न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजपत्ते से की जा सकती हैं बालों की उचित देखभाल, जानें इस्तेमाल के तरीके

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवनशैली के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में आज हम आपको तेजपत्ते के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी मदद से बालों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उचित देखभाल की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 9:54:50

तेजपत्ते से की जा सकती हैं बालों की उचित देखभाल, जानें इस्तेमाल के तरीके

भारतीय रसोई का एक अभिन्न अंग है तेजपत्ता जो खाने में सुगंध बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में लिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि तेज पत्ता आपके बालों को घना और चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता है। जी हां, तेजपत्ते का पानी आपके बालों के लिए टॉनिक की तरह काम करता है और डैंड्रफ और सिर की जुंओं का इलाज करता है एवं आपके स्‍कैल्‍प से किसी भी डेड स्किन के निर्माण को भी हटाता है। आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवनशैली के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में आज हम आपको तेजपत्ते के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी मदद से बालों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उचित देखभाल की जा सकती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,bay leaf for hair

स्कैल्प को फंगल इंफेक्शन से बचाए

स्कैल्प पर धूल मिट्टी जमने या फिर प्रॉपर हाइजीन नहीं मेनटेन करने के कारण अक्सर स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन हो जाता है। तेज पत्ता आपके बालों से फंगल इंफेक्शन को दूर करता है। तेज पत्ते में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो आपके स्कैल्प पर बैक्टीरिया और फंगस की ग्रोथ को रोकने में सहायक होती हैं। इसके लिए आप तेज पत्ते को उबालें और और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब उस पानी से अपने स्कैल्प को धोएं। इससे आपको इंफेक्शन में राहत मिलेगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,bay leaf for hair

जूं से दिलाए राहत

जूं की समस्या आमतौर पर बालों में सफाई नहीं रखने के कारण होती है। इससे निजात पाने के लिए तेज पत्ते का इस्तेमाल करना एक बहुत अच्छा विकल्प साबित होता है। तेज पत्ते की सुगंध से ही रातों रात जूं का खात्मा होता है। इसके लिए आप सूखे तेज पत्ते न लेकर ताजे पत्ते लें और बालों में लपेटकर कपड़ा बांध लें। इसे रात भर के लिए छोड़ दें। इसकी संगंध से जूं खुद ब खुद मर जाएंगी। आप चाहें तो इसके पानी को उबालर भी उससे बाल धो सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,bay leaf for hair

बाल झड़ने की समस्या कम करे

बाल झड़ना और टूटना किसी जटिल समस्या से कम नहीं है। बालों पर तेज पत्ते के इस्तेमाल पर हुए एक शोध के मुताबिक यह साबित होता है कि तेज पत्ता बालों के विकास के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके एंटी ऑक्सीडेंट्स और अन्य तत्व आपके स्कैल्प से ओक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ ही डैमेज हेयर सेल्स को दोबारा जनरेट करने का काम करते हैं। इसके लिए आप तेज पत्ते के पाउडर को किसी एसेंशियल ऑयल या फिर नारियल के तेल के साथ मिलाकर लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ जल्दी होती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,bay leaf for hair

स्कैल्प से सूजन और खुजली को दूर करे

तेज पत्ते में पाई जाने वाली प्रॉपर्टीज आपके स्कैल्प से खुजली और सूजन की समस्या को कम करने में सहायक होती है। इसमें पाई जाने वाली एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज सूजन पर जल्दी प्रतिक्रिया करता है। इसके लिए आप तेज पत्ते को पीसकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपनी सूजन वाले हिस्से पर लगाएं इससे आपके स्कैल्प की खुजली और सूजन दोनों दूर होगी। लेकिन ध्यान रहे तेज पत्ता गर्म होता है इसलिए इसे अधिक समय तक बालों पर न लगाएं। इससे खुजली की समस्या बढ़ सकती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,bay leaf for hair

डैंड्रफ से दिलाए राहत

डैंड्रफ की समस्या आपको किसी भी समय शर्मिंदा कर सकती है। ऐसे में बालों पर तेज पत्ता लगाने से डैंड्रफ से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है। तेज पत्ता आपके डैंड्रफ और स्कैल्प में होने वाली खुजली पर जल्दी प्रतिक्रिया करते हैं। यही नहीं इसके एंटी ऑक्सीडेंट्स आपके स्कैल्प से ओक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करते हैं। जिससे डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए सबसे बेहतर होगा कि तेज पत्तों को पीसकर उसका एक पाउडर बनाएं और उसे दही के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। इससे डैड्रफ से राहत मिलेगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,bay leaf for hair

तेज पत्ते का हेयर रिंस

एक कप पानी में 2-3 तेज पत्ते को 5-10 मिनट तक उबालें। पत्तियों को पानी में तब तक डूबने दें जब तक वह ठंडा न हो जाए। बालों को धोने के बाद इस पानी को अपने स्कैल्प पर लगाएं। आप एक स्प्रे बोतल में पानी मिलाकर अपने स्कैल्प पर स्प्रे कर सकती हैं। स्‍कैल्‍प में पानी की मालिश करें, अपने बालों को बांधें और रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसका इस्‍तेमाल स्‍कैल्‍प के संक्रमण को ठीक करने, डैंड्रफ को रोकने और बालों के झड़ने को रोकने के लिए एक दिन छोड़कर करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,bay leaf for hair

प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में इस्‍तेमाल करें

क्या आप जानती हैं कि तेज पत्ते का इस्‍तेमाल आपके बालों पर प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में किया जा सकता है? जी हां, तेज पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण यह आपके बालों को स्‍मूथ करने में मदद करता है और उन्‍हें शाइनी भी बना सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ थोड़े से तेज पत्ते को पानी में उबालना है और फिर 15 मिनट के बाद पत्ती को बाहर निकाल लें। अब पानी को ठंडा होने दें और शैम्पू के बाद इसका इस्तेमाल करें। आपको बेहतर रिजल्‍ट पाने के लिए हफ्ते में 3 बार इसका इस्‍तेमाल करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद