न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन सस्ते सुपरफूड्स के सेवन से पाए हेल्‍दी और खूबसूरत त्वचा, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

त्वचा का जितना ऊपर से ख्याल रखना जरूरी है, उतना ही अंदर से।एक्सपर्ट के अनुसार, एक बेहतर स्किन केयर रूटीन, हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान से एजिंग के प्रोसेस को आसानी से स्लो किया जा सकता है। त्वचा को लंबे समय तक हेल्‍दी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए हेल्‍दी डाइट का सेवन बेहद जरुरी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 11:06:35

इन सस्ते सुपरफूड्स के सेवन से पाए  हेल्‍दी और खूबसूरत त्वचा, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

त्वचा का जितना ऊपर से ख्याल रखना जरूरी है, उतना ही अंदर से।एक्सपर्ट के अनुसार, एक बेहतर स्किन केयर रूटीन, हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान से एजिंग के प्रोसेस को आसानी से स्लो किया जा सकता है। त्वचा को लंबे समय तक हेल्‍दी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए हेल्‍दी डाइट का सेवन बेहद जरुरी है। पोषक तत्वों से भरपूर फूड आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं। वहीं ऐसे कई सुपरफूड हैं, जो एजिंग के साइन को स्लो करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

skin care,skin care food,anti aging food,superfood for skin,skin care tips,beauty,beauty tips

अलसी

अलसी आपकी त्वचा की सुंदरता को बढ़ाता है, इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन B, B1, B6, सी, ई त्वचा में कोलेजन प्रोडक्शन और नए सेल्स का निर्माण करते है जिससे आपकी स्किन हमेशा साफ रहती है। इन बीजों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, कार्ब्स, फोलेट, कैल्शियम, पोटैशियम सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचा सकते हैं। इसके सेवन से कब्ज नहीं होता। वजन कंट्रोल में रहता है। आप अलसी के बीज को लड्डू, चीला, या फिर दूध के साथ मिक्स कर डाइट में शामिल कर सकती हैं।

skin care,skin care food,anti aging food,superfood for skin,skin care tips,beauty,beauty tips

बीटरूट

बीटरूट में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो बॉडी को डीटॉक्‍स करती है। डीटॉक्‍स होने की वजह से चेहरे पर नेचुरल ग्‍लो आता है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में चुकंदर को शामिल करें तो यह आपकी स्किन को हेल्‍दी और प्रॉब्‍लम फ्री रखेगी। इसके साथ ही इसके नियमित सेवन से शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है। यह शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाकर हमें एनीमिया जैसे रोगों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

skin care,skin care food,anti aging food,superfood for skin,skin care tips,beauty,beauty tips

जामुन

जामुन त्वचा को खूबसूरत और मुलायम बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा को ग्लोइंग और रिफ्रेश रखने में मदद करता है।

skin care,skin care food,anti aging food,superfood for skin,skin care tips,beauty,beauty tips

पपीता

पपीता हमारी त्वचा के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। पपीता विटामिन ए, सी और ई का एक समृद्ध स्रोत है, और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेट करता है, दाग-धब्बों, मुंहासों, और इसी तरह की अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

skin care,skin care food,anti aging food,superfood for skin,skin care tips,beauty,beauty tips

केला

केला एक सुपरफूड है जिसमें जिंक होता है जो मुंहासे पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ता है। इसके अलावा इसका विटामिन ए, बी, सी, ई, पोटेशियम, मैंगनीज और आयरन होता है जो मुंहासों के निशान को कम करने में भी मदद करता है।

skin care,skin care food,anti aging food,superfood for skin,skin care tips,beauty,beauty tips

गाजर

गाजर आपके स्किन को ग्लोइंग और स्‍पॉटलेस बनाता है। दरअसल गाजर में एंटीऑक्सीडेंट तत्‍व भरपूर मात्रा में मिलता है जो त्वचा को गहराई से डीटॉक्‍स करता है और चेहरे पर चमक बनाता है। गाजर में मौजूद विटामिन ए पिंपल और झुर्रियों को भी दूर करता है।

skin care,skin care food,anti aging food,superfood for skin,skin care tips,beauty,beauty tips

अनार

अनार स्किन में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे आपकी स्किन की लचक बढ़ती है और स्किन टाइट होती है। अगर आप रोज एक गिलास अनार के जूस का सेवन करते है तो आपका ब्‍लड पयूरिफाई होता है और चेहरे पर चमक भी आती है। अनार का जूस पीने से स्किन फ्लोलेस और स्‍पॉटलेस भी बनता है। आप घर पर ही अनार का जूस निकाल सकते हैं और पी सकते हैं।

skin care,skin care food,anti aging food,superfood for skin,skin care tips,beauty,beauty tips

ड्राई फ्रूट्स

ग्लोइंग स्किन के लिए आपकी डायट नट्स और ड्राई फ्रूट्स का शामिल होना बहुत जरूरी है। क्योंकि ये आपकी स्किन को ग्लो बढ़ाने वाले सभी जरूरी पोषक तत्व देने के साथ ही स्किन में असेंशियल ऑइल्स की कमी को भी दूर करते हैं। एजिंग के प्रोसेस को स्लो करने के लिए हेल्दी फैट की भी आवश्यकता होती है, ऐसे में ड्राई फ्रूट्स इसकी कमी को पूरा करते हैं। ड्राई फ्रूट्स में विभिन्न तरह के विटामिन, आवश्यक फैट और अन्य पोषक तत्व होते हैं, ये आपको हेल्दी और फिट रखने के साथ-साथ त्वचा को भी जवां और हसीन रखने में मदद करते हैं।

skin care,skin care food,anti aging food,superfood for skin,skin care tips,beauty,beauty tips

स्प्राउट्स

स्प्राउट्स में सिलिका होता है जो त्वचा के कनेक्टिव टिशू को पुर्नजीवित करने में मदद करता है। साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। विषाक्त पदार्थों की वजह से त्वचा बेजान दिखने लगती है। साथ ही स्प्राउट्स में विटामिन ए और सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी कोलेजन को प्रमोट करता है। सन डैमेज और स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए विटामिन ए और फोलेट की आवश्यकता होती है। यह उन्हें रोकने का काम करते हैं। स्प्राउट अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। यही नहीं स्किन और त्वचा दोनों के लिए स्प्राउट्स गुणकारी माने जाते हैं।

skin care,skin care food,anti aging food,superfood for skin,skin care tips,beauty,beauty tips

हरी पत्तेदार सब्जियां

त्वचा से जुड़ी परेशानियों का संपर्क कही ना कहीं पेट से जुड़ा होता है। ऐसे में पेट स्वस्थ होने से आधी बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसलिए कई लोग पानी का सेवन और फाइबर युक्त डाइट फॉलो करने की सलाह देते हैं। वहीं हरी पत्तेदार सब्जियां ना सिर्फ पचाने में आसान होती हैं, बल्कि यह एजिंग के साइन को समय से पहले आने से रोकती हैं। समय से पहले होने वाली झुर्रियां या फिर फाइन लाइन्स से बचना चाहते हैं तो इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद