न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

21 अगस्त से इन 4 राशियों कि खुलेगी किस्मत, कर्क राशि में बुध-शुक्र का खास संयोग बनेगा भाग्यवर्धक

21 अगस्त को कर्क राशि में बुध-शुक्र का दुर्लभ मिलन बन रहा है, जिसे लक्ष्मी नारायण योग कहा जाता है। जानिए किन 4 राशियों के लिए यह संयोग धन, सफलता और सम्मान का कारण बनेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Aug 2025 9:37:47

21 अगस्त से इन 4 राशियों कि खुलेगी किस्मत, कर्क राशि में बुध-शुक्र का खास संयोग बनेगा भाग्यवर्धक

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह समय-समय पर अपनी स्थिति बदलकर नई ऊर्जा और प्रभाव लेकर आते हैं। कभी-कभी दो ग्रह एक ही राशि में आकर विशेष योग बनाते हैं, जो जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करते हैं। आने वाली 21 अगस्त को शुक्र ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। इस तरह कर्क राशि में बुध और शुक्र का दुर्लभ मिलन होगा।

ज्योतिष विद्या में इस योग को लक्ष्मी नारायण योग कहा जाता है, जो धन, सौभाग्य और सफलता का संकेतक माना जाता है। इस बार का यह योग चार खास राशियों के लिए बेहद शुभ प्रभाव लाने वाला है। इन जातकों के जीवन में उन्नति, आर्थिक लाभ और सम्मान की संभावना बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं कौन-सी राशियां इस योग का लाभ उठाएंगी।

1. मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और पहले से चल रहे साधनों से भी पैसों की आमद बढ़ेगी। संपत्ति, वाहन या भवन खरीदने का योग बन सकता है। नौकरी में प्रमोशन और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर, यह समय आपकी मेहनत का भरपूर फल देने वाला होगा।

2. कर्क राशि

कर्क राशि में ही यह ग्रह-योग बन रहा है, इसलिए इसके शुभ परिणाम सबसे पहले इन्हीं को मिलेंगे। बुध-शुक्र का यह मिलन आपके लिए सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में मजबूती आएगी और नए अवसर हाथ लगेंगे। वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। मेहनत का पूर्ण प्रतिफल मिलने के योग हैं।

3. कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह संयोग करियर में प्रगति और आर्थिक उन्नति का संदेश लाता है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं और किसी कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। व्यापारियों को नई डील या साझेदारी से जल्दी लाभ होगा। यह समय किसी बड़े सपने को साकार करने के लिए अनुकूल है, इसलिए अवसर को पहचानकर तुरंत कदम बढ़ाएं।

4. तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने का समय है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यवसाय में सफलता और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कहीं अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। यह समय आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल करने का है।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत