न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिव को समर्पित होता हैं सोमवार का दिन, इन उपायों से दूर करें अपनी परेशानियां

आज हम आपके लिए सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से शिव जी की असीम कृपा पाई जा सकती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 8:11:14

शिव को समर्पित होता हैं सोमवार का दिन, इन उपायों से दूर करें अपनी परेशानियां

हिंदू धर्म में हर दिन अपना अलग महत्व रखता हैं और किसी ना किसी देवी-देवता से इसका नाता होता हैं। आज सोमवार हैं जो कि शिव को समर्पित होता हैं। भोले भंडारी का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तगण आज शिव का पूजन करते हैं और मनोकामना पूर्ती की आस रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से शिव जी की असीम कृपा पाई जा सकती है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन की समस्याओं का अंत हो जाता है। तो आइये जानते हैं सोमवार को किए जाने वाले इन उपायों के बारे में जो घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली लेकर आएंगे।

- अगर आप जीवन में परेशानियों से घिरे हुए है तो एक रोजाना मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। इस दौरान मन ही मन 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। इस उपाय को सोमवार के दिन शुरु करना। मान्यता है कि इससे आने वाले संकट दूर हो जाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shiva,monday remedies

- कुंवारे लोगों को हर सोमवार शिव मंदिर में जाकर केसर मिश्रित दूध शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इसके बाद देवी पार्वती की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय से शादी में आने वाली रूकावटें दूर होती है।

- अगर आप आर्थिक स्थिति से परेशान है तो घर के मंदिर में छोटा सा पारद शिवलिंग स्थापित करें। इसके साथ ही रोजाना इसकी पूजा करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही आमदनी के नई स्त्रोत बनते हैं।

- सोमवार की सुबह शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दौरान 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊँ नम: शिवाय लिखकर शिव जी को अर्पित करें। शाम के समय मंदिर में 11 घी के दीपक जलाएं।

- सोमवार के दिन शिवजी के वाहन नंदी यानि बैल को चारा खिलाएं। मान्यता है कि इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord shiva,monday remedies

- सोमवार के दिन तांबे के लोटे में पानी भरें। अब उसमें थोड़े से काले तिल मिलाकर 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शनिदोष से मुक्ति मिलती है।

- सोमवार के दिन गरीबों को भोजन खिलाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

- संतान प्राप्ति के इच्छुक दंपत्ति आटे से 11 शिवलिंग बनाकर 11 बार इनका जलाभिषेक करें। मान्यता है कि इससे शिव जी जल्दी ही कृपा करते हैं।

- अगर आप संतान संबंधी समस्या से परेशान है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर शुद्ध घी चढ़ाएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?