न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुहाग‍िन महिलाएं निर्जला रखती हैं कजरी तीज का व्रत, जानें पूजन विधि और कथा

इस व्रत को महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 7:37:46

सुहाग‍िन महिलाएं निर्जला रखती हैं कजरी तीज का व्रत, जानें पूजन विधि और कथा

भाद्रपद्र मास के कृष्‍ण पक्ष की तीज को कजरी तीज का व्रत पड़ता हैं जिसका सुहागिन महिलाओं के जीवन में बहुत महत्व होता हैं। पति की लम्बी उम्र के लिए रखे जाने वाले कई व्रतों में यह एक भी शामिल हैं। इस बार यह व्रत 25 अगस्त, बुधवार को पड़ रहा हैं। इस व्रत को महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इस व्रत की पूजन विधि और कथा के बारे में बताने जा रहे हैं।

व्रत-पूजन की सामग्री और व्रत की पूजन व‍िध‍ि

कजरी तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है। हालांकि गर्भवती महिलाओं को फलाहार करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा सुहागिनें बीमारी या फिर किसी अन्‍य कारण से व्रत न रखने में समर्थ न हों तो वह एक बार व्रत का उद्यापन करने के बाद फलाहार करके व्रत कर सकती हैं। कजरी तीज व्रत के ल‍िए सुहागिनें व्र‍त के एक दिन पहले ही पूजन सामग्री एकत्रित कर लेती हैं। इसमें मेंहदी, अगरबत्‍ती, हल्‍दी, कुमकुम, मौली, सत्‍तू, फल, मिठाई, दान के लिए वस्‍त्र शामिल होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,kajari teej 2021

चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर पति के हाथ से पानी पीकर खोलें व्रत

सबसे पहले घर में पूजा के लिए सही दिशा का चुनाव करके दीवार के सहारे मिट्टी और गोबर से एक तालाब जैसा छोटा सा घेरा बना लें। इसके बाद उस तालाब में कच्‍चा दूध और जल भर दें। फिर किनारे पर एक दीपक जलाकर रख दें। उसके बाद एक थाली में केला, सेब सत्‍तू, रोली, मौली-अक्षत आदि रख लें। तालाब के किनारे नीम की एक डाल तोड़कर रोप दें। इस नीम की डाल पर चुनरी ओढ़ाकर नीमड़ी माताजी की पूजा करें। शाम को चंद्रमा को अर्घ्‍य देने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलें।

astrology tips,astrology tips in hindi,kajari teej 2021

कजरी तीज की व्रत कथा

एक साहूकार के सात बेटे थे। उसमें से सबसे छोटा बेटा अपाहिज था और उसे वेश्‍यालय जाने की खराब लत थी। हालांकि उसकी पत्‍नी काफी पतिव्रता थी। हमेशा ही अपने पति की हर बात का पालन करती थी। वह जैसा कहता था वैसा ही करती। यहां तक कि पति को वेश्‍यालय भी खुद ही अपने कंधों पर बिठाकर ले जाती। एक बार की बात है कि कजरी का व्रत पड़ा और वह पति को वेश्‍यालय लेकर गई। उसे अंदर तक छोड़कर बाहर वहीं पास की नदी के किनारे बैठकर उसका इंतजार करने लगी। तभी मूसलाधार वर्षा हुई और नदी में पानी बढ़ने लगा और नदी से आवाज आई कि ‘आवतारी जावतारी दोना खोल के पी, पिया प्‍यारी होय।’ यह सुनते ही उसने नदी की ओर देखा तो एक दोने में दूध भरा हुआ दिखाई दिया। उसने वह दोना लिया और सारा दूध पी लिया। इसके बाद ईश्‍वर की कृपा से उसका पति भी वेश्‍या को छोड़कर उससे प्रेम करने लगा और सही मार्ग पर वापस लौट आया। उसकी पत्‍नी ने इसके लिए ईश्‍वर को खूब धन्‍यवाद दिया और नियमपूर्वक कजरी का व्रत पूजन करने लगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?