न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फटी त्वचा बनती हैं सर्दियों की बड़ी समस्या, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

जो त्वचा को सॉफ्ट बनाता है, लेकिन इसी के साथ ही आप घर में मौजूद कुछ चीज़ों का इस्तेमाल करके भी फटी त्वचा को मुलायम बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 30 Nov 2022 3:58:39

फटी त्वचा बनती हैं सर्दियों की बड़ी समस्या, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

सर्दियों की शुरूआत होन के साथ ही त्वचा संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। सर्दी के मौसम में त्वचा का रूखा और बेजान होना आम बात है। इस मौसम में त्वचा से नमी छिन जाने की वजह से त्वचा फटने की समस्या सामने आने लगती हैं। फटी त्वचा के कारण आपका निखार तो छिनता ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही इसमें जलन और खिंचाव भी महसूस होता हैं जो असहज स्थिति पैदा करता हैं। ऐसे में लोग बाज़ार में मिलने वाला मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करते हैं जो त्वचा को सॉफ्ट बनाता है, लेकिन इसी के साथ ही आप घर में मौजूद कुछ चीज़ों का इस्तेमाल करके भी फटी त्वचा को मुलायम बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में...

cracked skin becomes a big problem in winter,these home remedies will give relief,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा

एलोवेरा में सूदिंग गुण होते हैं जो कि त्वचा की जलन को कम करता है। एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चर देता है जिससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और फटती नहीं हैं। त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाने से फटी त्वचा ठीक होती है और त्वचा की जलन भी शांत होती है।

cracked skin becomes a big problem in winter,these home remedies will give relief,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल

विटामिन ई से भरपूर नारियल तेल न सिर्फ आपके बालों को स्वस्थ बनाता है, बल्कि फटी त्वचा से भी राहत दिलाता है। नारियल तेल लगाने से फटी त्वचा तेज़ी से ठीक होने लगती है, क्योंकि इससे त्वचा पर नए सेल्स बनते हैं।

cracked skin becomes a big problem in winter,these home remedies will give relief,beauty tips,beauty hacks

दूध की मलाई

फटी त्वचा को ठीक करने के लिए दूध की मलाई एक बेहतर विकल्प है। रात में सोने से पहले चेहरे पर मलाई लगाकर थोड़ी देर तक मसाज करें। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और मलाई त्वचा पर एक लेयर तैयार कर देती है, जो त्वचा को फटने से बचाती है। साथ ही त्वचा फटने से होने वाली जलन भी मलाई लगाने से शांत हो जाती है।

cracked skin becomes a big problem in winter,these home remedies will give relief,beauty tips,beauty hacks

देसी घी

आपके फटे गालों को ग्लोइंग और पिंक बनाने में देसी घी आपकी काफी मदद कर सकता है। गालों के रूखेपन को दूर करने के लिए आप कुछ बूंदें देसी घी को अपनी हथेलियों पर लें और इसमें दो बूंद शहद मिक्स कर लें। अब इन दोनों चीजों को मिला कर इस मिक्सचर से करीब पांच मिनट अपने चेहरे की मसाज करें। इससे गालों का रूखापन भी दूर होगा और स्किन में ग्लो भी आने लगेगा।

cracked skin becomes a big problem in winter,these home remedies will give relief,beauty tips,beauty hacks

शहद

त्वचा पर होने वाली जलन को शांत करने में शहद भी बहुत मददगार होता है, इसमें सूदिंग इफेक्ट्स होता है। फटी त्वचा पर शहद और मलाई मिलाकर लगाने से न सिर्फ वह जल्दी ठीक होती है, बल्कि बेहद मुलायम और चमकदार भी बनती है। कुछ दिनों के इस्तेमाल के बाद ही आपको त्वचा पर फर्क दिखने लगेगा।

cracked skin becomes a big problem in winter,these home remedies will give relief,beauty tips,beauty hacks

दही

त्वचा के लिए दही भी बहुत फायदेमंद होती है, यह स्किन को मॉइश्चराइज करके इसकी नमी को बनाए रखता है। इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट और हेल्दी फैट्स होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं। साथ ही फटी त्वचा को भी रिपेयर करते हैं।

cracked skin becomes a big problem in winter,these home remedies will give relief,beauty tips,beauty hacks

दालचीनी

एंटीबैक्टीरियल होने के कारण दालचीनी का लेप चेहरे पर लगाने से बैक्टीरिया मर जाते हैं। दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर लगाएं और इस लेप को 5 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। शहद लगाने से त्वचा मुलायम होती है।

cracked skin becomes a big problem in winter,these home remedies will give relief,beauty tips,beauty hacks

पपीते का पेस्ट

वैसे तो पपीता आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, फटी त्वचा के लिए भी पपीता बहुत अच्छा होता है। पपीते का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक मसाज करें। पपीते में मौजूद तत्व डेड स्किन हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना

सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस

राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना

नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप

‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार

बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ

‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे

Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर

रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन

श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’

रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे