Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाद से भरा फलों का राजा आम स्किन को भी पहुंचाता हैं कई फायदे, जानें इससे बने फेस पैक

हम आपको आम से बने कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ चेहरे को सॉफ्ट और चमकदार बना देगा। आइये जानते हैं आम के इन फेस पैक के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jul 2022 2:50:54

स्वाद से भरा फलों का राजा आम स्किन को भी पहुंचाता हैं कई फायदे, जानें इससे बने फेस पैक

आम का सीजन जारी हैं जिसे फलों का राजा कहा जाता हैं। अपने स्वाद से तो आम सभी को दीवाना बना देता हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही आम स्किन को भी कई फायदे पहुंचाने का काम करता हैं। विटामिन-ए से भरपूर कच्चा आम त्वचा को ग्लोइंग बनाने और इससे जुड़ी कई समस्याओं जैसे टैनिंग, झुर्रियां, पिम्पल्स जैसी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता हैं। आम एंटीऑक्सीडेंट से भरा हुआ है जो आपकी त्वचा पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। आज इस कड़ी में हम आपको आम से बने कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ चेहरे को सॉफ्ट और चमकदार बना देगा। आइये जानते हैं आम के इन फेस पैक के बारे में...
diy mango face masks,beauty tips,beauty hacks आम, बादाम पाउडर और दूध का फेस पैक

यह फेस पैक आपके चेहरे की झुर्रियां दूर करने के साथ-साथ चेहरे को सॉफ्ट और चमकदार बना देगा। मैंगो फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच आम का पल्प ले। अब उसमें कच्चा दूध को अच्छी तरह मिला लें। जब आम दूध में अच्छी तरह मिल जाए, तो उसमें 1 चम्मच बादाम पाउडर और 1 चम्मच ओट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए, तो उसे अपने चेहरे पर 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। जब पैक अच्छी तरह सूख जाए, तो चेहरे को पानी से धो लें और बाद में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा ले। इससे आपके चेहरे की झुर्रियां दूर होने के साथ-साथ चेहरे में चमक और नमी बनी रहेगी।

diy mango face masks,beauty tips,beauty hacks कच्चे आम और ओट्स का फेस पैक

यह फेस पैक मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में अच्छा काम करता है। इस फेस मास्क के इस्तेमाल से आपकी त्वचा तुरंत तरोताजा महसूस करेगी। आम को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर मैश कर मिक्सर में इसका पेस्ट बनाएं। ओटमील और बादाम को पीसकर पेस्ट बना लें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर इसमें दूध डालें और पेस्ट बनाएं। फेस पैक इस्तेमाल के लिए तैयार है। तैयार फेस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट तक मास्क लगाए रखें और फिर चेहरा पानी से धो लें। इस फेस पैक का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
diy mango face masks,beauty tips,beauty hacks आम और शहद का फेस पैक

जिनके चेहरे पर पिंपल है उनके लिए ये फेस पैक बहुत ही फायदेमंद होता है। एक चम्मच आम का पल्प, नींबू का रस और एक चम्मच शहद लें। तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर कसाव आता है। आम वाले इस फेस पैक को लगाने से चेहरे को पोषण मिलता है।
diy mango face masks,beauty tips,beauty hacks आम और दही का फेसपैक

अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो यह फेसपैक आपके लिए ही है। आम की बहुत सारी खूबियों के अलावा इस पैक में दही के भी गुण हैं। ये दोनों ही घर में आराम से मिल जाते हैं और पिग्मेंटेशन और टेनिंग को दूर करने में मदद करते हैं। इस पैक को बनाने के लिए आम के पल्प में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिला लें। अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर एक मोटी परत लगा लें। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक रखें और फिर साफ कर लें। diy mango face masks,beauty tips,beauty hacks कच्चे आम, हल्दी और बेसन का फेस पैक

बेसन न केवल एक अद्भुत एक्सफोलिएटिंग एजेंट है, बल्कि यह टैन हटाने में भी मदद करता है। दही टैन और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है जबकि शहद त्वचा को हाइड्रेट रखता है। हल्दी त्वचा के लिए एक एंटीबैक्टीरियल प्रभाव रखती है जिससे त्वचा संबंधी कई समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है। एक बाउल में सारी सामग्री लेकर अच्छी तरह से मिला लें। एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर उंगलियों से फैलाएं। फेस पैक को सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम एक बार इस्तेमाल करें।
diy mango face masks,beauty tips,beauty hacks
मैंगो पल्प फेसपैक

अगर आपकी स्किन का कलर एक तरह का नहीं है, तो आप आम का पैक ट्राई कर सकती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आम का गुदा लेकर उससे फेसपैक तैयार करना होगा। आपको बस आम का गुदा निकाल कर अपने चेहरे पर 2 से 3 मिनट तक रगड़ना है। यह काम हल्के हाथों से करें। कुछ देर मसलने के बाद इसे 5 से 7 मिनट तक के लिए चेहरे पर छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से चहेर को साफ कर लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा पर चमक आएगी और रंगत में भी निखार होगा। diy mango face masks,beauty tips,beauty hacks आम और बेसन का फेसपैक

इस पैक को बनाने के लिए आपको आम का गुदा, दो चम्मच बेसन और आधा चम्मच शहद और कुछ पीसे बादाम लेने होंगे। एक कटोरी में आम का पल्प ड़ालें। इसके बाद बेसन, पीसे बादाम और शहद भी ड़ाल लें। अब इसे अच्छी तरह मिला का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए और 10 से 12 मिनट के बाद धो लें। इस पैक को दो बार लगाएं और परिणाम देखें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology