न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं नीम का तेल, इस्तेमाल से बढ़ेगी खूबसूरती

जो स्किन और बालों की परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नीम का तेल स्किन और बालों को फायदा पहुंचाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Sep 2022 3:13:53

स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं नीम का तेल, इस्तेमाल से बढ़ेगी खूबसूरती

इस बढ़ते प्रदूषण के जमाने में स्किन और बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। इसके लिए लोग बाजार में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आप इसके लिए औषधीय गुणों से भरपूर नीम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। प्राचीन समय से नीम के तेल का इस्तेमाल कई रोगों के निवारण में किया जाता रहा हैं। वहीँ स्किन और बालों के लिए भी नीम का तेल बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। इस तेल के इस्तेमाल से आप अपने सौंदर्य में निखार ला सकते हैं। नीम के तेल में ऐंटिफंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो स्किन और बालों की परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नीम का तेल स्किन और बालों को फायदा पहुंचाता हैं।

benefits of neem oil for skin and hair,beauty tips,beauty hacks

बढ़ते उम्र के संकेत को रोकने में

नीम तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकने के लिए हफ्ते में दो बार 10 मिनट तक नीम तेल से चेहरे और गले की मालिश करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी त्वचा जल्दी बूढ़ी नहीं होगी और आप जवां नजर आएंगी।

benefits of neem oil for skin and hair,beauty tips,beauty hacks

एक्ने कण्ट्रोल करने में करता है मदद

नीम ऑयल हमेशा से ही आयुर्वेदिक मेडिसिन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यह एक्ने के लिए एंटीडोट की तरह है। नीम ऑयल के एंटी बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल प्रॉपर्टी एक्ने को खत्म करने में मदद करता है। यह रेडनेस, इचिंग और एक्ने का दर्द कम करने में भी मददगार है। यही-नहीं एक्ने के निशान को भी कम करने का काम करता है।

benefits of neem oil for skin and hair,beauty tips,beauty hacks

बालों में नहीं होती है लाइस

सबसे पहले नीम ऑयल आपके बालों को फ्रिज-फ्री बनाता है। साथ ही में आपके बालों की रफनेस को भी कम करता है। इसमें आप नारियल ऑयल मिलाकर मसाज कर रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसे में आपको जू से भी छुटकारा मिल जाता है।

benefits of neem oil for skin and hair,beauty tips,beauty hacks

बढ़ती है त्वचा की खूबसूरती

नीम तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है जो हमारी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है। खासकर सर्दियों के दिनों में नहाने के बाद नीम तेल के 1 भाग को नारियल के तेल के 2 भागों के साथ मिलाएं और पूरे शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन नर्म-मुलायम और खूबसूरत बन जाएगी।

benefits of neem oil for skin and hair,beauty tips,beauty hacks

रूसी से दिलाए छुटकारा

नीम का तेल बच्चों को जरूर लगाएं। अक्सर छोटी लड़कियों को सिर में जुएं हो जाते हैं। नीम का तेल लगाने से जुएं मरते हैं। सिर पर अधिक रूसी हो गए हैं, तो डैंड्रफ हटाने का काम करता है यह तेल। जुएं हटाने के लिए रात में सोने से पहले तेल लगा लें और सुबह बालों को साफ कर लें। इससे जुएं मर जाते हैं। डैंड्रफ की समस्या है को दूर करने के लिए नीम का तेल प्रत्येक सप्ताह दो दिन स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। इससे बालों को मजबूती और चमक भी मिलती है।

benefits of neem oil for skin and hair,beauty tips,beauty hacks

पैरों को फंगस से बचाए

अगर आपको एथलिट फूट की बीमारी है तो नीम ऑयल आपको फंगस से बचाता है। यह एक नेचुरल एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीसेप्टिक है जो इस बीमारी की छुट्टी कर देगी है। यह फंगस को पनपने ही नहीं देता है।

benefits of neem oil for skin and hair,beauty tips,beauty hacks

नीम का तेल बनाने का तरीका

सबसे पहले आप नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धोलें। पत्तियों को टहनियों से अलग करके एक कटोरी में रखें ताकि इसका सही नाप मिलाया जा सके। अब मिक्सर जार में डालकर पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें। इसमें एक कटोरी नारियल का तेल मिलाकर अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें। नीम और नारियल के तेल का अच्छे से पिसा मिक्चर तैयार हो गया है। अब भारी तले की कड़ाही में नीम और तेल का मिश्रण डाल दें। इसे धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए लगातार चलाते हुए पकाएं। नीम के तेल को बनाने के लिए हमने एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। अब तेल को ठंडा कर लें और बाद में छान लें। इसे आप रूम टेम्परेचर पर स्टोर करके रख सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद