Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों के लिए किस तरह फायदेमंद हैं बियर, जानें फायदे और शैंपू करने का तरीका

आज हम आपको बियर शैंपू लगाने के तरीके और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 8:48:50

बालों के लिए किस तरह फायदेमंद हैं बियर, जानें फायदे और शैंपू करने का तरीका

सभी चाहते हैं कि उनके बाल स्वस्थ, मुलायम और घने बने। आज के समय में धूल, प्रदूषण और नमी के कारण बालों को काफी तकलीफें उठानी पड़ती हैं। खासतौर से मॉनसून के दिनों में बालों को खास देखभाल की जरूरत होती हैं। इसके लिए कई लोग बियर का इस्तेमाल का सकते हैं जिसमें विटामिन बी, माल्टोज और ग्लूकोज की प्रचुर मात्रा होती है। बियर प्रोडक्ट के रूप में आजकल बाजार में शैंपू मिल जाता हैं जो बालों को पोषण देने के साथ ही कई तरह से फायदे पहुंचाता हैं। आज हम आपको बियर शैंपू लगाने के तरीके और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...


beer beauty benefits for hair,beauty tips,beauty hacks
बालों को मजबूत बनाए

बालों को मजबूत बनाने के लिए बियर शैंपू बहुत फायदेमंद माना जाता है। आजकल प्रदूषण, धूल और गर्मी के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इस वजह से बाल टूटने झड़ने लग जाट हैं। ऐसे में बियर शैंपू का इस्तेमाल करने से बाल मजबूत बनते हैं। इसमें विटामिन बी12 है जो बालों को मजबूती देता है। अगर आप भी मजबूत बाल चाहते हैं तो बियर शैंपू का इस्तेमाल करें। beer beauty benefits for hair,beauty tips,beauty hacks रूसी की समस्या दूर करे

बालों की रूसी की समस्या में भी आप बियर शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन बी पाया जाता है जो रूसी की समस्या को दूर करने में मदद करता है। बियर शैंपू का इस्तेमाल करने से बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं। beer beauty benefits for hair,beauty tips,beauty hacks बालों को वॉल्यूम दे

अगर आपके बाल पतले हैं तो बालों को वॉल्यूम देने के लिए बियर शैंपू का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे बाल मजबूत और बाउंसी बनते हैं। बियर शैंपू में कॉपर, मैग्नीशियम और आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। यदि आपके बाल पतले हैं, तो चिंता न करें! बीयर शैंपू यहां अद्भुत काम करता है। अगर आपको बाहर जाना है और कुछ ग्लैमरस लुक चाहिए, तो बीयर शैम्पू से अपने बालों को शैम्पू करें। बीयर में एक्टिवेटिड यीस्ट होता है जो, रोम से बालों के हर स्ट्रैंड को ऊपर उठाने में मदद करता है beer beauty benefits for hair,beauty tips,beauty hacks कंडीशनर के तौर पर करें इस्तेमाल

आप बियर शैंपू का इस्तेमाल कंडीशनर के तौर पर भी कर सकते हैं। बियर शैंपू लगाने से बाल सिल्की और मजबूत बनते हैं। इस शैंपू का इस्तेमाल करने के बाद आपको कंडीशनर की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप खूबसूरत और शाइनी बाल चाहते हैं तो बियर शैंपू का इस्तेमाल करें।

सिर की तैलीय त्वचा से छुटकारा दिलाए

बियर में एसिड होता है, जो सिर की तैलीय और ग्रीसी त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। ये सिर की त्वचा में तेल के उत्पादन को नियंत्रित करता है और अधिक गंदगी को साफ़ करता है। beer beauty benefits for hair,beauty tips,beauty hacks
बालों में चमक लाता है

यदि आपके बाल बेजान हैं, तो आप बीयर शैम्पू का उपयोग करके बहुत खुश होंगी। इसमें मौजूद विटामिन-B बालों में शाइन लाता है। बीयर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो आपके लॉक्स में चमक जोड़ता है। यह बालों को एक आकर्षक अपील देता है। यदि आपके बाल बहुत शुष्क हैं, तो आप अपने बालों को शैम्पू करने से पहले बियर हेयर मास्क का उपयोग कर सकती हैं।

beer beauty benefits for hair,beauty tips,beauty hacks कैसे करें बालों को शैंपू

आप अपने बालों को धोने के लिए जिस भी शैंपू का इस्तेमाल करते हैं उससे शैंपू कर लें। लेकिन ऐसा करते समय ध्यान रखें, कि कंडीशनर करने से बचें। बालों को कंडीशनर करने के लिए आप बीयर का इस्तेमाल करने वाले हैं। शैंपू से अच्छी तरह बालों को धो लेने के बाद फ्लैट बीयर को अपने बालों में डालें और कुछ मिनट तक स्कैल्प पर रहने दें। लगभग 1 मिनट तक हल्के हाथों से बालों की मसाज करें। इसके बाद अपने बाल धो लें। ध्यान रहे, बीयर को पूरी तरह बालों पर से न धोएं, उसकी थोड़ी मात्रा बालों पर शेष रहने दें। बाद में बालों को सुखा लें। अच्छे रिजल्ट्स के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार बालों को बीयर से वॉश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology