न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंसानों की बोली "हलो" और "बाय-बाय" बोल सकती है ये व्हेल!

मरीन पार्क में एक प्रशिक्षक ने इस मादा व्हेल को इंसानों की बोली के कुछ शब्द सिखाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 May 2019 9:09:44

इंसानों की बोली "हलो" और "बाय-बाय" बोल सकती है ये व्हेल!

कुछ पक्षी, जैसे तोता और कुछ कौए इंसानों की बोली की नकल कर सकते है लेकिन अगर हम आपसे कहे कि एक एक किलर व्हेल इंसानों की बोली बोल लेती है तो आप सोच में पड़ जायेंगे लेकिन यह सच है फ़्रांस में एक किलर व्हेल इंसानों की बोली "हलो" और "बाय-बाय" बोल सकती है। माना जा रहा है कि यह पहली व्हेल है जो इंसानों की बोली की नक़ल कर सकती है। मरीन पार्क में एक प्रशिक्षक ने इस मादा व्हेल को इंसानों की बोली के कुछ शब्द सिखाए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्र्यूज़ के शोधकर्ता डॉ। जोसेफ कॉल ने बताया, "स्तनधारियों में यह बहुत दुर्लभ है।"

इंसानों की बोली "हलो" और "बाय-बाय" बोल सकती है ये व्हेल!

शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने का फ़ैसला किया कि क्या किलर व्हेल दूसरों की नक़ल करके नई बोलियां सीख सकती है। इसके लिए उन्होंने मरीनलैंड एक्वेरियम की एक मादा व्हेल विकी को चुना और उस पर शोध किया। विकी को इंसानों के बोले जाने वाले कुछ शब्द सिखाए गए और उसे उन शब्दों को दोहराते हुए रिकॉर्ड किया गया। किलर व्हेल को हलो, एमी और वन, टू, थ्री जैसे शब्द सीटियों और अलग-अलग आवाज़ों में बोलता पाया गया। "यह शोध बताता है कि कैसे एक व्हेल दूसरे व्हेल का उच्चारण सीखती है और कैसे वो अपनी बोली विकसित करती है।" डॉ। जोसेफ कॉल का कहना है कि विकी आवाज़ पानी के ऊपर मुंह करके निकालती है। पानी के अंदर की आवाज़ कुछ अलग हो सकती है। चूंकि यह शोध सिर्फ़ एक व्हेल पर किया गया है, इसलिए शोधकर्ता इस बात का दावा नहीं करते हैं कि तीन या उससे ज़्यादा किलर व्हेल ऐसा कर सकती हैं।

इंसानों की बोली "हलो" और "बाय-बाय" बोल सकती है ये व्हेल!

किलर व्हेल को डॉल्फ़िन प्रजाति की सबसे विशालकाय और दुनिया की शक्तिशाली शिकारियों में से एक माना जाता है। ये सील और सी लायन जैसे समुद्री जीवों का शिकार करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग

तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी

83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी

योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय

क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'

'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी

सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी

क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान

कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा

दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?

हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस

FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज