न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन: कोरोना का खौफ, 10 दिन की बच्ची को पब्लिक टॉयलेट में छोड़ गई मां

कोरोना वायरस से संक्रमित चीन के एक सार्वजनिक शौचालय में एक 10 दिन की बच्ची को कोई मां छोड़ गई थी। इसे किसी राहगीर ने देखा। जिसके बाद पुलिस को इस बारे में बताया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Mar 2020 12:34:55

चीन: कोरोना का खौफ, 10 दिन की बच्ची को पब्लिक टॉयलेट में छोड़ गई मां

कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ इतना ज्यादा है कि लोग इससे बचने के लिए कुछ भी छोड़ने को तैयार है। फिर चाए अपनी कोख से जन्मी बच्ची ही क्यों ना हो। दरअसल, कोरोना वायरस से संक्रमित चीन के एक सार्वजनिक शौचालय में एक 10 दिन की बच्ची को कोई मां छोड़ गई थी। इसे किसी राहगीर ने देखा। जिसके बाद पुलिस को इस बारे में बताया गया।

coronavirus,newborn,girl,abandoned,inside,chinese,public,toilet,wuhan coronavirus,covid 19,china coronavirus,corona,virus,weird news

चीन के सिचुआन प्रांत के मियानयांग शहर में झाओ नाम का आदमी सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करने गया। तभी उसने देखा कि एक क्यूबिकल के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। उसने तुरंत इसका वीडियो बनाना शुरू किया और बच्ची के पास तक गया। झाओ ने देखा कि टॉयलेट के एक क्यूबिकल में एक बच्ची जो करीब 10 दिन की होगी, वह नंगे बदन ठंड से ठिठुर रही थी।

बच्ची जोर-जोर से रो रही थी। उस आदमी ने तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। बच्ची को तुरंत गर्म कपड़े में लपेटा। इसके तुरंत बाद ही पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। फिर उसे मियानयांग शहर के कोरोना क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि इस बच्ची का क्वारंटीन सेंटर में कोरोना जांच हुआ है। फिलहाल हमने बच्ची को एक अनाथालाय में भेज दिया है। वहां उसे देखने के लिए हर दिन दर्जनों लोग पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हमें इस बात का शक है कि कोई कोरोना पीड़ित महिला इस बच्ची को यहां छोड़ गई होगी। हम इसकी जांच कर रहे हैं।

coronavirus,newborn,girl,abandoned,inside,chinese,public,toilet,wuhan coronavirus,covid 19,china coronavirus,corona,virus,weird news

पुलिस का कहना है कि अगर बच्ची कोरोना संक्रमित पाई जाएगी तो उसका पूरा इलाज किया जाएगा। फिलहाल हम बच्ची का डीएनए लेकर उसके माता-पिता को खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

डॉक्टर वैंग जियाओहुआंग ने बच्ची की जांच करने के बाद बताया कि बच्ची का तापमान कम था। लेकिन शरीर में थोड़ी पानी की कमी है। हमने बच्ची के सारे जांच कर लिए हैं।

coronavirus,newborn,girl,abandoned,inside,chinese,public,toilet,wuhan coronavirus,covid 19,china coronavirus,corona,virus,weird news

आपको बता दे, चीन में नियम है कि अगर कोई माता-पिता अपने बच्चे को कहीं छोड़ता है तो उसे कानून सजा के तौर पांच साल कैद की सजा देता है। चीन में एक बच्चे के नियम के कारण भी कई बार दूसरे बच्चे के जन्म के बाद मां-बाप उन्हें छोड़ जाते हैं ताकि कानूनी दिक्कतों का उन्हें सामना न करना पड़े।

आपको बता दे, कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में तकरीबन 1,10,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए है। वहीं इस वायरस की वजह से 4100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में इस वायरस के 61 मामले सामने आ चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका