न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे पर निखार लाने का काम करेंगे एप्पल के ये 7 फेस पैक, जानें इनके बारे में

एप्पल को सेहत का खजाना माना जाता हैं। कहा जाता हैं कि डॉक्टर्स से दूरी बनाए रखनी हैं तो हर दिन एप्पल (सेब) का सेवन करना चाहिए। एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स और सी से भरपूर सेब जहां सेहत को फायदा पहुंचाते हैं, वहीँ यह स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Sep 2022 7:04:42

चेहरे पर निखार लाने का काम करेंगे एप्पल के ये 7 फेस पैक, जानें इनके बारे में

एप्पल को सेहत का खजाना माना जाता हैं। कहा जाता हैं कि डॉक्टर्स से दूरी बनाए रखनी हैं तो हर दिन एप्पल (सेब) का सेवन करना चाहिए। एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स और सी से भरपूर सेब जहां सेहत को फायदा पहुंचाते हैं, वहीँ यह स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होते हैं। स्किन में चमक लाने, रूखापन दूर करने, ग्लोइंग बनाने, स्किन को हील करने, एक्ने और रिंकल्स को दूर करने सहित स्किन की कई परेशनियों से छुटकारा पाने में सेब मददगार साबित होता हैं। इसके लिए आप सेब के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं जिसमें कई उपयोगी पदार्थ मिलाने से इसे और असरदार बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं सेब के इन फेस पैक के बारे में...

चेहरे पर निखार लाने का काम करेंगे एप्पल के ये 7 फेस पैक, जानें इनके बारे में

एप्पल, दही और नींबू का पैक

यह चेहरे से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करने में भी मदद करता है। एक कटोरे में 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ सेब लें। अब इसमें 1 टीस्पून दही और 1 टीस्पून नींबू का रस मिलाएं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे की रंगत बढ़ाता है। इस पैक को लगाने से स्किन पर जमा हुआ तेल साफ होता है इसलिये यह ऑयली स्किन के लिये काफी अच्छा है। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट रखने के बाद सादे पानी से धो लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के लिए मॉइस्शचराइजर और स्किन ब्राइटनर का काम करता है।

चेहरे पर निखार लाने का काम करेंगे एप्पल के ये 7 फेस पैक, जानें इनके बारे में

एप्पल और अनार का पैक

यह आपके चेहरे पर तुरंत निखार लाने में सक्षम है। इसके लिए आपको 2 चम्मच घिसा हुआ सेब और एक चम्मच ताजे अनार के जूस की जरूरत पड़ेगी। दोनों का मिश्रण बनाकर उसमें एक चम्मच दही मिलाइए। इस फेस पैक को चेहरे पर 20 तक लगाए रखिए। बाद में गर्म पानी से चेहरा धो लीजिए। चेहरे पर निखार लाने वाला यह फेस पैक किसी भी टाइप के चेहरे के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।

चेहरे पर निखार लाने का काम करेंगे एप्पल के ये 7 फेस पैक, जानें इनके बारे में

एप्पल, ग्लिसरीन और गुलाब जल का पैक

यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और ड्राइनेस से निजात दिलाती है। साथ ही यह त्वचा की सतह को ताजगी प्रदान करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप एक सेब को कद्दूकस कर लें। अब एक बाउल में ग्लिसरीन की 4-5 बूंदे और 4-5 बूंदे गुलाब जल की डालकर एक पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर 20-25 मिनट के लिए रहने दें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें। ग्लिसरीन त्वचा के लिए अच्छा होता है, जो त्वचा में नमी के लिए प्रभावी हैं।

चेहरे पर निखार लाने का काम करेंगे एप्पल के ये 7 फेस पैक, जानें इनके बारे में

एप्पल और दूध का पैक

चेहरे पर झाइयां और मुंहासे हो, तो ये उन्हें हल्का करने में सहायक होता हैं। इस्तेमाल के लिए आप आधा सेब काट कर उसे मैश कर लें, अब इसमें क्रीम वाला दूध डालकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। आपका एप्पल मास्क तैयार है। अब इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें फिर चेहरा धोलें। सनबर्न व टैनिंग होने पर उससे निजात दिलाता है।

चेहरे पर निखार लाने का काम करेंगे एप्पल के ये 7 फेस पैक, जानें इनके बारे में

एप्पल, मलाई और केले का पैक

इस फेस पैक का इस्तेमाल सेंसिटिव स्किन के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप सेब को धोकर पानी में उबाल लें। इसको छीलकर अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें मैश किया हुआ आधा केला भी मिला लें साथ ही एक चम्मच फुल क्रीम दूध की मलाई भी मिला लें। अब पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को गुलाब जल या कच्चे दूध से क्लीन करें फिर इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसको पंद्रह-बीस मिनट के लिए लगा रहने दें फिर सादे पानी से चेहरा साफ कर लें।

चेहरे पर निखार लाने का काम करेंगे एप्पल के ये 7 फेस पैक, जानें इनके बारे में

एप्पल, शहद और हल्दी का पैक

यह त्वचा में होने वाली जलन से छुटकारा दिलाता है और त्वचा की नमी बरकरार रखता है। झुर्रियों और फाइन लाइन्स के लिए भी यह एक अच्छा समाधान साबित हो सकता है। इस्तेमाल के लिए एक सेब को बाउल में कद्दूकस कर लें। इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच कच्ची हल्दी का पाउडर डालें। इसे एक थिक पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए रखें। फिर चेहरे को हल्के हाथों से मसाज करते हुए सादे पानी से धो लें। हल्दी में एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो मुंहासों से लड़ने में मदद करते हैं। शहद रेड ब्लेमिश और एक्ने के दागों को खत्म करता है।

चेहरे पर निखार लाने का काम करेंगे एप्पल के ये 7 फेस पैक, जानें इनके बारे में

एप्पल, अंडा, दही और ग्लिसरीन का पैक

अंडे की सफेदी चेहरे को टाइट और फर्म बनाएगी। इससे चेहरे के पोर्स साफ होंगे और अतिरिक्त ऑयल को निकालने में भी मदद मिलेगी। ग्लिसरीन से चेहरे में नमी बरकरार रहती है और दही से त्वचा साफ और चमकदार होती है। इसके लिए आप एक बाउल में कद्दूकस किया सेब, एक अंडे की सफेदी, एक चम्मच दही, और 3-4 बूंदे ग्लिसरीन मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगभग 20 मिनट के लिए रखें और फिर पानी से चेहरा धो लें। आपकी त्वचा ऑयली और ड्राई दोनों हो तो इसका इस्तेमाल कर सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी