Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं बाथिंग टूल लूफा, जानें कैसे

लूफा स्किन में इरिटेशन पैदा करता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह लूफा स्किन को नुकसान पहुंचा रहा हैं और इसके इस्तेमाल के दौरान कैसे इसका ध्यान रखना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Oct 2022 3:03:23

स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं बाथिंग टूल लूफा, जानें कैसे

नहाने के दौरान कई टूल का इस्तेमाल किया जाता हैं जो त्वचा की सफाई के काम आते हैं। इन्हीं में से एक बाथिंग टूल हैं लूफा जिसका आजकल बहुत इस्तेमाल किया जा रहा हैं। लूफा स्किन को स्क्रब करने का बेहतरीन तरीका है। ये एक फोमिंग बॉडी मसाज एजेंट के रूप में काम करता हैं। बॉडी वॉश के साथ मिलकर ये फोमिंग फॉर्म में आ जाता है और फिर स्किन को इससे रब करके बेहतर तरीके से साफ या क्लीन किया जा सकता है। लूफा बेशक स्किन की सफाई करता है, लेकिन स्किन को कई तरह से नुकसान भी पहुंचाता है। लूफा स्किन में इरिटेशन पैदा करता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह लूफा स्किन को नुकसान पहुंचा रहा हैं और इसके इस्तेमाल के दौरान कैसे इसका ध्यान रखना चाहिए।

loofa can prove to be harmful for the skin,beauty tips,beauty hacks
लंबे समय तक न करें यूज

ज्यादातर लूफे प्लास्टिक से बनाए जाते हैं और इस कारण इसके कुछ साइड इफेक्ट बी होते हैं। लूफे के इस्तेमाल के दौरान कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए, तो स्किन पर रैशेज या खुजली जैसी समस्या पैदा हो सकती है। अगर आप मार्केट से लूफा लाते हैं और उसे रेगुलर यूज करते हैं, तो 20 से 30 दिन में इसे बदल दें। दअरसल, नहाते समय हर बार इसका इस्तेमाल करने की वजह से इसकी प्लास्टिक हार्ड होने लगती है और स्किन को हार्ड बना सकती है। loofa can prove to be harmful for the skin,beauty tips,beauty hacks रब करने से बचें

महिलाएं अक्सर त्वचा को साफ करने के लिए लूफा से स्किन को जोर-जोर से स्क्रब करने लगती है। मगर ऐसा करने से न सिर्फ आपकी त्वचा ढीली पड़ने लगती है बल्कि स्किन पर जलन, खुजली और रेडनेस का भी खतरा रहता है। इसलिए लूफा को रगड़ने के बजाए हल्के हाथों से स्क्रब करें। साथ ही एक दिन का गैप देने के बाद ही लूफा का इस्तेमाल करें।

गर्म पानी की लें मदद

त्वचा पर बॉडी वॉश लगाने के बाद डायरेक्ट लूफा यूज करने से आपकी त्वचा हार्श हो जाती है। ऐसे में नहाते समय लूफा को गर्म पानी में भिगो कर लें। इससे लूफा सॉफ्ट हो जाएगा और आपकी स्किन पर इसका कोई नुकसान नहीं होगा। loofa can prove to be harmful for the skin,beauty tips,beauty hacks लूफा न करें शेयर

ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए और ऐसा ही कुछ लूफा के साथ भी है। ऐसा करने से आपकी स्किन पर पिंपल्स, एक्ने या फिर खुजली की प्रॉब्लम हो सकती है।

लूफा को बाथरूम में न छोड़ें

हालांकि अगर आप नहीं चाहते कि आपका लूफा, बैक्टीरिया के पनपने की जगह बने तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें। हर बार नहाने के बाद लूफा को शावर के पास बाथरूम में न छोड़े। लूफा को धूप में कहीं टांग दें ताकी वह पूरी तरह से सूख जाए। आप चाहें तो हेयर ड्रायर यूज करके भी लूफा को पूरी तरह से सुखा सकती हैं ताकि उसमें पानी न रहे। अगर लूफा से किसी भी तरह की बदबू आ रही हो या उसका रंग बदल जाए तो उसे तुरंत चेंज करके नया लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology