न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही बना सकते हैं सस्ते में ये 5 कॉफी ब्यूटी प्रोडक्ट्स, होगी त्वचा और बालों की सही देखभाल

ऐसे में आप घर पर ही कॉफी की मदद से सस्ते ब्यूटी प्रोडक्ट्स बना सकती हैं जो आपके बालों और त्वचा की सही देखभाल करने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Mar 2022 2:38:19

घर पर ही बना सकते हैं सस्ते में ये 5 कॉफी ब्यूटी प्रोडक्ट्स, होगी त्वचा और बालों की सही देखभाल

कॉफी एक ऐसा पेय पदार्थ हैं जो आज के समय में सभी के घर में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। लोग इसका सेवन शरीर में ताजगी और स्फूर्ति लाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कॉफी आपकी त्वचा और बालों से जुड़ी परेशानियां दूर करने में भी काम आ सकती हैं। जी हां, बाजार में भी कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलत हैं जो कॉफी बेस्ड होते हैं लेकिन ये बहुत महंगे होते हैं। ऐसे में आप घर पर ही कॉफी की मदद से सस्ते ब्यूटी प्रोडक्ट्स बना सकती हैं जो आपके बालों और त्वचा की सही देखभाल करने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

diy 5 coffee products at home,beauty tips,beauty hacks

कॉफी फेस पैक

स्किन के लिए कॉफी के बहुत फायदे हैं। एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज के साथ ही कॉफी में कई तरह के एसिड मौजूद होते हैं जो त्वचा को एजिंग से बचाते हैं। कॉफी त्वचा के कॉलेजन को बूस्ट करती है जिससे फाइन लाइंस कम हो जाती हैं। इतना ही नहीं कॉफी से त्वचा में निखार और सॉफ्टनेस भी आती है। आप घर पर ही कॉफी से आसान तरीके से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। चलिए हम आपको विधि बताते हैं।

आवश्यक सामग्री

- 1 चम्मच कॉफी
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 2 बड़ा चम्मच दूध

इस्तेमाल करने का तरीका

एक बाउल में दूध लें और उसमें कॉफी और हल्दी डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर लगा लें। इस मास्क को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। मास्क लगाते वक्त उंगलियों को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में घुमाएं। इससे चेहरे पर ब्लड र्स्कुलेशन तेज हो जाता है और मास्क का असर भी अच्छा नजर आता है। मास्क के सूखने पर चेहरे को पानी से वॉश कर लें। आप रोज भी इस मास्क को चेहरे पर लगा सकती हैं या फिर आपको हफ्ते में 2-3 बार इस मास्क को चेहरे पर लगना चाहिए। अगर आपके चेहरे पर फाइन लाइंस है तो इस मास्क को लगाने से वह कम हो जाएंगी।

diy 5 coffee products at home,beauty tips,beauty hacks

कॉफी हेयर शैम्पू

बालों की हेल्थ के लिए भी कॉफी बहुत फायदेमंद है। बालों की ग्रोथ के लिए कॉफी में मौजूद कैफीन बहुत ही फायदेमंद होती है। अगर आपको हेयर फॉल की परेशानी है तो आप कॉफी के इस्तेमाल से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। बाजार में कॉफी से बना हेयर मास्क, हेयर स्प्रे और हेयर शैम्पू आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। मगर आप घर पर भी कॉफी से शैम्पू तैयार कर सकती हैं। चलिए हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताते हैं।

आवश्यक सामग्री

- 3 बड़ा चम्मच माइल्ड शैम्पू
- 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर
- 1 चम्मच एलोवेरा जैल

इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले कॉफी पाउडर को एलोवेरा जैल में मिलाएं। जब कॉफी अच्छी तरह से एलोवेरा जैल में मिल जाए तो इस मिश्रण को शैम्पू में मिलाएं। अब इस मिश्रण से बालों को साफ करें। अगर आपके बाल बहुत बड़े हैं तो उस हिसाब से शैम्पू, एलोवेरा जैल और कॉफी पाउडर की मात्रा बढ़ा भी सकती हैं। मीडियम लेंथ के बालों के लिए इतनी ही सामग्री काफी होती है। अपने बालों को इस मिश्रण से अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद बालों को पानी से वॉश कर लें। अगर आप हर दूसरे दिन कॉफी मिक्सड शैम्पू से बाल धोती हैं तो आपकी हेयर फॉल की समस्या कम हो जाएगी। साथ ही नए बाल भी ग्रो होने लगेंगे।

diy 5 coffee products at home,beauty tips,beauty hacks

कॉफी लिप स्क्रब

चेहरे के साथ-साथ बहुत जरूरी है कि होंठों को भी एक्सफोलिएट किया जाए। दरअसल, होंठों की त्वचा का गुलाबीपन बना रहे और वह हमेशा सॉफ्ट रहें इसके लिए बहुत जरूरी है कि उन्हें भी एक्सट्रा केयर दी जाए। बाजार में आपको बहुत सारे लिप केयर प्रोडक्ट मिले जाएंगे मगर, मेहंगे प्रोडक्ट्स को यूज करने की जगह आप होंठों पर घर में बना कॉफी स्क्रब भी यूज कर सकती हैं। चलिए हम आपको इसे बनाने की विधि बताते हैं।

आवश्यक सामग्री

- 1 चम्मच कॉफी पाउडर
- 1 चम्मच शहद

इस्तेमाल करने का तरीका

शहद और कॉफी पाउडर को मिक्स करें और 10 मिनट के लिए हल्के हाथों से होंठों को स्क्रब करें। इस मिश्रण को 10 मिनट तक होंठों पर लगा रहने दें और फिर होंठों को पानी से साफ कर लें। ऐसा अगर आप हर दूसरे दिन करेंगी तो आपके होंठों का कालापन दूर हो जाएगा। साथ ही होंठ फटने की समस्या भी दूर हो जाएगी।

diy 5 coffee products at home,beauty tips,beauty hacks

कॉफी फुट मास्क

शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में पैरों की केयर लोग कम ही करते हैं। ऐसे में पैरों में डेड स्किन इकट्ठा होने लगती है। कई बार पैरों की केयर न करने पर त्वचा ड्राय हो जाती है और फटने लगती है। ऐसे में पैर दिखने में तो बुरे लगते ही हैं साथ ही यह स्थिति काफी दर्दनाक भी होती है। इस लिए पैरों के केयर जरूरी है और इसके लिए बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। आप चाहें तो घर पर ही कॉफी से फुट मास्क तैयार कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे-

आवश्यक सामग्री

- 1 चम्मच कॉफी
- 1 चम्माच नारियल का तेल
- 1/2 चममच बेकिंग सोडा

इस्तेमाल करने का तरीका

इन तीनों सामग्रियों को मिक्स करें और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को पैरों में स्क्रब करते हुए लगाएं। 10 मिनट तक स्क्रब करने के बाद अगले 10 मिनट के लिए इस पेस्ट को पैरों में लगा छोड़ दें। इसके बाद पैरों को गुनगुने पानी से साफ करें। ऐसा रोज करने पर आपके पैरों की डेड स्किन तो रिमूव होगी ही साथ ही पैरों की टैनिंग भी कम हो जाएगी।

diy 5 coffee products at home,beauty tips,beauty hacks

कॉफी लोशन

कॉफी से आप लोशन भी तैयार कर सकती हैं। एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होने के कारण कॉफी त्वचा पर आईं झुर्रियों को कम करती हैं। ऐसे में कॉफी बेस्ड बॉडी लोशन लगाने से आप शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा में पड़ रही झुर्रियों को कम कर सकते हैं। कॉफी से घर पर ही बॉडी लोशन तैयार किया जा सकता है। चलिए हम आपको इसकी विधि बताते हैं।

आवश्यक सामग्री

- 2 चम्मच एलोवेरा जैल
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1 चम्माच कॉफी

इस्तेमाल करने का तरीका

इन तीनों सामग्रियों को तब तक मिक्स करें जब तक यह क्रीम का रूप न लेले। इस के बाद इसे आप चेहरे के साथ-साथ पूरी बॉडी में कहीं भी लगा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद