Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुंदर और जवां त्‍वचा पाने के लिए आजमाए घर में मौजूद ये 8 चीजें, थम जाएगी उम्र

बढ़ती उम्र का असर जहां सेहत पर पड़ता हैं वहीँ त्वचा पर दिखना भी आम होता हैं। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में ढ़ीलापन, झुर्रियां, आंखों के नीचे काले घेरे जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 1:01:12

सुंदर और जवां त्‍वचा पाने के लिए आजमाए घर में मौजूद ये 8 चीजें, थम जाएगी उम्र

बढ़ती उम्र का असर जहां सेहत पर पड़ता हैं वहीँ त्वचा पर दिखना भी आम होता हैं। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में ढ़ीलापन, झुर्रियां, आंखों के नीचे काले घेरे जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वहीँ कई महिलाओं को ये समस्याएं प्रदूषण और बुरी आदतों की वजह से उम्र से पहले भी होने लगती हैं और वे बूढ़ा दिखने लगती हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं त्वचा को नेचुरल ब्‍यूटी ट्रीटमेंट देने की जो सुंदर, बेदाग और खूबसूरत त्‍वचा पाने का सबसे असरदार और आसान तरीका हैं। आज इस कड़ी में हम आपको घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित इस्‍तेमाल से बिना किसी खर्चे के आपकी खूबसूरत त्वचा की चाहत पूरी होगी। ये नुस्खें आपकी उम्र को थामने का काम करेंगे।
youthful skin,home remedies for youthful skin,skin care tips,beauty tips # कॉफी

कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होते हैं जो फ्री रेडिकल्‍स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। कॉफी बहुत अच्छा सनस्क्रीन भी है। यह सूरज की यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। इतना ही नहीं कॉफी से त्‍वचा का ब्‍लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। इस्तेमाल के लिए किसी माइल्ड बॉडी वॉश को लें और उसमें कॉफी को अच्छे से मिक्‍स करें। इसे किसी बॉक्स में स्टोर करके रखें और आवश्‍यकतानुसार इस्‍तेमाल करें। फेस वॉश के रूप में कर सकते हैं इसका इस्तेमाल।
youthful skin,home remedies for youthful skin,skin care tips,beauty tips # एलोवेरा

एलोवेरा का ताजा रस या इसका अर्क आपकी त्वचा के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। इसमें मौजूद ब्लड प्यूरीफिकेशन गुण, मुँहासे, एलर्जी के दाने, सूजन और दाग जैसे कई त्वचा रोगों का इलाज करने में भी लाभकारी होता है। एलोवेरा की प्रकृति ठंडी है। यह स्वाद में कड़वा होती है। इस प्रकार, एलोवेरा को शरीर में बढ़ती गर्मी को कम करने में मदद करने के लिए माना जाता है और साथ ही यह त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद करती है। त्वचा को नरम और कोमल रखने के लिए इसके 10 से 20 मिलीलीटर ताजा रस को एक पूरक के रूप में लिया जा सकता है। इसकी लुगदी या रस को भी आप मुँहासे, एलर्जी के दाने, सूजन आदि पर इस्तेमाल कर सकते हैं। youthful skin,home remedies for youthful skin,skin care tips,beauty tips # ग्रीन टी

यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और स्किन को जवां बनाए रखती है। इसका उपयोग करने के लिए आधा कप पानी और 2 चम्मच ग्रीन टी लें। पहले पानी को उबालें। फिर ग्रीन टी को एक सिरामिक के बर्तन में डालें। इसके ऊपर गरम पानी डालें और 2 मिनिट के लिए रख दें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो त्वचा को टोन करने के लिए इसे रूई से चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। youthful skin,home remedies for youthful skin,skin care tips,beauty tips # केला

केले में प्राकृतिक तेल और विटामिन होते हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। विशेषज्ञ त्वचा पर केले का पेस्ट लगाने की सलाह देते हैं। इसके लिए एक चौथाई केले को तब तक मैश करें जब तक कि यह एक चिकना पेस्ट न बन जाए। केले के पेस्ट की एक पतली परत अपनी त्वचा पर लगाएं और इसे गर्म पानी से धोने से पहले 15 से 20 मिनट तक सेट होने दें। youthful skin,home remedies for youthful skin,skin care tips,beauty tips # अनार

अनार में मौजूद विटामिन ई त्‍वचा में निखार लाने के साथ नए टिशूज को बनने में मदद करता है। साथ ही अनार दाग-धब्बों को दूर करके आपकी रंगत में निखार लाता है। अनार एंटी-एजिंग भी है जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। अनार का इस्‍तेमाल नेचुरल स्किन टोनर के रूप में भी किया जा सकता है। इस्तेमाल के लिए इसे बनाने के लिए सबसे पहले ग्रीन टी बना लें। फिर अनार का रस निकाल लें। दोनों चीजों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें। फिर इसे स्प्रे बोतल में भर लें। टोनर के रूप में इसका इस्‍तेमाल करें। आप इसका इस्‍तेमाल 1 हफ्ते तक कर सकती हैं। फेस टोनर के रूप में करें इसका इस्तेमाल।
youthful skin,home remedies for youthful skin,skin care tips,beauty tips # दही

दही स्किन को रेजुनवेट करती है। हर स्किन टाइप के लिए दही अच्छा होता है और सेंसिटिव स्किन पर तो खासतौर पर दही असर करता है। दही से रंगत में निखार आता है और त्‍वचा की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं। चेहरे पर 15 से 20 मिनट दही लगाएं और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। youthful skin,home remedies for youthful skin,skin care tips,beauty tips # बादाम का तेल

बादाम के तेल में विटामिन-ए से भरपूर मात्रा में होता है। ये हमारी त्‍वचा को हेल्‍दी बनाने में मदद करते हैं। इसके उपयोग से आप अपने त्वचा को बेदाग बना सकती हैं। इस्तेमाल के लिए बादाम और विटामिन ई तेल को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। इसके बाद इस तेल को बीवैक्स में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इस बात का ध्‍यान रखें कि तेल मोम में अच्छी तरह से मिल जाए। फिर इस मिश्रण को शिया बटर में डालकर अच्‍छी तरह से मिलाएं। एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। फेस मॉइश्चराइजर के रूप में करें इसका इस्तेमाल।
youthful skin,home remedies for youthful skin,skin care tips,beauty tips # हल्दी

हल्दी एक और आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो हमेशा एंटी एजिंग गुणों के साथ जुड़ी हुई है। यह एक बहुत ही अच्छी सौंदर्य चिकित्सा के साथ-साथ कुशल कॉस्मेटिक उपयोग के रूप में कार्य करती है। हल्दी में आटा (बेसन) और चंदन के चूर्ण को मिलाकर त्वचा पर लगाया जाता है जिससे त्वचा नरम और चमकदार हो जाती है जिससे दागों को दूर करने में मदद मिलती है। इसे थोड़े से तेल या मक्खन के साथ खाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology