ शर्मिंदगी महसूस होती है, बल्कि चेहरे की खूबसूरती भी कम हो जाती है। इस दौरान कुछ लोग इसलिए चिंतित रहते हैं कि उनके बालों की रिग्रोथ नहीं हो रही। ऐसे में आपकी चिंता को दूर करते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से बालों को दोबारा उगने में मदद मिलेगी। इन उपायों को आजमाने के बाद आपको किसी तरह की सर्जरी नहीं करवानी पड़ेगी। तो आइये जानते हैं नये बाल उगाने के इन उपायों के बारे में...
home remedies for baldness,excessive hair loss treatment,how to stop balding naturally,male pattern baldness remedies,hair loss treatment at home,hair care tips for baldness,home remedies for hair loss in hindi,preventing hair loss naturally जिनसेंग

जिनसेंग एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसमें कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। जिनसेंग बालों की रोम को बढ़ावा देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। जिनसेंग में पाए जाने वाले खास यौगिक बालों के विकास और स्वस्थ स्कैल्प को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। जिनसेंग में जिनसेनोसाइड्स स्कैल्प को एक्टिवेट करते हैं बालों को झड़ने से बचाते हैं और उनकी जड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसलिए जिनसेंग की जड़ों को उबाल लें और इस पानी को अपमे स्कैल्प पर लगाएं। home remedies for baldness,excessive hair loss treatment,how to stop balding naturally,male pattern baldness remedies,hair loss treatment at home,hair care tips for baldness,home remedies for hair loss in hindi,preventing hair loss naturally मुलेठी

बालों को वापस लाने और गंजापन दूर करने के लिए आप मुलेठी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ी सी मुलेठी लें और इसमें दूध की कुछ बूंदे डालें, साथ ही एक चुटकी केसर भी डाल लें। फिर इसको पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रात में सोने से पहले अपने सिर पर लगायें और सुबह शैम्पू कर लें। home remedies for baldness,excessive hair loss treatment,how to stop balding naturally,male pattern baldness remedies,hair loss treatment at home,hair care tips for baldness,home remedies for hair loss in hindi,preventing hair loss naturally प्याज का रस

प्याज के रस को बालो में लगाने से तेजी से बालों को बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल, प्याज के रस में केरोटिनोसाइड्स होते हैं जो कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और नए बालों को उगने में मदद करते हैं। साथ ही ब्लॉक स्कैल्प के पोर्स को साफ करते हैं और जड़ों से बालों को मजबूत बनाते हैं।
home remedies for baldness,excessive hair loss treatment,how to stop balding naturally,male pattern baldness remedies,hair loss treatment at home,hair care tips for baldness,home remedies for hair loss in hindi,preventing hair loss naturally कलौंजी

कलौंजी का इस्तेमाल भी आप बालों को झड़ने से रोकने और नए बाल उगाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए कलौंजी को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को पानी में मिलाकर इस पानी से अपने सिर को धोयें। कुछ ही दिनों में बालों का झड़ना कम होने लगेगा और सिर पर नए बाल भी उगने शुरू हो जायेंगे। home remedies for baldness,excessive hair loss treatment,how to stop balding naturally,male pattern baldness remedies,hair loss treatment at home,hair care tips for baldness,home remedies for hair loss in hindi,preventing hair loss naturally नींबू

नए बालों के विकास को बढ़ाने के लिए आप ताजे नींबू के रस या नींबू के तेल का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि वे दोनों बालों की गुणवत्ता और विकास को बढ़ावा देते हैं। नींबू का तेल आपके स्कैल्प को स्वस्थ रखता है और बालों के विकास को प्रोत्साहित करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए शैम्पू करने से 15 मिनट पहले अपने स्कैल्प और बालों में ताजा नींबू का रस लगाएं और सिर की मालिश करें। home remedies for baldness,excessive hair loss treatment,how to stop balding naturally,male pattern baldness remedies,hair loss treatment at home,hair care tips for baldness,home remedies for hair loss in hindi,preventing hair loss naturally नीम और एलोवेरा

कुछ औषधियां जैसे नीम और एलोवेरा भी बालों के लिए हेल्दी ऑप्शन है। दरअसल, नीम और एलोवेरा जीवाणुरोधी होते हैं, जो बालों को दोबारा उगाने में सहायक होते हैं। इसका मास्क भी बालों में लगाया जा सकता है। बालों के झड़ने की समस्या से निजात के लिए भी एलोवेरा जेल का प्रयोग किया जाता है। home remedies for baldness,excessive hair loss treatment,how to stop balding naturally,male pattern baldness remedies,hair loss treatment at home,hair care tips for baldness,home remedies for hair loss in hindi,preventing hair loss naturally जोजोबा तेल की मालिश

अगर आपके सिर में खुजली है, तो जोजोबा तेल की मालिश करने से बहुत मदद मिल सकती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी मदद मिलती है। साथ ही जोजोबा को घर पर बने कंडीशनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक अंडे की जर्दी, एक चम्मच जोजोबा तेल, एक चम्मच शहद और कुछ बूंदों में नींबू का रस मिलाएं। मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और लगभग 45 मिनट तक छोड़ दे। इसके बाद शैंपू कर लें। ये हेयर पैक स्कैप्प पर मृत त्वचा की जलन वाली परतों से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर करेगा। साथ ही इसका विटामिन ई, ओमेगा 6 और 9 फैटी एसिड हानिकारक मुक्त कणों से लड़ने और नए बालों के विकास में मदद करता है।
home remedies for baldness,excessive hair loss treatment,how to stop balding naturally,male pattern baldness remedies,hair loss treatment at home,hair care tips for baldness,home remedies for hair loss in hindi,preventing hair loss naturally कैस्टर ऑइल

कैस्टर ऑइल, जिसे अरंडी के तेल के रूप में भी जाना जाता है। बालों को नया स्टाइल देने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल कैस्टर ऑइल में ओमेगा-9 फैटी एसिड पाया जाता है। यह फैटी एसिड आपके स्कैल्प में मौजूद सीबम को स्वस्थ रखता है और बालों को झड़ने से रोकता है। कैस्टर ऑइल को आप हफ्ते में दो बार रात को सोते समय इस्तेमाल कर सकते हैं। home remedies for baldness,excessive hair loss treatment,how to stop balding naturally,male pattern baldness remedies,hair loss treatment at home,hair care tips for baldness,home remedies for hair loss in hindi,preventing hair loss naturally नारियल तेल और शिकाकाई

शिकाकाई को धूप में सुखाकर फिर मिक्सर में पीसकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर के लगभग 2 बड़े चम्मच लें और इसे नारियल के तेल के एक जार में डालें। लगभग 15 दिनों के लिए कंटेनर को ठंडी, अंधेरी जगह पर स्टोर करें। अब सप्ताह में कम से कम दो बार अपने स्कैल्प की मालिश करने के लिए इसका इस्तेमाल करें। ये बालों की सभी प्रकार की समस्याओं के लिए यह एक अत्यधिक प्रभावी घरेलू उपचार माना गया है। इसका एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए, सी, के और डी से भरपूर होता है, जो बालों को पोषण दे सकता है। home remedies for baldness,excessive hair loss treatment,how to stop balding naturally,male pattern baldness remedies,hair loss treatment at home,hair care tips for baldness,home remedies for hair loss in hindi,preventing hair loss naturally हरा धनिया

बालों का झड़ना रोकने के लिए और नए बाल उगाने के लिए आप हरा धनिया भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप हरा धनिया को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाकर कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें फिर शैम्पू कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology