Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑयली स्किन मेकअप कैसे करें, ले इन टिप्स की मदद

अगर मेकअप करने का सही तरीका पता हो, तो घर में भी आसानी से बेसिक मेकअप किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम अपने पाठकों के लिए ऑयली स्किन के लिए मेकअप करने की जानकारी स्टेप बाई स्टेप दे रहे हैं। तो ऑयली स्किन पर मेकअप करने के लिए इन आसान तरीकों को फॉलो करे -

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Nov 2022 10:32:08

ऑयली स्किन मेकअप कैसे करें, ले इन टिप्स की मदद

त्वचा कई तरह की होती है और हर त्वचा की अपनी अलग-अलग परेशानियां भी होती हैं। ऑयली स्किन भी इन्हीं में शामिल है, ऑयली त्वचा की अपनी अलग ही समस्याएं होती है, कभी पिंपल निकले तो कभी चिपचिपाहट। ऐसे में जब ऑयली स्किन के लिए मेकअप करने की बारी आती है, तो यह किसी टास्क से कम नहीं है। ऑयली स्किन पर मेकअप टिक ही नहीं पाता कई बार ऑयली स्किन वाली महिलाएं मेकअप करते वक्त अपने स्किन टाइप का ध्यान नहीं रखती और नतीजा मेकअप का खराब होना या त्वचा से जुड़ी परेशानियां होना। ऑयली स्किन के लिए मेकअप करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, इसकी जानकारी आपको हमारे इस लेख में मिलेगी। अगर मेकअप करने का सही तरीका पता हो, तो घर में भी आसानी से बेसिक मेकअप किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम अपने पाठकों के लिए ऑयली स्किन के लिए मेकअप करने की जानकारी स्टेप बाई स्टेप दे रहे हैं। तो ऑयली स्किन पर मेकअप करने के लिए इन आसान तरीकों को फॉलो करे -

follow these easy ways to apply makeup on oily skin,beauty tips,beauty hacks कैसा हो फाउंडेशन

प्राइमर लगाने के बारे में हमने लेख की शुरुआत में ही जानकारी दे दी थी। अब प्राइमर लगाने के बाद जब त्वचा मेकअप के लिए तैयार हो जाए, तो सबसे पहले फाउंडेशन लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए आप फाउंडेशन में थोड़ा-सा मॉइस्चराइजर मिलाएं और इसे उंगली की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर बिंदु की तरह लगाएं। इसे लगाने के बाद ब्लेंडिंग स्पॉन्ज से इसे थपथपाकर ब्लेंड करें। ऑयली स्किन के लिए फाउंडेशन का चुनाव अपनी स्किन टोन के हिसाब से करें। ध्यान रहे कि फाउंडेशन का रंग ऐसा न हो जो आपके रंग को सूट न करें। अपने रंग के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता वाला फाउंडेशन इस्तेमाल करें।

follow these easy ways to apply makeup on oily skin,beauty tips,beauty hacks कैसा हो कंसीलर

कंसीलर का उपयोग आंखों के नीचे काले घेरे को छिपाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कवर करने के लिए भी कंसीलर मददगार साबित हो सकता है। फाउंडेशन लगाने के बाद आप कंसीलर लगाएं। इसे आप ब्रश या उंगली की मदद से भी लगा सकती हैं। ध्यान रहे कि आपका कंसीलर आपके स्किन टोन से मैच करता हुआ हो। अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे अधिक गहरे हैं, तो इसके लिए आप अपनी स्किन टोन से एक या दो नंबर ब्राइट कंसीलर चुन सकती हैं। वहीं, अगर आंखों के नीचे काले घेरे हल्के हैं, तो स्किन टोन से मैच करता हुआ ही कंसीलर खरीदें।

follow these easy ways to apply makeup on oily skin,beauty tips,beauty hacks ऑयल फ्री कॉस्मेटिक्स

तैलीय त्वचा के लिए हमेशा वाटर बेस्ड या ऑयल फ्री कॉस्मेटिक्स का ही चयन करें । साथ ही किसी भी कॉस्मेटिक या मेकअप प्रोडक्ट के उपयोग से पहले पैच जरूर करें। ऑयली स्किन से राहत पाने के लिए चकोतरे के बीज के अर्क युक्त कॉस्मेटिक का उपयोग भी कर सकते हैं । ऑयली स्किन के लिए ग्रीन टी युक्त कॉस्मेटिक का चुनाव भी कर सकते हैं ।

follow these easy ways to apply makeup on oily skin,beauty tips,beauty hacks ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल करें

अगर आपको लगे कि मेकअप करते समय अतिरिक्त तेल निकल रहा है, तो ब्लोटिंग पेपर से इसे सेट करते रहें। ब्लोटिंग पेपर त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद कर सकता है । इसके अलावा, ब्लोटिंग पेपर को अपने साथ हमेशा रखें, जब भी त्वचा में तेल ज्यादा महसूस हो तो ब्लोटिंग पेपर से पोंछ ले। यह आसानी से मार्केट या ऑनलाइन उपलब्ध है।

follow these easy ways to apply makeup on oily skin,beauty tips,beauty hacks मैट कॉम्पैक्ट का इस्तेमाल करें

ऑयली स्किन के लिए मेकअप करते समय अगर आप कॉम्पैक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो इसका चुनाव सावधानी से करें। आप मैट कॉम्पैक्ट का चयन कर सकती हैं।

follow these easy ways to apply makeup on oily skin,beauty tips,beauty hacks स्किन को एक्सफोलिएट करें

सप्ताह में 1 से 2 बार स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करें। यह त्वचा पर जमी गंदगी और विषाक्त पदार्थों के साथ त्वचा के रोम छिद्रों की भी सफाई कर सकता है। इसके लिए हर्बल एक्सफोलिएट का विकल्प अपना सकती हैं, जिसके लिए आप नींबू, खीरे, पपीते और मूंग दाल से तैयार घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल भी कर सकती हैं ।

follow these easy ways to apply makeup on oily skin,beauty tips,beauty hacks भरपूर मात्रा में पानी पिएं

ऑयली स्किन वालों को न सिर्फ अपनी त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करना चाहिए, बल्कि हाइड्रेटेड भी रखना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आप प्रचुर मात्रा में पानी पिएंं। follow these easy ways to apply makeup on oily skin,beauty tips,beauty hacks थोड़ी मात्रा में लगाएं पाउडर

पाउडर लगाना जरूरी है, लेकिन इसका अत्यधिक इस्तेमाल बुरा असर डाल सकता है। इसलिए, ऑयली त्वचा के लिए मेकअप करते समय पाउडर को थोड़ी मात्रा में ही लगाएं। follow these easy ways to apply makeup on oily skin,beauty tips,beauty hacks गुनगुने पानी से चेहरा धोएं

ऑयली त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने के लिए चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी और माइल्ड साबुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं । हालांकि, पानी के तापमान का ध्यान रखें, क्योंकि तापमान अधिक होने से चेहरा जल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology