न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों को चमत्कारी फायदे पहुंचाता हैं बेसन, करें इन 6 हेयर मास्क का इस्तेमाल

। यह आपके बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है, और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। आज इस कड़ी में हम आपको बेसन से बने कुछ हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप चमकदार एवं खूबसूरत बाल पा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 5:27:55

बालों को चमत्कारी फायदे पहुंचाता हैं बेसन, करें इन 6 हेयर मास्क का इस्तेमाल

बालों का रूखा और बेजान होना व्यक्ति की पर्सनैलिटी को खराब कर सकता है। सभी बालों को पोषण देना चाहते हैं ताकि इनकी सुंदरता और मजबूती बनी रहे। आज के समय में बालों का झड़ना और गंजापन पुरुष हो या महिला दोनों के लिए ही बड़ी परेशानी का कारण बन रहा हैं। ऐसे में आपको किसी ऐसी चीज की जरूरत हैं जो बालों को रासायनिक मुक्त हो और बालों को प्राकृतिक खूबसूरती दिलाने का काम करें। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर बेसन बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। यह आपके बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है, और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। आज इस कड़ी में हम आपको बेसन से बने कुछ हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप चमकदार एवं खूबसूरत बाल पा सकते हैं।

diy besan hair masks,beauty tips,beauty hacks

बेसन और दही का हेयर मास्क

दही और बेसन का हेयर मास्क बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। दही में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प में मौजूद गंदगी को हटाते हैं। अगर आपको बालों में किसी तरह की खुजली होती है तो इसमें हल्दी भी मिक्स कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए एक कोटरी में दही में दो चम्मच बेसन डालें और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने बालों के स्कैल्प में लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।

diy besan hair masks,beauty tips,beauty hacks

बेसन और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क

जैतून का तेल आपके बालों के लिए फायदेमंद होता है और जब इसे बेसन में मिलाया जाता है तो यह और भी हेल्दी हो जाता है। बेसन और जैतून के तेल का मिश्रण आपके बालों को लंबा और मजबूत बनाता है। इस्तेमाल के लिए थोड़ा सा बेसन लें और उसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे पहले कि बाल बेहद सूखे हो जाएं, इसे गुनगुने पानी से धो लें।

diy besan hair masks,beauty tips,beauty hacks

बेसन और बादाम पाउडर का हेयर मास्क

हेल्दी बालों के लिए बेसन और बादाम का पाउडर हेयर मास्क लगाएं। अगर आपके बाल रूखे हैं तो यह हेयर मास्क काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों को वॉल्यूम मिलेगा और नैचुरल रंग बनाए रखने में मदद करता है। हेयर डैमेज से छुटकारा पाने के लिए आप चाहे तो इसमें विटामिन ई का कैप्सूल भी मिला सकते हैं। इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेसन डालें और उसमें एक चम्मच बादाम पाउडर मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं और उसमें शहद डाल दें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। पेस्ट बनाने के लिए आप पानी भी मिक्स कर सकते हैं। अब इसे अपने बालों में लगाएं। वहीं बेहतर परिणाम पाने के लिए सप्ताह में दो बार लगाएं।

diy besan hair masks,beauty tips,beauty hacks

बेसन और मायोनिज का हेयर मास्क

मायोनिज को बेसन के साथ मिलाकर ये लगाने से ये पेस्ट आपके बालो को मॉयश्चर करने के साथ ही बाल केउलझनों को कम करने में मदद करता है। यह एक तरह से डीप कंडिशनिंग जैसा है। बेसन में मायोनिज मिलाएं। अब इसमें शहद मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इसे बालों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके अलावा इसे साफ पानी से धो लें।

diy besan hair masks,beauty tips,beauty hacks

बेसन और अंडे का हेयर मास्क

अगर आपके बाल बेजान और ड्राई है तो बेसन और अंडा के हेयर मास्क बनाएं। बेसन और अंडे से बने हेयर मास्क लगाने से बाल मुलायम और सिल्की हो जाएंगे। नियमित के इसके बाल चमकदार और खूबसूरत हो जाएंगे। इस्तेमाल के लिए एक कटोरी बेसन और एक अंडा तोड़ कर डाल दें, अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसमें दो चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाए। अब इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प में लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

diy besan hair masks,beauty tips,beauty hacks

बेसन और शहद का हेयर मास्क

बेसन आपके सूखे और बेजान बालों को मुलायम और चमकदार बालों में बदल सकता है। बेसन बालों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। साथ ही, शहद और तेल से बना यह मिश्रण बालों को फिर से मुलायम बनाता है। इस्तेमाल के लिए बेसन, शहद, नारियल तेल और पानी को मिलाकर एक घोल तैयार करें और इस घोल को शैंपू की तरह इस्तेमाल करें। इस घोल को बालों में लगाएं और हाथों से धीरे से मसाज करें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे