न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विशेष नियमों के साथ धारण की जाती हैं माला, जानें इनके नियम और मिलने वाले फल

आज इस कड़ी में हम आपको माला धारण करने के नियम और उनसे मिलने वाले फायदे की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 8:09:39

विशेष नियमों के साथ धारण की जाती हैं माला, जानें इनके नियम और मिलने वाले फल

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व हैं जिसमें लोग मंत्र जाप के समय माला भी फेरते हैं। माला पूजा-पाठ में अपना विशेष महत्व रखती हैं जिसे धारण करने की धार्मिक मान्यताएं भी हैं। माला को धारण कर जीवन की कई समस्याओं का निवारण किया जा सकता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माला भी कई प्रकार की होती हैं जिन्हें धारण करने के भी अपने विशेष नियम होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको माला धारण करने के नियम और उनसे मिलने वाले फायदे की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,mala remedies,mala rules

स्फटिक की माला

स्फटिक की माला देवी लक्ष्मी को अतिप्रिय है। मान्यता है कि इसे धारण करने से देवी लक्ष्मी की कृपा होने से हर सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है। कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। घर, कारोबार व वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। कारोबार व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसे धारण करने वाले को मांस-मदिरा, प्याज, लहसुन खाने से बचना चाहिए। इसे धारण करने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले स्फटिक रत्न को गंगा जल से शुद्ध करके देवी लक्ष्मी के आगे रखें। देवी मां की पूजा करने के साथ रत्न को धूप व दीपक दिखाएं। फिर 'ॐ श्री लक्ष्मये नमः' मंत्र का जप करके इसे गले में धारण कर लें। रोजाना नियमित रूप से एक माला इस मंत्र का जाप करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,mala remedies,mala rules

तुलसी की माला

तुलसी की माला भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। मान्यता है कि तुलसी के बिना श्रीहरि की पूजा अधूरी मानी जाती है। साथ ही घर में तुलसी का पौधा लगाने से देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसके साथ तुलसी के बीजों से तैयार माला धारण व इससे जप करने से मानसिक शांति मिलती है। इसे धारण करने के लिए कच्चे दूध व गंगाजल को मिलाकर तुलसी माला धोकर भगवान श्रीहरि को चढ़ाएं। फिर विधि-विधान से पूजा करके प्रसाद स्वरूप समझकर माला को गले में धारण करें। इसे पहनकर शौच जाने से बचें। साथ ही इस मनुष्य को मांस-मदिरा से परहेज रखना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,mala remedies,mala rules

रुद्राक्ष की माला

रुद्राक्ष भगवान शिव जी का अतिप्रिय व बेहद पवित्र होता है। इसके धारण करने व पूजा स्थल में रखने के सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही इस पवित्र के आसपास ऊर्जा का एक सुरक्षा कवच बन जाता है। ऐसे में जीवन से जुड़ी सारी परेशानियों व मुश्किलों से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तनाव दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। इसे धारण करने के लिए सबसे पहले एकमुखी रुद्राक्ष को पीतल के बर्तन में रखें। अब 108 बिल्वपत्र पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय मंत्र' लिखकर रुद्राक्ष पर रखकर रातभर रहने दें। अगली सुबह नहाकर व साफ कपड़े पहनें। शिवलिंग व शिव जी की मूर्ति से स्पर्श करके इसे धारण करें। इसके लाल, पीले धागे में पुरोकर ही धारण करें। काले धागे में इसे धारण करने की गलती ना करें। इसे पहने के बाद सुबह-शाम शिव जी का पूजा करें और 'ॐ नम: शिवाय मंत्र' का जाप करें। इस पवित्र रुद्राक्ष को धारण करने वाले व्यक्ति को अंडा, लहसुन, प्याज, मदिरा आदि का सेवन करने से परहेज रखना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे व्यक्ति को झूठ बोलने, वाद-विवाद करने से बचना चाहिए।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?