Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेकिंग सोडे में छिपे हैं खूबसूरती के कई राज, जानें किस तरह किया जाए इसका इस्तेमाल

हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बेकिंग सोडे का इस्तेमाल कर अपने शरीर की खूबसूरती में इजाफा किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में.

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Sep 2022 6:47:49

बेकिंग सोडे में छिपे हैं खूबसूरती के कई राज, जानें किस तरह किया जाए इसका इस्तेमाल

खूबसूरत त्वचा की चाहत हर महिला करती हैं और इसके लिए वे कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ ही घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल करती हैं। घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक हैं बेकिंग सोडा जिसे रसोई में खाना बनाने के दौरान बहुत इस्तेमाल किया जाता हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-सेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-बैक्टिरियल गुण त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। बेकिंग सोडे में खूबसूरती के कई राज छिपे हैं जो त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित करते हुए इसकी चमक और ताजगी को बढ़ाने का काम करते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बेकिंग सोडे का इस्तेमाल कर अपने शरीर की खूबसूरती में इजाफा किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

beauty benefits of baking soda,beauty tips,beauty hacks पिंपल से छुटकारा

ऑयली स्किन के कारण चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की काफी परेशानी देखने को मिलती है। पिंपल से छुटकारा पाना के लिए आप बेकिंग सोड़ा यानी खाने वाला सोड़ा का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक चम्मच बेकिंग सोड़ा लें, इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पिंपल पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे रहने दें। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करना से पिंपल दूर हो जाएंगे। beauty benefits of baking soda,beauty tips,beauty hacks सनबर्न से दिलाए राहत

बेकिंग सोडा क्षारीय प्रकृति का होता है, जो कि धूप से जली त्वचा को शांत करने और खुजली से राहत दिला सकता है। इसके एंटी-सेप्टिक गुण धूप की वजह से हुए छालों को भी ठीक कर सकते है। इसके लिए बेकिंग सोडा और ठंडे पानी का पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और फिर धो लें। इसके अलावा आधा कप बेकिंग सोडा नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। तौलिये से शरीर को पोछे और शरीर को हवा में सूखने दें। beauty benefits of baking soda,beauty tips,beauty hacks बरकरार रखें दांतों की सफेदी

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब अपनी उंगली में पेस्ट लेकर दांतों पर हल्के-हल्के स्क्रब करें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार करें, इस उपाय से आपके दांतों के रंग में फर्क दिखने लगेगा।

beauty benefits of baking soda,beauty tips,beauty hacks डार्क अंडरआर्म से राहत

अंडरआर्म में जमा हुए डेड स्किन सेल्स इस हिस्से के कालेपन का सबसे बड़ा कारण होता है। इसको दूर करने के लिए उस हिस्से को स्क्रब करना चाहिए। इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट से अंडरआर्म पर स्क्रब करें, आपको फर्क दिखाई देगा। beauty benefits of baking soda,beauty tips,beauty hacks होंठों को दें गुलाबी निखार

स्किन की तरह आपके होंठ भी काले नज़र आ सकते हैं। ऐसा स्किन पर मृत कोशिकाओं के एकत्र होने की वजह से होता है। ऐसे में बेकिंग सोडा एक्सफोलिएंट की तरह कार्य कर इन डेड सेल्स को हटाकर होंठों को अच्छे से साफ करने में सहायक साबित हो सकता है। ध्यान रहे कि बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर ही इसे होंठों के लिए इस्तेमाल करें।

beauty benefits of baking soda,beauty tips,beauty hacks पैरों की खूबसूरती बढ़ाएं

हम अक्सर अपने शरीर की देखभाल पर पूरा ध्यान देते हैं लेकिन पैरों की देखभाल में लापरवाही बरतते हैं। ऐसे में बेकिंग सोडा हमारे पैरों की देखभाल में मदद कर सकता है। इसके लिए एक टब में चार लीटर पानी भर लें, उसमें आधा कप बेकिंग सोडा मिला दें। आधे घंटे तक पैर को पानी में डालकर रखें। पैर पोंछ लें और फिर कोई मॉइस्चराइजर पैरों में लगा लें। यह पैरों की गंदगी को साफ करके पैरों की त्वचा को मुलायम बनाता है। beauty benefits of baking soda,beauty tips,beauty hacks त्वचा को निखारे

त्वचा की रंगत निखारने के लिए भी बेकिंग सोडे का प्रयोग कर सकती हैं। बेकिंग सोडा त्वचा की रंगत निखारता है। इसे लगाने से स्किन की डेड सेल निकल जाती है। साफ और चमकदार त्वचा पाने के लिए एक से दो छोटे चम्मच बेकिंग सोडा को पर्याप्त फिल्टर किए हुए पानी या फिर गुलाब जल के साथ मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और एक मिनट तक रहने दें। उसके बाद उंगलियों से धीरे धीरे स्क्रब करते हुए चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह उपाय सप्ताह में 2-3 बार करें।

beauty benefits of baking soda,beauty tips,beauty hacks डैंड्रफ से दिलाए निजात

बालों में डैंड्रफ हटाने के लिए भी बेकिंग सोडा काफी मददगार साबित हो सकता है। बालों से डैंड्रफ कम करने के लिए तीन चम्मच सोडा ले, इसमें एप्पल साइडर विनेगर की कुछ बूंदे मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथ से मालिश करें। मालिश करने के 10 मिनट बाद ठंडे पानी से बाल धो लें। हफ्ते में दो बार कम कम इस मिश्रण का इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology