न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज परिवर्तनी एकादशी के दिन भगवान विष्‍णु लेते हैं करवट, जानें मुहूर्त, महत्व, नियम और पूजाविधि

आज 6 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी हैं जिसे पद्मा, परिवर्तनी, कर्मा या जलझूलनी एकादशी के नाम से जाना जाता हैं। द्म पुराण में इस एकादशी को बहुत ही पुण्यदायी और लाभकारी बताया गया है। इस एकादशी का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है जो कि चतुर्मास के मध्य में पड़ती हैं और इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Sep 2022 7:19:27

आज परिवर्तनी एकादशी के दिन भगवान विष्‍णु लेते हैं करवट, जानें मुहूर्त, महत्व, नियम और पूजाविधि

आज 6 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी हैं जिसे पद्मा, परिवर्तनी, कर्मा या जलझूलनी एकादशी के नाम से जाना जाता हैं। पद्म पुराण में इस एकादशी को बहुत ही पुण्यदायी और लाभकारी बताया गया है। इस एकादशी का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है जो कि चतुर्मास के मध्य में पड़ती हैं और इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलते हैं। ऐसे में जिन लोगों ने देवशयनी के दिन भगवान को सुलाया है उन्हें भगवान की मूर्ति को करवट बदलकर दक्षिण दिशा की ओर करवट करके सुलाना चाहिए। इसके साथ ही मौसम भी करवट लेना शुरू करता है जिसका असर प्रकृति में भी दिखने लगता है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए जलझूलनी एकादशी के मुहूर्त, महत्व, नियम और पूजाविधि की जानकारी लेकर आए हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

एकादशी का शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि का आरंभ 6 तारीख को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर हो रहा है और एकादशी तिथि का समापन 7 सितंबर को सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर हो रहा है। इसलिए सभी के लिए एकादशी व्रत 6 सितंबर को ही मान्य होगा और 7 तारीख को सुबह 9:30 तक पारण कर लेना उत्तम रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,jaljhoolni ekadashi,ekadashi importance

एकादशी पर बन रहे ये खास योग

ज्‍योतिष और पंचाग के अनुसार इस बार की पद्मा एकादशी पर बेहद खास 4 शुभ योग बन रहे हैं। ये चार शुभ योग इस प्रकार हैं, पहला आयुष्मान योग, दूसरा रवि योग, तीसरा त्रिपुष्‍कर योग और चौथा सौभाग्‍य योग। ऐसा कहा जाता है कि इन 4 योग में से किसी भी एक योग में की गई भगवान विष्‍णु की पूजा विशेष रूप से फलदायी होती है।

एकादशी का महत्‍व

विष्‍णु पुराण में पद्मा एकादशी का महत्‍व सर्वाधिक खास माना गया है। ऐसी मान्‍यता है कि जाने या अनजाने में हुए पापों से मुक्ति पाने के लिए पद्मा एकादशी का व्रत सबसे खास माना जाता है। पापों से मुक्ति पाने के लिए इस व्रत जैसा उत्‍तम और कोई दूसरा उपाय नहीं है। माना जाता है कि इस एकादशी के दिन श्रीहरि का ध्‍यान करने वाले व्‍यक्ति को हर प्रकार के सुखों की प्राप्ति के साथ अंत में मोक्ष भी प्राप्‍त होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,jaljhoolni ekadashi,ekadashi importance

एकादशी के नियम

परिवर्तनी एकादशी का व्रत रखने वाले को द्वादशी के दिन सुबह में भगवान की पूजा करके यह मंत्र बोलना चाहिए 'वासुदेव जगन्नाथ प्राप्तेयं द्वादशी तव। पार्श्वेन परिवर्तस्व सुखं स्वापिहि माधव।।' इस तरह भगवान से प्रार्थना करने के बाद व्रत का पारण करना चाहिए। इस एकादशी को राजस्थान में जलझूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पद्म पुराण में बताया गया है कि परिवर्तनी और जल झूलनी एकादशी मंगलवार के दिन हो और बुधवार को पारण हो साथ में श्रवण नक्षत्र भी मिल जाए तो यह व्रत बहुत ही उत्तम फल देने वाला होता है। इस बार मंगलवार को परिवर्तनी और जल झूलनी एकादशी एकादशी है और इसका पारण बुधवार को होगा इसलिए इसका महत्व काफी है।

एकादशी व्रत की पूजाविधि

पद्मा एकादशी के दिन प्रात: जल्‍दी उठकर स्‍नान करें। पीले वस्‍त्र धारण करें और लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर वहां पर केले का पत्‍ता लगाएं और उसके साथ ही चौकी पर पीला वस्‍त्र, पीले फूल, तुलसी दल और चरणामृत अर्पित करें। इसके बाद मन ही मन श्रीहरि का ध्‍यान करते हुए एकादशी का व्रत करने का संकल्‍प लें। उसके बाद पूरे दिन व्रत करके सायंकाल आप फलाहार ले सकते हैं। अगले दिन स्‍नान करने के बाद किसी जरूरतमंद व्‍यक्ति को अन्‍न, वस्‍त्र और छाता व जूते दान करें। उसके बाद व्रत का पारण करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?