न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 तेल की मसाज से मिलेगा दो मुंहे बालों से छुटकारा, जानें और आजमाए

परेशानियों में से एक हैं दो मुंहे बालों की समस्या जिसमें बाल बहुत डैमेज होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तेल की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मसाज से दो मुंहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 10:23:40

इन 7 तेल की मसाज से मिलेगा दो मुंहे बालों से छुटकारा, जानें और आजमाए

चहरे के आकर्षण को बढ़ाने में बालों का भी महत्वपूर्ण स्थान होता हैं जो आपके लुक को बदलने का काम करते हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कि बालों की अच्छे से सार-संभाल की जाए। सर्दियों के इन दिनों में बालों की नमी खो जाती हैं जिसकी वजह से रूखापन आने लगता है और बढ़ते प्रदूषण और धूल की वजह से भी बालों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक हैं दो मुंहे बालों की समस्या जिसमें बाल बहुत डैमेज होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तेल की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मसाज से दो मुंहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,two mouthed hair

नारियल तेल

दोमुंहे बालों की समस्या से निजात पाने के लिए नारियल तेल आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। नारियल तेल आपके बालों को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है। साथ ही यह धूल-मिट्टी और प्रदूषण से बालों की सुरक्षा करता है। अगर आप दो मुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सप्ताह में दो से तीन बार नारियल तेल अपने बालों में लगाएं। कोशिश करें कि तेल को अपने बालों के सिरे में जरूर लगाएं। इससे दोमुंहे बालों की परेशानी से राहत मिल सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,two mouthed hair

एवोकाडो ऑयल

एवोकाडो ओमेगा-3 फैटी एसिड और मिनरल से भरपूर होता है, जो आपके बालों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से समृद्ध हो जाता है, जो बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे बाल लंबे समय तक मॉइस्चराइज होते हैं। एवोकाडो ऑयल को बालों में लगाने से डैमेज और फिजी बालों से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही यह बालों की चमक को बढ़ाता है। एवोकाडो ऑयल को सप्ताह में 1 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे दोमुंहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। बालों में इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच ऑलिव ऑयल लें। इसमें दो टेबलस्पून एवोकाडो ऑयल डालकर मिक्स करें। अब इस तेल के मिश्रण को अपने बालों पर लगाकर करीब 3 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे आपके बाल सिल्की हो सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,two mouthed hair

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें सुरक्षात्मक और मॉइस्चराइजिंग गुण होता हैं। यह आपके बालों को सॉफ्ट और कैरोटीन प्रदान करता है। इस तेल को नींबू के साथ बालों में लगाने से आपके बाल डैंड्रफ से मुक्त हो सकते हैं। साथ ही यह तेल बालों को कंडीशनिंग प्रदान करता है। यह प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है, जो केमिकल अवयवों से मुक्त है। इस तेल के इस्तेमाल से रुखे और उलझे बालों से छुटकारा मिलेगा। सर्दियों में बालों में होने वाली समस्याओं से बचाने में ऑलिव ऑयल लाभकारी हो सकता है। सप्ताह में 1 बार ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपने पूरे बालों में ऑलिव ऑयल लगाएं। फिर इसे तौलिए से करीब 30 मिनट तक लपेट के छोड़ दें।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,two mouthed hair

बादाम तेल

बादाम तेल दो मुंहे बालों की समस्या को दूर करने में असरकारी हो सकता है। इस तेल में विटामिन ई और विटामिन के भरपूर रूप से होता है, जो आपके बालों को भरपूर पोषण प्रदान करता है। जो आपके बालों को डैमेज होने से बचा सकता है। दो मुंहे बालों की समस्या से राहत पाने के लिए आप बादाम तेल को सीधे तौर पर अपने बालों में लगा सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,two mouthed hair

ऑर्गन का तेल

ऑर्गन ऑयल को बालों में लगाने से आपके बाल हाइड्रेट हो सकते हैं। जिससे दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। ऑर्गन ऑयल आपके बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है, जिससे बालों की चमक बढ़ती है। अगर आपके दोमुंहे बाल काफी ज्यादा हो रहे हैं, तो अपने बालों के सिरे पर ऑर्गन ऑयल लगाएं। इसके बाद कुछ समय इसे तौलिए से चपेट कर छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें। इससे दोमुंहे बालों की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,two mouthed hair

फिश ऑयल

दोमुंहे बालों की वजह से डैमेज हुए बालों की रिपेयरिंग के लिए आप फिश ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिश ऑयल में फैटी एसिड भरपूर रूप से होता है, जो आपके बालों को गहराई से पोषण प्रदान करता है। इस तेल को बाल में सबाने से ब्लड सर्कुलेशन बी बेहतर बेहता है, जो बालों को हेल्दी बनाए रखता है। फिश ऑयल को बालों में लगाने के लिए सबसे पहले 2 कैप्सूल फिश ऑयल लें। अब इस तेल में दो बड़े चम्मच नारियल तेल के डालेँ। इसके बाद इसमें लैवेंडर तेल की कुछ बूंदे डाल दें। फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं। इन तेलों के मिश्रण को अपने बालों के सिरे पर लगाएं। बाद में अपने बालों को तौलिए से लपेट लें। करीब 30 से 40 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। इन तरीके से फिश ऑयल का इस्तेमाल करने से दोमुंहे बालों की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,two mouthed hair

अंगूर के बीज का तेल

ग्रेपसीड ऑयल कोल्ड-प्रेस्ड अंगूर के बीजों का अर्क होता है। इसमें एमोलिएंट, एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्व भरपूर रूप से मौजूद होता हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें कई अन्य प्राकृतिक तेलों के समान मॉइस्चराइजिंग गुण मौजूद होता है। डैमेज और कमजोर बालों को झड़ से मजबूत करने में ग्रैप्ससीड ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। डैंड्रफ और झड़ते बालों से लड़ने में यह तेल काफी प्रभावी साबित हो सकता है। इस तेल को आप सीधे तौर पर अपने बालों में लगा सकते हैं। यह काफी हल्का तेल होता है, जिसे आप सप्ताह में कई बार अपने बालों में लगा सकते हैं। चमकदार और हाइड्रेट बालों के लिए इस तेल को करीब 10 मिनट तक अपने बालों में लगाकर छो़ड़ दें। बाद में ठंडे पानी से अपने बालों को धो लें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद